बॉलीवुड और टीवी के ये कलाकार गणेशोत्सव में खुद बनाते हैं गणपति बप्पा की मूर्ति
Stars Make Ganesh Idol At Home: बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री गणपति बप्पा की धूम गणेश उत्सव के दौरान सितारों के घर पर देखने को मिलती है। बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे ऐसे हैं, जो अपने घर बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं। इनमें से कुछ कलाकार तो ऐसे हैं जो खुद अपने हाथ से ही गणपति बप्पा की मूर्ति भी बनाते हैं। कलाकारों की इस लिस्ट में राकेश बापट से लेकर दीया मिर्जा तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जो गणपति बप्पा की मूर्ति अपने हाथ से बनाते हैं।
गणेशोत्सव एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। इसमें गणपति बप्पा की पूजा की जाती है और उनकी मूर्ति स्थापित की जाती है। यह त्योहार लोगों को एक साथ लाता है और उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानने का अवसर प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें- मराठी गाने पर आम्रपाली दुबे का जबरदस्त वीडियो, वायरल हुआ भोजपुरी एक्ट्रेस का अंदाज
बॉलीवुड एक्टर राकेश बापट बड़ी धूमधाम से गणेश उत्सव मनाते हैं। राकेश बापट हर साल अपने हाथ से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाते हैं और इस मूर्ति की स्थापना अपने घर पर करते हैं। मूर्ति बनाने का वीडियो वह कई बार अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर चुके हैं। बिग बॉस के घर में रहते हुए भी उन्होंने गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई थी। राकेश बापट टीवी और बॉलीवुड के कई कलाकारों को गणपति बप्पा की मूर्ति बनाने की कला सीखा चुके हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी उन कलाकारों में शामिल हैं जो गणपति बप्पा की मूर्ति अपने हाथों से बनाती हैं, दरअसल उन्हें इको फ्रेंडली मूर्ति का इस्तेमाल करना पसंद है और इसीलिए उन्होंने खुद से मूर्ति बनाने का फैसला लिया था।
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाते हैं और वह भी अपने घर पर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करने के लिए खुद ही मूर्ति बनाते हैं।
टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी गणपति बप्पा के बड़े भक्त हैं। एक्टर सालों से इस त्यौहार को मना रहे हैं। वह अपने हाथ से गणपति बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्ति बनाते हैं। टीवी एक्टर करण वाही भी अपने ही घर पर खुद गणपति बप्पा की मूर्ति बनाते हैं और 10 दिनों तक गणपति बप्पा की अपने घर में स्थापना करते हैं। दोनों ही कलाकारों ने राकेश बापट से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाने की ट्रेनिंग ली है।
गणपति बप्पा की मूर्ति बनाने की कला एक पारंपरिक कला है जो पीढ़ियों से चली आ रही है। इसमें मिट्टी और अन्य सामग्रियों का उपयोग करके गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई जाती है। इस कला में न केवल सृजनात्मकता की आवश्यकता होती है, बल्कि इसमें धैर्य और समर्पण भी आवश्यक है।