-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Increase Your Stamina With These Super Foods
हर समय थका-थका करते हैं फील ! खाने में शामिल करें ये सुपर फूड्स, बेजान शरीर में भरेंगे जान
- Written By: रीना पंवार
शरीर को हमेशा एनर्जेटिक बनाए रखने के लिये स्टेमिना का होना बेहद जरूरी है। थोड़ी-थोड़ी देर में होने वाली थकान लो स्टैमिना का संकेत देती है। इसके लिये हेल्थ एक्सपर्ट्स कुछ सुपर फूड्स खाने की सलाह देते हैं।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
शरीर को हमेशा एनर्जेटिक बनाए रखने के लिये स्टेमिना का होना बेहद जरूरी है। यह हमारे शरीर की वह शक्ति है, जो हमारे शरीर में दिनभर की गतिविधियों को करने के लिए क्षमता विकसित करती है, जिसे हम एनर्जी कहते हैं। दिनभर में हमें कई सारे काम और जिम्मेदारियों को पूरा करना होता है जिसके लिये शरीर में एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में कई बार थोड़ा सा काम करके ही थकान अनुभव होने लगती है। कई बार तो सुबह उठने के बाद भी शरीर थका-थका फील करता है।
औरतों में खून की कमी के कारण अक्सर ऐसा होता है। ऐसे में दिनभर के काम करना किसी के लिये भी बहुत मुश्किल हो जाता है। थोड़ी-थोड़ी देर में होने वाली यह थकान लो स्टैमिना का संकेत देता है। इसके लिये हेल्थ एक्सपर्ट्स कुछ सुपर फूड्स खाने की सलाह देते हैं। आइए जानें इन फूड्स के बारे में-
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं सिट्रस फ्रूट
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इम्यूनिटी सिस्टम और एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए आपको विटामिन-C से भरपूर खट्टे फलों का अधिक सेवन करना चाहिए। ये फल शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ करते हैं और इम्यून पावर बढ़ाते हैं। दिनभर की थकान को मिटाने के लिए आपको एक गिलास ताजा संतरे या नीबू का जूस जरूर पीना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Ragi Soup Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं हेल्दी रागी सूप, 20 मिनट में तैयार होगी पौष्टिक और टेस्टी रेसिपी
Calcium Rich Foods: दूध से भी ज्यादा कैल्शियम देते हैं ये 7 देसी फूड्स, हड्डियां होंगी मजबूत और शरीर रहेगा फिट
1300°C की आग में भी नहीं जला केला? वायरल एक्सपेरिमेंट ने लोगों को किया हैरान
Vitamin D Supplements: क्या आपकी हड्डियां सिर्फ सप्लीमेंट्स के भरोसे हैं? जानिए एक्सपर्ट की राय
खून की कमी के लिये आयरन रिच फूड है जरूरी
एक्सपर्ट्स की राय में स्टैमिना कम होने का मतलब, शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। आयरन हीमोग्लोबिन के उत्पादन के लिए आवश्यक है, जो शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें क्योंकि इनमें आयरन के अलावा फाइबर भी होता है। इसके अलावा आयरन की कमी के लिये अनार, चुकंदर, किशमिश, मटर, खजूर, काले तिल और अंजीर जैसे सुपर फूड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिये सबसे आसान तरीका है किचन में खाना बनाने में लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करना।
सुपर फूड है आसानी से मिलने वाला केला
हर मौसम में आसानी से मिल जाने वाला केला सेहत के लिये सुपर फूड से कम नहीं है। डाइट एक्सपर्ट्स का कहना है कि, केले में भरपूर मात्रा में विटामिन होते हैं जो आपके स्टेमिना को बूस्ट करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और पोटैशियम होता है, जो आपके शरीर में ऊर्जा को बनाए रखता है। दरअसल केले को सबसे अच्छा प्री-वर्कआउट स्नैक्स माना जाता है। इसके अलावा यह डोपामाइन को भी बढ़ाता हैं, जो शरीर में फील-गुड हार्मोन होते हैं, जिससे काम करने में थकावट कम होती है। ऐसे में इसे भी अपनी डाइट प्लान में जरूर शामिल करें।
कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर है दही
दही कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। लेकिन, यह सिर्फ इतना ही नहीं करता। यह आपके पेट के लिए सूदिंग होता है और पचने में भी आसान है। इसलिए यह आपके वर्कआउट से पहले या खाली पेट खाने के लिए भी बहुत अच्छा आहार है। दही में कुछ फलों को शामिल कर आप न्यूट्रिशन और स्टैमिना को बूस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा चिया सीड्स भी एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से आप लंबे समय तक न्यूट्रिशन और स्टैमिना को बूस्ट कर सकते हैं।
लेखिका- सीमा कुमारी
Increase your stamina with these super foods
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यही लड़का तोड़ेगा मेरा रिकॉर्ड…इंग्लैंड के नए T20 किंग जोस बटलर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर की भविष्यवाणी
Aug 06, 2026 | 03:28 PM10 साल जेल में कटेंगे तरुण तेजपाल के दिन, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, पढ़ें कोर्ट का पूरा जजमेंट
Aug 06, 2026 | 03:25 PMपुणे मनपा का ढुलमुल रवैया: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी 500 करोड़ का होर्डिंग बकाया वसूलने में सुस्ती
Aug 06, 2026 | 03:17 PMजीतू पटवारी को गोपाल भार्गव का जवाब, बोले- तथ्यों की पुष्टि करें, प्रायोजित वीडियो के आधार पर राजनीति न करें
Aug 06, 2026 | 03:15 PMट्रेन में सिगरेट पीना अब पड़ेगा बहुत भारी! रेलवे ने 20 गुना बढ़ाया जुर्माना, ₹100 की जगह देने होंगे ₹2,000
Aug 06, 2026 | 03:09 PMजब हुड़दंग मचाना हो तब निकलते हैं राहुल, कंगना का तंज, झारखंड छात्र प्रदर्शन पर रखी बेबाक राय
Aug 06, 2026 | 03:09 PMRaksha Bandhan 2026: राखी के लंच को बनाएं यादगार, इन 10 स्वादिष्ट व्यंजनों से सजाएं परफेक्ट थाली
Aug 06, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














