- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Benefits Of Evergreen Flower For Hair
सदाबहार का फूल नहीं, है नेचुरल टॉनिक! बालों को बनाए मजबूत और खुजली से दे छुटकारा
sadabahar ke phool: आयुर्वेद की प्रमुख औषधि के रूप में सदाबहार फूल का नाम आता है। इस पौधे को वैज्ञानिक भाषा में कैथेरन्थस रोजियस कहा जाता है। ये पौधा न सिर्फ सुंदर गुलाबी फूलों के लिए जाना जाता है।
- Written By: दीपिका पाल

सदाबहार के फूल (सौ. सोशल मीडिया)
Sadabahar ke Phool: हमारे आस-पास मौजूद कई पेड़-पौधे किसी न किसी रूप में महत्व रखते है। इनका इस्तेमाल औषधि से लेकर कई चीजों में किया जाता है। सहाबहार का फूल इनमें से एक है जो किसी एक मौसम में नहीं बल्कि 12 महीने में खिलता है। सदाबहार के फूल दिखने में खूबसूरत लगते है तो वहीं पर इसके फायदे शरीर के विभिन्न अंगों को मिलते है। हमारे शरीर के अंगों के अलावा बाल भी हमारे व्यक्तित्व का अहम हिस्सा हैं।
हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे, घने और चमकदार हों, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की देखभाल करना मुश्किल हो गया है। प्रदूषण, बदलता मौसम, तनाव यह सभी कारण बालों को नुकसान पहुंचाते है। लेकिन आप नहीं जानते होंगे बालों के लिए सदाबहार फूल कितने जरूरी होते है।
आयुर्वेद का प्रमुख पौधा- सदाबहार
आयुर्वेद की प्रमुख औषधि के रूप में सदाबहार फूल का नाम आता है। इस पौधे को वैज्ञानिक भाषा में कैथेरन्थस रोजियस कहा जाता है। ये पौधा न सिर्फ सुंदर गुलाबी फूलों के लिए जाना जाता है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी कमाल के होते है। यहां पर सदाबहार फूल ठंडे और खून को साफ करने का काम करते है। इनकी शीतलता सिर की त्वचा को आराम देने का काम करती है। बालों की जड़ों को पोषण देने के लिए सदाबहार के फूल उपयोगिता निभाते है। विज्ञान की नजर से देखें तो सदाबहार के फूलों में एल्कलॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
Endangered Species Day: हर साल धरती से विलुप्त हो रही हजारों प्रजातियां, काले मुंहे वाले बंदर बचे हैं सबसे कम
इससे बालों की ग्रोथ तेज होती है और हेयर फॉल कम होता है। इसके अलावा, इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल तत्व सिर की खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से बचाते हैं। यही वजह है कि ये फूल आज नेचुरल हेयर केयर के नए ट्रेंड का हिस्सा बन चुके हैं।
जानिए कैसे करें बालों के लिए फूलों का इस्तेमाल
सदाबहार फूल का इस्तेमाल आप बालों की देखभाल के लिए कर सकते है जो इस प्रकार है…
1- सदाबहार फूल का इस्तेमाल तेल बनाने के लिए किया जाता है। बालों के लिए इस फूल का तेल फायदेमंद होता है। ताजे फूलों को धोकर सुखा लें और फिर इन्हें नारियल या जैतून के तेल में धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं। जब तेल में फूलों का रंग और खुशबू उतर जाए, तो इसे छान लें और ठंडा करके बालों में लगाएं। इस नुस्खें को नियमित लगाने से बालों की नमी बनी रहती है और बाल सफेद भी नहीं होते है।
2- सदाबहार फूल का प्रयोग हेयर मास्क के रूप में किया जा सकता है।सदाबहार के फूलों को गुड़हल के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों ही फूलों में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं और टूटने से बचाते हैं। इसे बनाने के लिए 5-6 सदाबहार और 2 गुड़हल के फूलों को थोड़े गुलाब जल और दही के साथ पीस लें। तैयार पेस्ट को सिर पर 30 मिनट तक लगाकर रखें और फिर सादे पानी से धो लें। यह मास्क बालों की खोई हुई चमक लौटाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- सिर्फ सिगरेट नहीं, कुर्सी भी बन गई किलर! घंटों बैठने से बढ़ सकता है 19 बीमारियों का रिस्क
3-बालों को झड़ने से बचाने के लिए ,सदाबहार फूलों का इस्तेमाल जरूरी होता है। इसके लिए सदाबहार के फूलों को एलोवेरा जेल और शहद के साथ मिलाकर मास्क बनाएं। एलोवेरा बालों को नमी देता है और शहद बालों को मुलायम बनाता है। तीनों का मेल बालों की जड़ों को भीतर से पोषण देता है। इस नुस्खे से बालों की लंबाई और घने होते है।
Know the benefits of evergreen flower for hair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुष्कर्म और ठगी के आरोपों में घिरे अशोक खरात की करोड़ों की जमीन चर्चा में, ईडी की नजर भी तेज
May 17, 2026 | 07:41 AMNMRDA ने तैयार किया नासिक रिंग रोड मास्टर प्लान; किसानों को मिले 3 विकल्प, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
May 17, 2026 | 07:31 AMमहाराष्ट्र में नए बी-फार्मेसी और डी-फार्मेसी कॉलेजों पर 2031 तक रोक, सरकार का बड़ा फैसला
May 17, 2026 | 07:24 AMजिला नियोजन समिति बैठक: शिरसाट बोले- विकास के साथ सुरक्षा जरूरी, संभाजीनगर में 909 करोड़ की विकास योजना मंजूर
May 17, 2026 | 07:24 AMचांदी के आयात पर सरकार का बड़ा एक्शन, खरीदने से पहले अब लेनी होगी इजाजत, नियमों में हुए कई और बड़े बदलाव
May 17, 2026 | 07:14 AMLIVEआज की ताजा खबर 17 मई LIVE: भारत और नीदरलैंड के बीच 17 बड़े समझौते: तकनीक, शिक्षा और सेमीकंडक्टर पर साझेदारी
May 17, 2026 | 07:14 AMरामकुंड परिसर दो महीने के लिए बंद; रामकाल पथ परियोजना का काम शुरू होने से बाहर से आए श्रद्धालुओं में नाराजगी
May 17, 2026 | 07:14 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














