- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 12th December 2025 Live Updates Today Latest And Breaking News Hindi
आज की ताजा खबर 12 दिसंबर: दिनभर की सभी बढ़ी खबरें एक सिंगल क्लिक कर पढ़ें।
Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के NDA सांसदों से मुलाकात करेंगे। ये मुलाकात संसद भवन में होगी। डीजीसीए ने एक बार फिर से इंडिगो के सीईओ को तलब किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला , सौरभ शर्मा

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के NDA सांसदों से मुलाकात की। ये मुलाकात संसद भवन में हुई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत आज अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के दौरे पर।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 3 मार्च LIVE: ईरान-इजरायल की महाजंग जारी, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला
आज की ताजा खबर 2 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
‘इतिहास के सबसे खतरनाक शख्स का अंत’, खामेनेई की मौत पर डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी मीडिया की पुष्टि
आज की ताजा खबर 1 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें
12 Dec 2025 09:55 PM (IST)
12 Dec 2025 09:55 PM (IST)मुर्शिदाबाद में बनने वाली मस्जिद हुमायूं कबीर का एक और बयान
मुर्शिदाबाद से निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, "मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि मुर्शिदाबाद में बनने वाली मस्जिद की जगह पर पहले जुमे की नमाज के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोग आएंगे। मैंने यह भी घोषणा की कि जब तक मस्जिद का काम पूरा नहीं हो जाता, हर जुमे की नमाज यहीं अदा की जाएगी।
#WATCH मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, "...मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि मुर्शिदाबाद में बनने वाली मस्जिद की जगह पर पहले जुमे की नमाज़ के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोग आएंगे...मैंने यह भी घोषणा की कि जब तक मस्जिद का काम पूरा नहीं हो जाता, हर जुमे की… pic.twitter.com/TQUvmD8eSw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2025
12 Dec 2025 09:16 PM (IST)
12 Dec 2025 09:16 PM (IST)पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गृह मंत्री अमित शाहप्रतिमा का अनावरण करेंगे- CM सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष चल रहा है 25 दिसंबर को अटल जी के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे। उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गृह मंत्री अमित शाह उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। एक प्रदर्शनी होगी और एक ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वे वीर बल दिवस पर एक अलग कार्यक्रम में भी मौजूद रहेंगे।"
12 Dec 2025 08:39 PM (IST)
12 Dec 2025 08:39 PM (IST)सपा चीफ अखिलेश यादव ने BRS अध्यक्ष केटी रामा राव से मुलाकात की
तेलंगाना में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने हैदराबाद में BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) से उनके घर पर मुलाकात की।#WATCH तेलंगाना: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने हैदराबाद में BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) से उनके घर पर मुलाकात की। pic.twitter.com/viuyfRE5Mt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2025
12 Dec 2025 08:17 PM (IST)
12 Dec 2025 08:17 PM (IST)ECI निष्पक्ष तौर से SIR का काम कर रहा, राहुल-ममता देश को गुमराह कर रहे- जगदंबिका पाल
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "चुनाव आयोग निष्पक्ष तौर से एक मतदाता सूची बनाता है और यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए SIR की प्रक्रिया करता है। राहुल गांधी और ममता बनर्जी SIR को लेकर देश को गुमराह कर रहे हैं। वो नहीं चाहते हैं कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव के लिए जो मतदाता सूची बना रहा है, उसको पूरा कर पाए।
12 Dec 2025 07:45 PM (IST)
