-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Bulgaria Pm Resigns After Public Uprising Live Tv Announcement
बुल्गारिया में जनता ने उखाड़ फेंकी सरकार, लाइव TV पर आकर प्रधानमंत्री किया इस्तीफे का ऐलान- VIDEO
- Written By: अक्षय साहू
Bulgaria Mass Protests: बुल्गारिया में लंबे विरोधों के बीच प्रधानमंत्री रोसेन जेलियाजकोव ने भ्रष्टाचार और आर्थिक नीतियों को लेकर बढ़ते जनदबाव के चलते पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।

विरोध के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bulgarian Government Resigns: बुल्गारिया में जनता ने अपनी ताकत दिखाते हुए सरकार को झूकने पर मजबूर कर दिया। कई महीनों से चल रहे उग्र विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार ने गुरुवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। ये आंदोलन सरकार की कमजोर आर्थिक नीतियों, बढ़ते भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अक्षमता के खिलाफ था, जिसने आखिरकार पूरे शासन तंत्र को हिला दिया। प्रधानमंत्री रोसेन जेलियाजकोव ने भारी मन और गंभीर चेहरे के साथ अपनी कैबिनेट के सामूहिक इस्तीफे की घोषणा की।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह घोषणा संसद में होने वाले अविश्वास प्रस्ताव से कुछ ही समय पहले की गई, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई और पूरे देश में एक नए दौर की अनिश्चितता का माहौल बन गया। रोसेन जेलियाजकोव ने गुरुवार को भारी मन से इस्तीफा देने का ऐलान किया, जिसका प्रसारण राष्ट्रीय टेलीविजन पर लाइव किया गया।
लाइव टीवी पर दिया इस्तीफा
संसद भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री जेल्याजकोव ने साफ कहा कि वे सरकार-विरोधी प्रदर्शनों में उमड़ी जनता की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते। उनके मुताबिक, राष्ट्रीय सभा के फैसले तभी सार्थक होते हैं जब वे नागरिकों की वास्तविक इच्छा को दिखाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार वहीं टिके रहना चाहती है जहां समाज उसे देखना चाहता है। जेल्याजकोव ने दावा किया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अविश्वास प्रस्ताव में उनकी सरकार को समर्थन मिल सकता था, लेकिन जनता की आवाज सबसे ऊपर है और संसद का निर्णय तभी अर्थपूर्ण है जब वह जन-संप्रभुता की भावना के अनुरूप हो।
सम्बंधित ख़बरें
Iran US Deal: स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच लेबनान पर इजरायली हमला, 7 की मौत
सड़कों पर सन्नाटा, शराब पर पाबंदी… G-7 खत्म होते ही फ्रांस में मचा हड़कंप, आखिर क्यों उठाने पड़े ये कदम?
60 दिन, 6 अरब डॉलर और दुनिया की निगाहें; जानें अमेरिका-ईरान के बीच होने वाले इस समझौते की पूरी इनसाइड स्टोरी
Ride Malfunction: न्यूयॉर्क अम्यूजमेंट पार्क में 50 फीट ऊपर झूले में फंसे बच्चे और पेरेंट्स, सफल रहा रेस्क्यू
3/4 TIMELINE: Late Nov: Budget leaks spark initial demos
Dec 2: Government pulls budget
Dec 11: PM resigns ahead of 6th no-confidence vote President Rumen Radev now steps in to form an interim government, with elections likely in 2026#MafiaOut #Bulgarian #BulgariaProtest pic.twitter.com/Mbv6DiaGZQ — The Wonk (@thewonkin) December 11, 2025
जनवरी में सत्ता संभालने के बाद से यह सरकार छह अविश्वास प्रस्तावों का सामना कर चुकी थी और हर बार बहुमत जुटाकर बच निकलने में सफल रही थी। मगर इस बार सड़कों पर उमड़े अभूतपूर्व जन-सैलाब ने राजनीतिक हालत को पूरी तरह बदल दिया। अब सरकार आज को संसद में अपना इस्तीफा औपचारिक रूप से सौंपेगी, जिसके बाद संसद इस पर एक प्रस्ताव पारित करेगी। इसके बाद राष्ट्रपति रूमेन रादेव संसद में सबसे बड़े दल को नई सरकार बनाने का पहला अवसर देंगे।
यह भी पढ़ें: NATO से बाहर होगा अमेरिका! सांसद बोले- ‘अब और पैसा बर्बाद नहीं’, US कांग्रेस में पेश हुआ बिल
विपक्षी ने की निष्पक्ष चुनाव की मांग
उधर, विपक्षी गठबंधन ‘वी कंटिन्यू द चेंज डेमोक्रेटिक बुल्गारिया’ के सह-नेता एसेन वासिलेव ने इसे बुल्गारिया में राजनीतिक जागरूकता और यूरोपीय मानकों की पुनर्स्थापना की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब सबसे बड़ी आवश्यकता है पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र चुनाव कराना, ताकि देश एक नई शुरुआत की ओर बढ़ सके।
Bulgaria pm resigns after public uprising live tv announcement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में ‘लेक लाडकी’ योजना के लाभार्थियों में 59% की भारी गिरावट, जागरूकता की कमी से टूटने लगा बेटियों का सपना
Jun 21, 2026 | 03:05 PMमराठी मुंबई बन जाएगी मुस्लिम मुंबई! किरीट सोमैया की बड़ी चेतावनी; बाेले बढ़ती मुस्लिम आबादी है खतरे की घंटी
Jun 21, 2026 | 03:03 PMगड़चिरोली में नशामुक्ति की नई पहल तेज, महुआ फूल से शराब के बजाय लड्डू बनेंगे
Jun 21, 2026 | 03:01 PMचंद्रपुर के वरोरा में जलसंकट, किसानों की खेत तालाब और फेंसिंग पर अनुदान की मांग तेज
Jun 21, 2026 | 02:58 PMनागपुर एयरपोर्ट का रेलवे काउंटर हिट: साढ़े 5 महीने में बुक हुईं 7,000 ट्रेन टिकटें, समय की बचत से यात्री गदगद
Jun 21, 2026 | 02:58 PMऔने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
Jun 21, 2026 | 02:50 PMभंडारा के दो किसानों को राज्य स्तरीय सम्मान, कृषिभूषण व खेतीनिष्ठ पुरस्कार की घोषणा
Jun 21, 2026 | 02:50 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














