
कम्प्यूटर साक्षरता दिवस 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
World Computer Literacy Day 2024: हर किसी के लिए डिजिटल दुनिया की तरह सरपट दौड़ना जरूरी होता है लेकिन जागरूकता के बिना कुछ भी हासिल नहीं होता। आज दुनियाभर में कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाया जा रहा है जो हर साल 2 दिसंबर को कंप्यूटर के प्रति अहमियत बताने के लिए मनाया जाता है।
जानें क्या है इस दिवस का उद्देश्य
यहां पर विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस की बात करें तो, जरूरतमंदों और कम सेवा वाले समुदायों में जागरूकता पैदा करने के अलावा डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिवस मनाया जाता है।यह दिन विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं में तकनीकी कौशल को बढ़ावा देता है, और इसका उद्देश्य उन्हें और अधिक सीखने और कंप्यूटर के उपयोग से अपने काम को आसान बनाने के लिए प्रेरित करने से होता है।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
25% व्यक्ति को नहीं आता कम्प्यूटर
यहां पर आंकड़ों की बात करें तो, द वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने कंप्यूटर के प्रति जागरूकता को बताया है यहां पर आंकड़े इसकी साक्षरता दर के कई आयाम पेश करते है।25% व्यक्ति कंप्यूटर का उपयोग करना नहीं जानते हैं तो वहीं पर कम से कम 45% खराब दर और केवल 30% मध्यम से अत्यधिक कंप्यूटर साक्षर के रूप में दर मानी गई है।
जानें कब हुई थी शुरुआत
यहां पर इस दिवस को मनाने की बात की जाए तो इसकी पहले बार शुरुआत जागरूकता लाने के लिए 2001 में की गई थी। हर क्षेत्र टेक्नोलॉजी पर निर्भर करता है, लेटेस्ट तकनीक लोगों को अपना काम पूरा करने में मदद करती है। इसके अलावा दुनिया में हर साल 2 बिलियन से अधिक कंप्यूटर बेचे जाते हैं। कंप्यूटर की जरूरत अब बदलती जा रही है।विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पर आयोजित किए जाने वाली गतिविधियों में शिक्षण सत्र, सेमिनार और कंप्यूटर और इंटरनेट तक किफायती पहुंच प्रदान करने की पहल शामिल है . विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाना यह सुनिश्चित करने के लिए चल रहे प्रयासों को बल देता है।






