दीवार और फर्श पर लग गए हैं होली के पक्के रंग? इन आसान तरीकों से चमकाएं अपना घर

Remove Holi Colors:होली के बाद दीवार और फर्श पर लगे जिद्दी रंगों को बिना पेंट खराब किए साफ करना अब आसान है। ये आसान तरीके अपनाकर आप अपने घर को सिर्फ 5 मिनट में पहले जैसा चमकदार बना सकते हैं।
Holi Cleaning Hacks
दीवार और फर्श हटाने के टिप्स (सौ.सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Holi Cleaning Hacks: रंगों से होली खेलने में तो बहुत मजा आता है और लोग इसे काफी एन्जॉय भी करते हैं। लेकिन असली मुश्किल जब होती है तब यह कलर्स फर्श और दीवारों पर जिद्दी दाग छोड़ जाते हैं। खासकर केमिकल या गाढ़े गुलाल अगर टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट या पेंटेड वॉल्स पर सूख जाएं, तो उन्हें हटाना मुश्किल लगने लगता हैं। अगर आप भी अपने घर की दीवारों और टाइल्स पर लगे जिद्दी रंगों को देखकर परेशान हैं, तो घबराएं नहीं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं सफाई के कुछ ऐसे जादुई तरीके, जिनसे बिना मेहनत और बिना पेंट खराब किए आपका घर 5 मिनट में पहले जैसा चमकने लगेगा। चलिए जानते हैं वो आसान ट्रिक्स क्या हैं?

होली के जिद्दी रंग हटाने के क्या है आसान ट्रिक्स

  • दीवार के दाग

दीवार के दाग हटाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए सफेद दीवार पर थोड़े पानी में ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं और साफ स्पंज या कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें। ध्यान रखें, ज्यादा जोर न लगाएं, वरना पेंट उतर सकता है। रगड़ने के बाद सूखे कपड़े से साफ पोछ दें।

  • फर्श के दाग

टाइल्स या मार्बल पर पड़े रंगों को हटाने के लिए बेकिंग सोडा इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए बेकिंग सोडा और पानी का गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पुराने टूथब्रश या कपड़े से रगड़कर साफ कर लें। इससे फर्श एकदम चमक उठेगा।

  • कपड़ों के दाग

अगर आपके पसंदीदा सोफे के कवर या पर्दों पर रंग गिर गया है, तो दाग वाली जगह पर नींबू का रस लगाकर छोड़ दें। 10 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। नींबू एक नेचुरल ब्लीच है जो कपड़े का रंग खराब किए बिना दाग हटा देता है।

  • कांच और खिड़कियों के दाग

कांच और खिड़कियों के दाग हटाने के लिए नेल पॉलिश रिमूवर इस्तेमाल कर सकते है। खिड़कियों के कांच पर अगर पक्का रंग जम गया है, तो थोड़ा सा नेल पॉलिश रिमूवर या थिनर कॉटन पर लें। इसे कांच पर रगड़ें और फिर साफ पानी से धो लें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com