12 Dec 2025 07:45 PM (IST)UP विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर 2025 से शुरू
उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर 2025 से शुरू होगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। pic.twitter.com/3sRH3TXpsf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2025
12 Dec 2025 07:15 PM (IST)
12 Dec 2025 07:15 PM (IST)दिल्ली ब्लास्ट केस में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में 5 आरोपियों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया।
12 Dec 2025 07:08 PM (IST)
12 Dec 2025 07:08 PM (IST)रोहिणी आचार्य के साथ गलत हो रहा, कानून में बेटियों को पूरा अधिकार- बिहार के मंत्री अशोक चौधरी
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयान पर कहा, "कानून में बेटियों को पूरा अधिकार है। सरकार ने पहले से दिया हुआ है। रोहिणी जी के साथ जो हो रहा है वो दुखद है।"
12 Dec 2025 06:48 PM (IST)
12 Dec 2025 06:48 PM (IST)चाहे ममता जी हो या अखिलेश जी हो या राहुल गांधी सभी SIR फॉर्म भरवा रहे- राजभर
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "चाहे ममता जी हो या अखिलेश जी हो या राहुल गांधी हो, सभी पार्टियां बूथों पर अपना (SIR) फॉर्म भरवा रहे हैं, एक तरफ वो फॉर्म भरवा रहे हैं और दूसरी तरफ कह रहे हैं कि नाम काटे जा रहे हैं। निश्चित है कि जो लोग(नागरिकता का) साक्ष्य नहीं दे पाएंगे, उनको बाहर जाना पड़ेगा।
12 Dec 2025 06:32 PM (IST)
12 Dec 2025 06:32 PM (IST)PM मोदी बिन अल हुसैन के बुलावे पर जॉर्डन के द्विपक्षीय दौरे पर जाएंगे
प्रधानमंत्री मोदी के हशमाइट किंगडम ऑफ जॉर्डन के दौरे पर, सेक्रेटरी (साउथ) डॉ. नीना मल्होत्रा ने कहा, "किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन के बुलावे पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 16 दिसंबर, 2025 तक हशमाइट किंगडम ऑफ जॉर्डन के द्विपक्षीय दौरे पर जाएंगे। यह प्रधानमंत्री का जॉर्डन का पहला पूरा द्विपक्षीय दौरा होगा, जो भारत और जॉर्डन के बीच कूटनीतिक रिश्तों की स्थापना के 75वें साल के साथ हो रहा है।
12 Dec 2025 05:53 PM (IST)
12 Dec 2025 05:53 PM (IST)2027 में हम 2017 से बड़ी विजय UP में भाजपा को मिलेगी- केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "समाजवादी पार्टी का कोई भविष्य नहीं बचा है। वो बौखलाहट में रोज बयान देते हैं। 2027 में हम 2017 से बड़ी विजय उत्तर प्रदेश में प्राप्त करेंगे, यही जनता चाहती है और भाजपा के कार्यकर्ता इसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। अखिलेश यादव का PDA फर्जी है।"
12 Dec 2025 05:32 PM (IST)
12 Dec 2025 05:32 PM (IST)UP के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर बोले भाजपा नेता, कहा- हमारी पार्टी में पूरी तरह लोकतंत्र
उत्तर प्रदेश भाजपा नेता महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनाव पर कहा, "कल 2 से 3 बजे के बीच नामांकन पत्र लिए जाएंगे और 4 से 5 बजे तक उनकी जांच होगी। 14 दिसंबर एक बजे नामांकन पत्र दाखिले में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी नामांकन होगा। भाजपा में पूरी तरह लोकतंत्र है। यह कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यह 2024-2025 संगठन पर्व चल रहा है। यह आम जनता की राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है।"
12 Dec 2025 05:13 PM (IST)
12 Dec 2025 05:13 PM (IST)वलसाड में प्लास्टिक रॉ मटेरियल बनाने वाली एक कंपनी में आग, दमकल कर्मी मौके पर मौजूद
गुजरात के वलसाड में प्लास्टिक रॉ मटेरियल बनाने वाली एक कंपनी में आग लग गई। दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
#WATCH वलसाड, गुजरात: प्लास्टिक रॉ मटेरियल बनाने वाली एक कंपनी में आग लग गई। दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/lRVpw4h7tm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2025
12 Dec 2025 04:45 PM (IST)
12 Dec 2025 04:45 PM (IST)देश में दो चरणों में होगी जनगणना- अश्विनी वैष्णव
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनगणना को लेकर स्पष्टता करते हुए कहा कि देश में जनगणना दो चरणों में होगी और पहली बार डिजिटली कराई जाएगी।
