-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Mustard Oil Increases The Risk Of These Serious Health Problems
इन गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ाता है सरसों का तेल, जानिए इस स्टडी में
- Written By: दीपिका पाल
हाल ही में स्टडी में खुलासा हुआ है कि, सरसों का तेल भी अब मिलावटी हो गया है जो शुद्धता के पैमाने पर खरा नहीं उतरता है।रसों का तेल हम खानपान के लिए करते हैं तो, यह गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।

सरसों का तेल (सौ. सोशल मीडिया)
आजकल कई बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है जिसके लिए हमारा मिलावटी खानपान और अनियमित लाइफस्टाइल जिम्मेदार होती है। हम जो भी खानपान लेते है वह शुद्धता के स्तर कम ही अच्छा होता है। खाना बनाने के लिए सोयाबीन तेल के अलावा सरसों का तेल, मूंगफली का तेल भी इस्तेमाल करते है। हाल ही में स्टडी में खुलासा हुआ है कि, सरसों का तेल भी अब मिलावटी हो गया है जो शुद्धता के पैमाने पर खरा नहीं उतरता है।
सरसों का तेल हम खानपान के लिए करते हैं तो, यह गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। बताया जाता है कि, सरसों का तेल कई बिन बुलाई बीमारियों को जन्म देता है जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। चलिए जानते हैं किन बीमारियों का खतरा बढ़ाता है और कौन सा केमिकल इस सरसों के तेल में मिला होता है।
जानिए क्या कहती है स्टडी
यहां पर दिल्ली स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. गीतांजलि सिंह ने सरसों के तेल को मिलावटी करार दिया है। बताया कि, सरसों का मिलावटी तेल दिखने में असली जैसा लगता है, लेकिन इसमें मौजूद हानिकारक पदार्थ जैसे अर्गेमोन ऑयल मिला होता है जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है। वहीं पर सरसों के तेल में केमिकल के अलावा सस्ते ऑयल जैसे राइस ब्रान ऑयल, पाम ऑयल या अर्गेमोन (सत्यानाशी) तेल, और केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जिससे वह बेहद खतरनाक हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Health Tips For Children: मानसून में बच्चों की डाइट पर रखें खास नजर, ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह
Ashwagandha Vs Shatavari: महिलाओं के लिए कौन-सी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है ज्यादा फायदेमंद?
Tea/Coffee After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Aloo Recipe: मेहमानों से बटोरनी है तारीफ? 10 मिनट में झटपट बनाएं नेपाली आलू का अचार
ये भी पढ़ें-पहली बार रखने जा रहे है सावन सोमवार का व्रत, तो इन टिप्स से बनाएं रखें एनर्जी
किन बीमारियों का खतरा बढ़ाता है सरसों का तेल
आपको बताते चलें, यहां पर सरसों का तेल अगर आप करते हैं तो इसमें मिलावटी पन की वजह से सेहत को नुकसान पहुंचता है। अगर आप मिलावट वाले सरसों के तेल का इस्तेमाल करते है तो आपको कई प्रकार की गंभीर बीमारियां घेर लेती है।
- बताया गया है कि, सरसों के तेल में अर्गेमोन ऑयल मिला होता है जो ड्रॉप्सी जैसी खतरनाक बीमारी को जन्म देता है। इस बीमारी के सबसे ज्यादा मामला 1998 के दौरान दिल्ली और नॉर्थ इंडिया में हुआ था जिसमें 60 लोगों की जान चली गई थी। कहा जाता है कि, सरसों के तेल का सेवन करने से शरीर में कई बुरे प्रभाव देखने के लिए मिलते है इस ड्रॉप्सी बीमारी में शरीर में सूजन खासकर पैरों और पेट में काफी दिक्कत होती है।
- कहा जाता है कि, सरसों तेल के मिलावट की वजह से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। दरअसल हार्ट की मांसपेशियों में फैट जमा हो सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।
- इसके अलावा सरसों के तेल में मिलावट के तौर पर राइस ब्रान ऑयल की मात्रा मिली होती है जो आपके लिवर को खराब कर सकती है तो वहीं पर सिरोसिस जैसी बीमारियां भी हो सकती है। राइस ब्रान ऑयल सस्ता होता है, जो आमतौर पर मिलावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह तेल सरसों के तेल की क्वॉलिटी घटाता है और काफी समय तक इसका इस्तेमाल करने से लिवर पर प्रेशर बढ़ता है।
- अगर आप मिलावटी वाले सरसों तेल का सेवन करते है तो यह आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छा नहीं होता है। कहते हैं कि, मिलावटी सरसों के तेल के सेवन से अपच, गैस और पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. मिलावटी तेल से पाचन एंजाइम्स प्रभावित होते हैं, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो सकता है।
इसलिए आप ऑर्गेनिक सरसों का तेल इस्तेमाल करें इनमें केमिकल की मात्रा नहीं होती है।
Mustard oil increases the risk of these serious health problems
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हैदराबाद में बनी ‘Donald Trump Avenue’: अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का जताया आभार, कहा- यह बहुत बड़ा सम्मान
Jun 27, 2026 | 12:03 PMमनीषनगर में अतिक्रमण का तांडव! 3 किमी सड़क पर 500 से ज्यादा अवैध ठेले; हर दिन वाहन चालक जाम में फंसने को मजबूर
Jun 27, 2026 | 12:01 PMदतिया में रेत माफियाओं की दबंगई का वीडियो वायरल, फ्लाइंग टीम की कार का पीछा करने का दावा
Jun 27, 2026 | 11:55 AM21 साल बाद विरार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, यूपी से दबोचा गया फरार राजेश सोनकर
Jun 27, 2026 | 11:53 AMK Bhagyaraj Death: नहीं रहे के. भाग्यराज, 50 साल तक सिनेमा पर किया राज, इंडस्ट्री में पसरा मातम
Jun 27, 2026 | 11:51 AMपुणे-सातारा हाईवे के कात्रज टनल में कंटेनर खराब होने से लगा 5 किमी लंबा भारी ट्रैफिक जाम, रेंगते नजर आए वाहन
Jun 27, 2026 | 11:48 AMसेशेल्स रवाना हुए PM मोदी, स्वर्ण जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा; नेशनल असेंबली को करेंगे संबोधित
Jun 27, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














