Lung Infection: जिद्दी खांसी जो जाने का नाम नहीं ले रही, कहीं ये 4 गंभीर बीमारियां दस्तक तो नहीं दे रहीं?
Lung Infection Signs Health Issue:लंबे समय तक बनी रहने वाली खांसी को अक्सर लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह कई बार फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी
Cough And Lung Infection Signs (Source. Pinterest)
Cough And Lung Infection Signs: बदलते मौसम में सर्दी और जुकाम के साथ ही खांसी की भी समस्या होने लगती है। लेकिन अगर यह लंबे समय तक यह समस्या बनी रहे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लगातार खांसी, खासकर जब 3 हफ्ते से ज्यादा समय तक रहे, तो यह शरीर में किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकती है।
इसके साथ बलगम, सांस फूलना, सीने में दर्द, वजन कम होना या बुखार जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है, ताकि सही समय पर बीमारी की पहचान और इलाज हो सके।
हफ्ते भर से ज्यादा खांसी हो सकती है इन गंभीर बीमारियों का खतरा
-
अस्थमा
अगर आपकी खांसी 3 हफ्ते से ज्यादा तक रह गई है और काफी कुछ करने के बाद भी ठीक होने का नाम नहीं ले रही है, तो आपको अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती है और आपको इसको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सीने में जकड़न महसूस होना अस्थमा की ओर इशारा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Chironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
Oral Care Tips: सरसों के तेल में नमक मिलाकर कुल्ला करने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे! आज़मा कर भी देखिए
Jamun Health Benefits: डायबिटीज का दुश्मन जामुन, कैसे प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है वरदान? जानिए इसकी खूबियां
Protein Powder For Gym: प्रोटीन पाउडर शुरू करना चाहते हैं तो न करें ये गलती, बिगड़ सकती है आपकी सेहत
-
फेफड़ों का कैंसर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर खांसी 3 हफ्तों से ज्यादा समय तक बनी रहती है, तो यह किसी गंभीर बीमारी, यहां तक कि फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। खासकर खांसी के साथ खून आना बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर जांच करवाना जरूरी है।
-
टीबी का खतरा
अगर आप लंबे समय तक रहने वाली खांसी का शिकार हो गए हैं और काफी कुछ करने के बाद भी बीमारी से छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो आप टीबी जैसी बीमारियों के शिकार हो रहे है। बलगम, खून की छींटें, रात में पसीना आना, कमजोरी और वजन कम ये भी बीमारियों का संकेत हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Benefits of Banana: क्या होगा अगर आप रोजाना एक केला खाएंगे, दिखेंगे अद्भुत बदलाव; आज ही शुरू करें
-
एसिड रिफ्लक्स
3 हफ्ते से ज्यादा तक खांसी अगर आपको रहती है, तो ये एसिड रिफ्लक्स का भी संकेत हो सकते है। जिसमें पेट का एसिड वापस गले में आने लगता है और फिर कई समस्याओं से भी आप घिरे रह सकते है।
-
फेफड़ों का संक्रमण
अगर खांसी 3 हफ्तों से ज्यादा समय तक बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार यह फेफड़ों में संक्रमण का संकेत हो सकता है। इसके साथ तेज बुखार, कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं भी लंबे समय तक बनी रह सकती हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जांच करवाना बेहद जरूरी है।
