-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Tips To Improve Your Mental Health In Stressful Lifestyle
स्ट्रेस भरी जिंदगी में ऐसे करें दिन की शुरुआत, बेहतर रहेगा मानसिक स्वास्थ्य
- Written By: विधी शर्मा
भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते स्ट्रेस से लोगों के मानसिक स्वास्थ पर बुरा असर पड़ रहा है। क्या छोटे क्या बड़े, हर कोई अपने मानसिक स्वास्थ को स्टेबल रखने के लिए स्ट्रगल कर रहा है।

बढ़ते स्ट्रेस से पड़ रहा मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर (प्रतिकात्मक तस्वीर)
भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते स्ट्रेस से लोगों के मानसिक स्वास्थ पर बुरा असर पड़ रहा है। क्या छोटे क्या बड़े, हर कोई अपने मानसिक स्वास्थ को स्टेबल रखने के लिए स्ट्रगल कर रहा है। यही कारण है के आजकल डिप्रेशन और एंग्जायटी होना आम बात हो गई है। मानसिक बिमारीयों से लड़ना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में दिन की शुरुआत अगर सही तरिके से की जाए तो डिप्रेशन को दूर करने में मदद हो सकती है। सुबह के समय में आस-पास के वातावरन पॉजिटीव एनर्जी सबसे ज्यादा होती है। मानसिक स्वास्थ को स्थिर रखने के लिए फ्रेश स्टार्ट करने के लिए यह सबसे अच्छा समय हो सकता है। हेल्दी मॉर्निंग रुटीन के स्टेप्स कौन से हैं… आइए जान लेते हैं…
सुबह जल्दी उठें

सम्बंधित ख़बरें
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
किसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
अमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
सुबह का समय पॉजिटिव एनर्जी से भरा होता है। आसपास का वातावरण शांत होने से मन और दिमाग को भी शांत और स्थिर रखने में आसानी होती है। साथ ही जल्दी उठने से सुबह के काम करने के लिए थोड़ा ज्यादा समय मिलेगा, जिससे स्ट्रेस भी थोड़ा कम होगा। सुबह के समय कुछ देर धूप में बाहर जाने से आपका मूड स्थिर रखने में मदद हो सकती है।
खुद के लिए निकालें समय

पूरे दिन में सुबह का समय सबसे ज्यादा शांत होता है। इस समय का उपयोग अपने उलझे हुए विचारों या भावनाओं को सुलझाने के लिए कर सकते है। इससे डिप्रेशन और एंग्जाइटी दूर करने में भी मदद होगी। अपने पसंद की चीजे करे जो आपको खुशी महसूस कराए, जैसे की पौधो को पानी देना, सुबह घुमने जाना या बाल्कनी में बैठकर चाय पीना। दिन में आप क्या और कैसे करना चाहते हैं। इसकी प्लानिंग कर सकते हैं।
व्यायाम से करें एनर्जी स्टोर

हल्की-फुल्की कसरत, व्यायाम, योगा, स्ट्रेचिंग करने से शरीर की मांसपेशीयां मजबूत होती हैं। साथ ही आपका ब्लड सरक्युलेशन सही होता है, जिससे पूरे दिन शरिर में एनर्जी बरकरार रहती है। डिप्रेशन और एंग्जायटी से लड़ने में ब्रिदिंग एक्सरसाइज करने के बहुत ज्यादा फायदे हैं। 10-15 मिनट तक लंबी-लंबी सांसे लेने से स्ट्रेस कम करने में आसानी होती है और दिमाग स्थिर रहता है।
मॉर्निंग अफर्मेशन्स से बढ़ाए सकारात्मकता

रात के आराम के बाद सुबह दिमाग तरोताजा होता है। ऐसैमें मॉर्निंग अफर्मेशन्स कहने से शरिर और मन में सकारात्मक ऊर्जा स्टोर होती है। सकारात्मक मॉर्निंग अफर्मेशन्स से आप अपना आत्मविश्वास मजबूत कर सकते है। मानसिक स्वास्थ बेहतर करने और सकारात्मक सोच बढ़ाने में मॉर्निंग अफर्मेशन्ससे बहुत मदद मिल सकती है। जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का काम मॉर्निंग अफर्मेशन्स कर सकते है।
हेल्दी ब्रेकफास्ट से करें दिन की शुरुआत

ब्रेकफास्ट दिन का मुख्य आहार माना जाता है। सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। कई रिसर्च में ऐसा पाया गया है की सुबह ब्रेकफास्ट करने से शरीर में ग्लुकोज़ का लेवल उचित बना रहता है। इससे दिमाग फोकस्ड रहता है और याददाश्त तेज होने में भी मदद होती है। साथ ही शरिर में हार्मोन्स का स्तर भी सही रहता है, जिससे मूड स्विंग की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
आप भी ऐसे मॉर्निंग रुटीन को अपना कर अपने मानसिक स्वास्थ को बेहतर बना सकते हैं। इसके बाद भी अगर आप किसी मानसिक बीमारी से जूझ रहे है तो डॉक्टर से संपर्क कर जल्द से जल्द इलाज कराएं।
Tips to improve your mental health in stressful lifestyle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMकिसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
Jul 29, 2026 | 01:44 PMIncome Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
Jul 29, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM










