
PIC: Social Media
-सीमा कुमारी
किचन में चमकते हुए बर्तन रखना भला किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि खाना बनाने के दौरान हमारा ध्यान भटक जाता है और बर्तन जल जाते है। ऐसे बर्तन आसानी से साफ भी नहीं होते है। इसे साफ करने में काफी समय लगता है और मेहनत भी। ऐसे में कुछ किचन हैक्स को अपनाकर इससे निजात पा सकते है। आइए जानें उन हैक्स के बारे में –
जानकारों के अनुसार, जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए टमाटर का रस काफी प्रभावशाली है। जले हुए बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करें। अब इसे रगड़कर साफ कर लें।
जले हुए बर्तन का दाग साफ करने में नमक भी बेहद असरदार नुस्खा हो सकता है। इसके लिए जले हुए बर्तन में पानी और नमक डालकर उबालें। इसके बाद बर्तन को ब्रश से रगड़कर साफ कर लें। बर्तन का जला दाग आसानी से मिट जाएगा ।
जले बर्तनों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग सबसे आसान तरीका है। इसके लिए जले हुए बर्तन में 2 कप पानी गर्म करें । अब इसमें एक चौथाई कप बेकिंग सोडा मिलाकर 15 मिनट तक गैस पर उबालें। इसके बाद साफ पानी से बर्तन को धो लें।
नींबू के रस में मौजूद सिट्रिक एसिड जले हुए बर्तन को साफ करने में काफी असरदार नुस्खा माना जाता है। इसके लिए नींबू को बर्तन के जले हिस्से पर अच्छे से रगड़ें। अब बर्तन में 3 कप गर्म पानी डालकर ब्रश से रगड़ने पर बर्तन तुरंत साफ हो जाएगा।
आप जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए प्याज के छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसके लिए सबसे पहले आप जले हुए बर्तन में पानी भर लें।
फिर इसमें 5 से 6 प्याज के छिलके को पानी में डालें और तेज आंच पर पका लें।
आप इसे लगभग 20 से 30 मिनट तक उबालने दें।
अब ब्रश की मदद से इसे साफ करें और सतह को सामान्य साबुन से धो लें।
बस आपके बर्तन साफ हो जाएंगे। आप इसका इस्तेमाल लगभग हर बर्तनों को साफ करने के लिए कर सकती हैं।






