भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे ने मराठी गाने पर दिया गजब का एक्सप्रेशन
Aamrapali Dubey Video On Marathi Song: आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा जगत की जबरदस्त अभिनेत्री हैं। उनका नाम टॉप भोजपुरी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वो खुद से जुड़ी जानकारी अपने फैंस को देती रहती हैं। वह अपनी अपकमिंग फिल्में, म्यूजिक वीडियो के अलावा रील्स भी बनाती हैं। उनकी ताजा रील ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वह मराठी गाने पर लिप्सिंग करते हुए नजर आई हैं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
मराठी गाना ‘आईका दाजीबा’ बेहद लोकप्रिय हुआ था। अब इस पर लोग रील्स बनाते हैं आम्रपाली दुबे ने भी इसी गाने पर रील बनाई है, उनके अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मराठी सॉन्ग ‘आईका दाजिबा’ में गजब के एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें- फरहाना भट्ट का शॉकिंग एविक्शन, Bigg Boss 19 के शुरुआत में ही आया बड़ा ट्विस्ट
वीडियो में आम्रपाली के हावभाव, अंदाज और लुक बेहद कमाल के हैं। क्लिप में वह आसमानी रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। हाथों में लाल चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर एक परफेक्ट बहू का लुक दे रहे हैं। इस बहू वाले लुक के साथ आम्रपाली के एक्सप्रेशन ने वीडियो को और दिलचस्प बना दिया है। वह ‘आईका दाजिबा’ गाने की लाइन पर बेहद शानदार अंदाज में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।
वीडियो पोस्ट करते ही आम्रपाली के प्रशंसकों के हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस उनके लुक और अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “साड़ी में आप कहर ढा रही हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “आम्रपाली दुबे सुपर।”एक अन्य यूजर ने लिखा, “मराठी लगती हो आप मैम वैसे भी।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “आप बहुत सुंदर हो।”
अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह हाल ही में रिलीज हुए उनके और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ‘ के धमाकेदार गाने ‘बीड़ी’ पर शानदार एक्सप्रेशन के साथ डांस करती दिख रही थीं। वहीं, अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में फनी इमोजी लगाए थे। गौरतलब है कि ‘बीड़ी’ गाना हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसमें आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री को फैंस ने बेहद पसंद किया है। गाने में बिहार के पारंपरिक फोक म्यूजिक को मॉडर्न बीट्स के साथ बड़ी खूबसूरती से पेश किया गया है। इस गाने को खुद निरहुआ और आम्रपाली ने गाया है।