-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Keep Your Makeup Fresh Till Late On Diwali Know The Tips
दिवाली के दिन देर तक बनाए रखें अपना मेकअप तरो-ताज़ा, जानिए टिप्स
- Written By: सीमा कुमारी
दिवाली महापर्व का आगाज धनतेरस के साथ हो चुका है। त्योहार न केवल रोशनी और मिठाइयों का पर्व है, बल्कि यह खूबसूरत कपड़े और शानदार मेकअप का भी सुनहरा मौका भी है। ऐसे में यदि आप चाहती हैं कि आपका मेकअप पूरे दिन टिका रहे, तो यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी मेकअप को पूरे दिन रख सकती हैं।

दिवाली मेकअप टिप्स
Diwali makeup tips:दिवाली महापर्व का आगाज धनतेरस के साथ हो चुका है। त्योहार न केवल रोशनी और मिठाइयों का पर्व है, बल्कि यह खूबसूरत कपड़े और शानदार मेकअप का भी सुनहरा मौका भी है। ऐसे में हर महिला चाहती है कि उसका लुक दिवाली के दिन बेहतरीन हो, और इसके लिए सही मेकअप जरूरी है। यदि आप चाहती हैं कि आपका मेकअप पूरे दिन टिका रहे, तो यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी मेकअप को पूरे दिन रख सकती हैं। आइए जानते है दिवाली स्पेशल मेकअप टिप्स के बारे में-
ऐसे करें त्वचा की तैयारी
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा को अच्छे से साफ करें। इसके लिए एक अच्छा क्लींजर उपयोग करें, जिससे सारी गंदगी और ऑयल हट जाए। हाइड्रेशन के लिए हाइलूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन वाले मॉइस्चराइजर का उपयोग करें, जो आपकी त्वचा को न केवल नर्म बनाएगा, बल्कि मेकअप के लिए एक बेहतरीन बेस भी तैयार करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Beauty Mistakes: आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
Ginger Benefits: सिर्फ चाय ही नहीं, स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं अदरक, जानें 20 जबरदस्त फायदे
बार-बार नेल एक्सटेंशन करवाती हैं? ये 10 समस्याएं आपके नाखूनों को कर सकती हैं खराब
इसे भी पढ़ें…दिल के करीब लोगों के लिए दीपावली की कुछ ख़ास शुभकामनाएं
सही फाउंडेशन का चुनाव
त्यौहारों के दौरान लंबे समय तक मेकअप टिका रहे, इसके लिए SPF वाला फाउंडेशन चुनें। यह आपकी त्वचा को सूरज की किरणों से बचाने में मदद करेगा। मिनरल फाउंडेशन या BB क्रीम भी एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि ये हलके होते हैं और त्वचा को प्राकृतिक लुक देते हैं।
अच्छी क्वालिटी प्राइमर का चुनाव
बता दें, सिलिकॉन-फ्री प्राइमर का चयन करें, क्योंकि ये त्वचा को सांस लेने में मदद करता है। यदि आपकी त्वचा सूखी है, तो हाइड्रेटिंग प्राइमर का उपयोग करें, जो नमी बनाए रखता है। ऑयली त्वचा के लिए, मैटिफाइंग प्राइमर बेहतर रहेगा, क्योंकि यह अतिरिक्त ऑयल को कंट्रोल करेगा और मेकअप को लंबे समय तक टिकाएगा।
इसे भी पढ़ें…दिवाली की सुबह सूप पीटने की असल वजह जानिए
सेटिंग स्प्रे
मेकअप करने के बाद एक अच्छे सेटिंग स्प्रे का उपयोग करना न भूले। ताकि आपका मेकअप पूरे दिन टिका रहे और त्वचा हाइड्रेटेड रहे। सेटिंग स्प्रे आपके मेकअप को ताजा लुक देने के साथ-साथ इसे लंबे समय तक सुरक्षित भी रखता है।
इन बातों का रखे विशेष ध्यान
दिवाली खत्म होने के बाद, मेकअप को अच्छे से हटाना न भूलें। इसके लिए ऑयल बेस्ड क्लींजर का उपयोग करें, जो मेकअप को आसानी से हटा देगा। इससे आपकी त्वचा साफ और ताजा रहेगी, और अगले दिन आप फिर से नई ऊर्जा के साथ तैयार हो सकेंगी।
Keep your makeup fresh till late on diwali know the tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, IG किरण एस को मिली कमान; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया फैसला
Jul 26, 2026 | 05:38 PMसामाजिक मुद्दे पर बनी ‘द इंडिया स्टोरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी
Jul 26, 2026 | 05:30 PMमन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
Jul 26, 2026 | 05:11 PMUPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
Jul 26, 2026 | 05:10 PMVEDIO: नासिक में आसमानी आफत, गोदावरी के रौद्र रूप से पुराने शहर में तबाही, 50 से अधिक दुकानों में घुसा पानी
Jul 26, 2026 | 05:10 PMYavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
Jul 26, 2026 | 05:08 PMExplainer: एक प्रधान के जाने से क्या बदल जाएगी पूरी शिक्षा व्यवस्था? प्रदर्शन सफल, लेकिन कहां फेल हो गई CJP!
Jul 26, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














