
जानें किचन के वास्तु टिप्स ( Social Media)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: `जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रसोईघर (kitchen) घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल भोजन पकाने का स्थान है, बल्कि यह घर की समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक भी है। ऐसे में वास्तु-शास्त्र के अनुसार, किचन की सही व्यवस्था और उसके तथ्यों का पालन करने से घर में सुख शांति, समृद्धि, और स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। आइए जानें किचन की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जो आपको कंगाल बना सकती हैं।
किचन में इन बातों का रखें ख्याल
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, किचन की साफ-सफाई का आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए। घर की बाकी जगहें भले ही आप रोजाना साफ न कर पाएं लेकिन किचन की सफाई रोज होनी चाहिए। अगर, आप ऐसा नहीं करते तो समस्याएं आपके जीवन में आ सकती हैं। अक्सर देखा गया है कि, जिन लोगों का किचन गंदा पड़ा रहता है उन्हें पैसों से जुड़ी परेशानियां हमेशा आती रहती हैं। इसलिए ऐसी गलती भूलकर भी न करें।
1-कई लोग की आदत होती है, किचन में ही कूड़े की बाल्टी भी रख देते हैं। ऐसा करना आपको कर्ज में डूबो सकता है। वास्तु के अनुसार, किचन में होने वाले कूड़े को जिस जगह आप डालते हैं वो किचन के बाहर होनी चाहिए। अगर ज्यादा दिन तक आप कूड़े को किचन में या घर में रखते हैं तो पैसों से जुड़ी दिक्कतें बार-बार जीवन में आ सकती हैं।
2-रसोईघर में देवी-देवताओं की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवताओं का अपमान होता है। इसके अलावा, रसोई के पास कभी भी आपको बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर तो बुरा प्रभाव पड़ता ही है साथ ही वास्तु दोष का शिकार भी आप हो सकते हैं। अगर बाथरूम किचन के पास बना है तो आप कर्ज तले दब सकते हैं। ऐसे लोगों को धन को संचित करने में भी दिक्कतें आती हैं और संचित धन भी खत्म होता रहता है।
3-कई लोगों की आदत होती है। किचन में जूते-चप्पल पहनकर काम करने की। लेकिन, वास्तु-शास्त्र के अनुसार, किचन में अग्नि, जल, पृथ्वी और आकाश सभी तत्व विद्यमान रहते हैं। रसोई के अलावा ऐसी कोई दूसरी जगह घर में नहीं होती, घर के पूजा स्थल के साथ ही रसोई को भी बहुत पवित्र माना जाता है इसलिए कभी भी किचन में जूते-चप्पल लेकर आपको नहीं जाना चाहिए। साथ ही किचन के आस-पास जूते-चप्पल रखने की जगह भी आपको नहीं बनानी चाहिए।
4-ज्योतिष के अनुसार, किचन की दीवारों के रंग को भी वास्तु में बहुत अहम माना जाता है। अगर आप किचन में नीला, हरा, सफेद रंग करवाते हैं तो इससे आप आर्थिक तंगी से जूझ सकते हैं। किचन की दीवारों का कलर आपको पीला, नारंगी, ऑफ व्हाइट रखना चाहिए।
5-कई लोग खाना खाकर किचन में बर्तनों को जूठा छोड़ देते हैं और घंटों ये बर्तन किचन में पड़े रहते हैं। वास्तु की मानें तो ऐसा करना आपके आर्थिक पक्ष के लिए अच्छा नहीं है। जूठे बर्तन न केवल धन से जुड़ी समस्याएं पैदा करते हैं बल्कि इससे आपके जीवन में नकारात्मकता भी आती है।
6-इन गलतियों से बचने से आप अपने घर में धन-समृद्धि और खुशहाली ला सकते हैं। रसोईघर में भोजन पकाते समय हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहने और अपने हाथों को धोकर ही भोजन पकाएं।