12 Dec 2025 04:09 PM (IST)
12 Dec 2025 04:09 PM (IST)तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का स्वभाव एक जैसा, दोनों देश में नहीं रहना चाहते- भाजपा
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का स्वभाव एक जैसा है। वे दोनों ही देश में नहीं रहना चाहते हैं। अब उनकी पार्टी में भी बड़ा विवाद हो गया है, ये लोग जब भी विदेश जाते हैं तो वहां से लौटने के बाद देश के खिलाफ बोलते हैं।"
#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का स्वभाव एक जैसा है। वे दोनों ही देश में नहीं रहना चाहते हैं। अब उनकी पार्टी में भी बड़ा विवाद हो गया है... ये लोग जब भी विदेश जाते हैं तो वहां से लौटने के बाद देश के खिलाफ बोलते हैं..." pic.twitter.com/sk8Kz832mL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2025
12 Dec 2025 03:06 PM (IST)
12 Dec 2025 03:06 PM (IST)समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का हैदराबाद में गर्मजोशी से स्वागत
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का हैदराबाद में MLA क्वार्टर में पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंजन कुमार यादव के आवास पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
12 Dec 2025 02:47 PM (IST)
12 Dec 2025 02:47 PM (IST)दिल्ली हाईकोर्ट में इंडिगो की याचिका, 900 करोड़ कस्टम ड्यूटी वापसी की मांग
दिल्ली हाईकोर्ट में इंडिगो की याचिका, एयरक्राफ्ट री-इंपोर्ट पर 900 करोड़ कस्टम ड्यूटी वापसी की मांग की गई है।
12 Dec 2025 02:31 PM (IST)
12 Dec 2025 02:31 PM (IST)पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री व कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल को राज्य के CM देवेंद्र फडणवीस ने श्रद्धांजलि दी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
12 Dec 2025 01:44 PM (IST)
12 Dec 2025 01:44 PM (IST)यूपी में नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए तैयारी पूरी, कल होगा नामांकन
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। लखनऊ से महत्वपूर्ण तारीखों का पत्र जारी किया गया है, जिसमें चुनाव प्रक्रिया की समय-सीमा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।
12 Dec 2025 01:06 PM (IST)
12 Dec 2025 01:06 PM (IST)राजस्थान के हनुमागढ़ में बवाल के बाद चौथे दिन भी इंटरनेट बंद
राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित टिब्बी (राठीखेड़ा) में आंदोलन की आग ठंडी नहीं हो रही है। यहां विरोध प्रदर्शन के चौथे दिन भी इंटरनेट सेवा बंद है।
12 Dec 2025 12:33 PM (IST)
12 Dec 2025 12:33 PM (IST)प्रदूषण पर ध्यान देने की जरुरतः राहुल गांधी
लोकसभा में प्रदूषण पर बोलते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रदूषण पर ध्यान देने की जरुरत है। लोग संसद में बहस करना चाहते हैं। सरकार को सदन में चर्चा करनी चाहिए।
12 Dec 2025 12:07 PM (IST)
12 Dec 2025 12:07 PM (IST)ये मज़दूर आपके पीछे खड़ा है, आप बस काम करिए: पीएम मोदी
यूपी के एनडीए सांसदों की बैठक में पीएम ने कहा कि ये मज़दूर आपके पीछे खड़ा है, आप बस काम करिए। प्रधानमंत्री ने कामों को तकनीकी के जरिए जनता तक पहुंचाने की दी सलाह दी है।
12 Dec 2025 11:11 AM (IST)
12 Dec 2025 11:11 AM (IST)सौरभ और गौरव लूथरा को बैंकाक किया गया शिफ्ट
गोवा नाइट क्लब आग मामले में मालिक सौरभ और गौरव को हिरासत में लेने के बाद अब बैंकाक शिफ्ट कर दिया गया है। बैंकॉक में इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट दोनों को जारी किया जाएगा, इमर्जेंसी ट्रैवल सर्टिफकेट एम्बेसी ही जारी करती है।
12 Dec 2025 10:41 AM (IST)
12 Dec 2025 10:41 AM (IST)कफ़ सिरप तस्करी सिंडिकेट मामले में ईडी की 25 ठिकानों पर छापेमारी
कफ़ सिरप तस्करी सिंडिकेट मामले में ईडी की 25 ठिकानों पर छापेमारी की है। सिंडिकेट से जुड़े आरोपियों के 25 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी की गई है।
12 Dec 2025 10:07 AM (IST)
12 Dec 2025 10:07 AM (IST)उत्तर प्रदेश में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर लगी रोक
