
नई दिल्ली: खुशहाल जीवन (Happy Life) का एक मंत्र है, वो है आपकी हंसी (Laughter)। हंसने से हम शारीरिक रूप से सेहतमंद तो होते ही है, बल्कि मानसिक रूप से भी खुशी महसूस करते हैं। हर साल पूरी दुनिया में ‘विश्व मुस्कान दिवस’ (World Smile Day) अक्टूबर के पहले शुक्रवार को मनाया जाता है। ‘वर्ल्ड स्माइल डे’ के इस खास अवसर पर हम आपके लिए बधाई संदेश लेकर आएं हैं। इस मेसेजेस के जरिये आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई दें।
दिल की गहराई में गम क्या छुपाना,
चार दिन की जिन्दगी है सदा मुस्कुराना।
मुस्कान है जीवन का अनमोल खजाना,
मुस्कान से बनता है जीवन सुहाना।
Happy World Smile Day 2021

मुस्कान की कोई कीमत नहीं होती,
यह पाने वाले को खुशहाल करती है,
और देने वाले का कुछ भी घटता नहीं।
Happy World Smile Day 2021

कभी अकेले में मुस्कुरा कर देखना,
दिल पर लगे पहरे हटा कर देखना।
दोस्त जिन्दगी तेरी हसीन हो जायेगी,
खुद पर कुछ लम्हें लुटा कर देखना।
Happy World Smile Day 2021

फूल बनकर मुस्कुराना है जिंदगी,
मुस्कुराते हुए सब गम भुलाना है जिंदगी।
जीत का जश्न तो हर कोई मना लेता है,
हार कर खुशियां मनाना भी है जिंदगी।
Happy World Smile Day 2021

इन मेसेजेस के जरिए अपनों को करें विश। सदा हंसते रहे, मुस्कुराते रहे।






