-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Jumping Rope For 15 Minutes A Day Has Many Benefits
हर दिन 15 मिनट की स्किपिंग का मेंटल हेल्थ से क्या है संबंध, जानिए और कई फ़ायदे
- Written By: सीमा कुमारी
Benefits of Rope Skipping: रस्सी कूदना एक नॉर्मल फिजिकल एक्टिविटी है, लेकिन रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने से आपको ढेरों फायदे मिल सकते है। इससे हार्ट हेल्थ के साथ हार्ट डिजीज का खतरा भी कम हो सकता है।

रस्सी कूदने के मिलते हैं ढेरों फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Health Benefits of Skipping Ropes: आज की भागदौड़ भरी लाइफ में खुद की सेहत बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। हेल्दी एवं फिट रहने के लिए सही खानपान के साथ एक्सरसाइज करना भी बेहद जरूरी है। बिजी शेड्यूल के कारण सभी के पास जिम जाने का समय नहीं होता। ऐसे में एक आसान, सस्ती और बहुत असरदार एक्सरसाइज है- रस्सी कूदना, यानी स्किपिंग।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रस्सी कूदना एक ऐसी फुल-बॉडी वर्कआउट है जिसे आप घर पर या कहीं भी कम समय में कर सकते हैं। रोजाना सिर्फ 15 मिनट रस्सी कूदने से न केवल फिटनेस में सुधार होता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आइए जानें रस्सी कूदने से सेहत को क्या-क्या फायदे।
रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने के मिलते हैं ढेरों फायदे:
वजन घटाने में कारगर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने से हाई कैलोरी बर्न होती है। 15 मिनट की रस्सी कूदने से 200 से 300 तक कैलोरी खर्च हो सकती है, जो तेजी से वेट लॉस करने में मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan 2026: राखी के लंच को बनाएं यादगार, इन 10 स्वादिष्ट व्यंजनों से सजाएं परफेक्ट थाली
World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
Priyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर
रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने से सिर्फ वेट लॉस ही कम नहीं होता है। बल्कि, यह एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है, जो दिल को मजबूत बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा घटता है।
हड्डियों को मजबूती मिलती है
कहते है रस्सी कूदने से हड्डियों की डेंसिटी बढ़ती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा कम होता है।
मांसपेशियों को टोन करता है
ये एक्सरसाइज पैरों, जांघों, पेट और कंधों की मसल्स को एक्टिव बनाए रखता है और उन्हें मजबूत बनाता है।
एनर्जी और स्टैमिना में बढ़ोतरी
यह एक्सरसाइज स्टैमिना को बढ़ाती है, जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है और थकान कम महसूस होती है।
ये भी पढ़ें-नवरात्र के व्रत में बहुत ज्यादा साबूदाना और आलू न खाएं, जानिए क्या है नुकसान
बैलेंस और कॉर्डिनेशन सुधरता है
रस्सी कूदने से शरीर के अलग-अलग अंगों के बीच ताल-मेल बेहतर होता है, जो फोकस और कॉर्डिनेशन में भी मदद करता है।
स्ट्रेस और एंजाइटी से निजात
यह मेंटल स्ट्रेस को कम करता है और मूड को बेहतर बनाता है, क्योंकि इससे ‘हैप्पी हार्मोन’ एंडोर्फिन रिलीज होता है।
Jumping rope for 15 minutes a day has many benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यही लड़का तोड़ेगा मेरा रिकॉर्ड…इंग्लैंड के नए T20 किंग जोस बटलर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर की भविष्यवाणी
Aug 06, 2026 | 03:28 PM10 साल जेल में कटेंगे तरुण तेजपाल के दिन, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, पढ़ें कोर्ट का पूरा जजमेंट
Aug 06, 2026 | 03:25 PMपुणे मनपा का ढुलमुल रवैया: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी 500 करोड़ का होर्डिंग बकाया वसूलने में सुस्ती
Aug 06, 2026 | 03:17 PMजीतू पटवारी को गोपाल भार्गव का जवाब, बोले- तथ्यों की पुष्टि करें, प्रायोजित वीडियो के आधार पर राजनीति न करें
Aug 06, 2026 | 03:15 PMट्रेन में सिगरेट पीना अब पड़ेगा बहुत भारी! रेलवे ने 20 गुना बढ़ाया जुर्माना, ₹100 की जगह देने होंगे ₹2,000
Aug 06, 2026 | 03:09 PMजब हुड़दंग मचाना हो तब निकलते हैं राहुल, कंगना का तंज, झारखंड छात्र प्रदर्शन पर रखी बेबाक राय
Aug 06, 2026 | 03:09 PMRaksha Bandhan 2026: राखी के लंच को बनाएं यादगार, इन 10 स्वादिष्ट व्यंजनों से सजाएं परफेक्ट थाली
Aug 06, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