उत्तर प्रदेश में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। 6 महीने तक किसी भी विभाग के लोग हड़ताल नहीं कर सकते हैं। UP Essential Services Maintenance Act – ESMA के तहत सरकार का फैसला लिया गया है।
12 Dec 2025 08:23 AM (IST)
12 Dec 2025 08:23 AM (IST)पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन
र्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल चाकुरकर का शुक्रवार को 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लातूर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।
12 Dec 2025 07:55 AM (IST)
12 Dec 2025 07:55 AM (IST)आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में खाई में गिरी बस, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
ASR जिले में चिंतूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक बस पलट गई। नौ लोगों के मरने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती कराया गया है: ASR जिला कलेक्टर दिनेश कुमार
12 Dec 2025 07:47 AM (IST)
12 Dec 2025 07:47 AM (IST)लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाने की तैयारी पूरी
गोवा के एक नाइट क्लब में हुए अग्निकांड के मुख्य आरोपित क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। उनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और उन्हें जल्द ही भारत लाया जाएगा।
12 Dec 2025 07:23 AM (IST)
12 Dec 2025 07:23 AM (IST)सभी विपक्षी दलों को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं : केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, हम यहां अपनी ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली की तैयारियों को देखने आए हैं। मुझे लगता है कि इस रैली में राजस्थान की अहम भूमिका होगी। यह ‘वोट चोरी’ का मुद्दा सिर्फ कांग्रेस पार्टी का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इस मुद्दे को बड़े पैमाने पर उठाएंगे। यह रैली तो बस शुरुआत है. सभी विपक्षी दलों को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है. उन्हें कम से कम हमें जवाब तो देना चाहिए। साफ तौर पर, हमारा लोकतंत्र खतरे में है।
12 Dec 2025 07:07 AM (IST)
12 Dec 2025 07:07 AM (IST)नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच विशेष ट्रेन 04081/04082 चलाई जाएगी। ट्रेन 04081 12-13 दिसंबर 2025 को चलेगी, जो नई दिल्ली से रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे कटरा पहुंचेगी। यह पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर में रुकेगी।
12 Dec 2025 06:47 AM (IST)
12 Dec 2025 06:47 AM (IST)आज PM मोदी यूपी के NDA सांसदों से करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के NDA सांसदों से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात संसद भवन में होगी।
Aaj ki taaja khabar 12th december 2025 live updates today latest and breaking news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल में सीएए के तहत आवेदनों पर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, एक्शन के लिए दो और समितियों का गठन
Mar 03, 2026 | 11:32 AMइजरायल को थी खामेनेई के हर चाल की खबर…ईरान की ‘तीसरी आंख’ में मोसाद ने कर दिया था छेद, खुलासे से मचा हड़कंप
Mar 03, 2026 | 11:29 AMपाकिस्तान की चौकियों पर अफगान तालिबान का कब्जा, डूरंड लाइन पर छिड़ी जंग, बलोच-पख्तूनों को बड़ी चेतावनी
Mar 03, 2026 | 11:27 AMएक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग में भी अव्वल, हर जॉनर में दिखाया दम, जानें श्रद्धा कपूर का मल्टी-टैलेंटेड करियर
Mar 03, 2026 | 11:18 AMऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जिम्मा सौंपना पड़ा भारी, सदर में कर्मचारी ने मालिक को लगाया 24 लाख का चूना
Mar 03, 2026 | 11:13 AMट्रंप का नया ट्रेड प्लान: भारत के साथ व्यापारिक समझौता और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की घर वापसी
Mar 03, 2026 | 11:07 AMमिसाइल हमलों के बीच दुबई मॉल पहुंचे UAE राष्ट्रपति, लोगों से मिलकर दिया भरोसे का संदेश
Mar 03, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














