जन्माष्टमी पर सजाएं झांकी (सौ.सोशल मीडिया)
देशभर में 26 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाने वाला हैं इसे लेकर मथुरा, वृंदावन समेत कई जगहों पर तैयारियों का दौर जारी हैं। कन्हैया के जन्मदिन पर कई प्रकार के भोग लगाए जाते हैं तो वहीं पर झांकी, दही हांडी जैसी रौनक भी सजती है। इस दिन विधि-विधान के साथ श्रीकृष्णा की पूजा की जाती है। इस मौके पर झांकी सजाने का नियम होता हैं अगर आप भी अपने घर या मंदिर में झांकी तैयार कर रही हैं तो आपको खास नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। बता दें कि, हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।
यहां पर जन्माष्टमी के मौके पर झांकी सजाने के लिए आपको इस प्रकार के नियम औऱ तरीकों के बारे में जान लेना जरूरी होता है।
1- यह त्योहार हमारे लिए बेहद खास होता हैं तो वहीं पर जीवन की सभी नकारात्मकता को दूर करके सकारात्मकता का संचार करता है।
2- कान्हा जी की झांकी सजाने के लिए मोर पंख का प्रयोग करें इसे लगाने का महत्व होता है कहते हैं कि, इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इसे आप मोरपंख को कान्हा के मुकुट या झूले आदि पर सजा सकते हैं।
3-झांकी पर सजाने के लिए आप गाय और बछड़े की मूर्ति या तस्वीरें भी रखें इससे आपके भाग्य में वृद्धि होती है।
4- याद रखें कि, कान्हाजी के प्रिय फूल वैजयंती का इस्तेमाल भी आपको करना चाहिए।
5-जन्माष्टमी पर झांकी तैयार करने में बांसुरी का प्रयोग जरूर करें। आप झूले या मूर्ति के पास बांसुरी जरूर रखें।इससे घर पर सुख-शांति बनी रहती है और सभी परेशानियों का नाश होता है।
ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी से पहले क्यों मनाई जाती है गोकुल में लड्डू गोपाल की छठी, जानिए इससे जुड़ी वजह
कान्हाजी की भव्य झांकी सजाने के तरीके के बारे में तो आप जान गए हैं लेकिन आपको इस दौरान कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1- झांकी में आप वैयजंती के फूल, अशोक के पत्ते, आम के पल्लव, केले के खंभे आदि का प्रयोग करें लेकिन कांटे लगें फूलों या टहनियों का नहीं।
2-नकली और सजावटी सामग्रियों का उपयोग झांकी में नहीं करना चाहिए याद रखें यहां टूटी-फूटी वस्तुओं का प्रयोग न करें।
3-घर के दक्षिण, पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में झांकी सजाने से बचना चाहिए।
4- झांकी को उचित दिशा यानि ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में सजाना अच्छा होता है।
5- जिन पौधों से किसी प्रकार का तरल पदार्थ निकलता हैं उसे झांकी में सजाने से बचना चाहिए।