-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- If Your Child Does Not Feel Like Studying Then On The Day Of Saraswati Puja Change Is Possible With This Remedy
अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा तो ‘सरस्वती पूजा’ के दिन इस उपाय से बदलाव संभव है
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: हर साल माघ महीने की पंचमी तिथि को ‘बसंत पंचमी’ (Basant Panchami) का उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 5 फरवरी को है। इस दिन छात्र और शिक्षक ‘मां सरस्वती’ (Maa Saraswati Puja) की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि, ज्ञान और वाणी की देवी होने के कारण ‘माता सरस्वती’ की उपासना करने वाला मूर्ख भी विद्वान बन जाता है।
यदि किसी बच्चे की वाणी से जुड़ी कोई समस्या है, तो वह भी दूर हो सकती है। ज्योतिष- शास्त्र के मुताबिक, यदि बच्चे में किसी तरह का वाणी दोष है, या उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता है, तो ‘बसंत पंचमी’ के दिन कुछ उपाय करने से बच्चे की परेशानी दूर हो सकती है। आइए जानें ‘बसंत पंचमी’के दिन क्या उपाय करें ?
सम्बंधित ख़बरें
बसंत पंचमी पर क्यों होती है कामदेव–रति की पूजा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
कॉपी और पैन से केसरिया खीर तक…मां सरस्वती को उत्तर से दक्षिण तक अलग-अलग तरीकों से लगता है भोग, यहां देखें
आज बसंत पंचमी पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, खुल सकती है किस्मत
बसंत पंचमी के दिन क्यों किया जाता है भगवान शिव का तिलक, जानिए क्या होती हैं रस्में
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, अगर आपका बच्चा पढ़ाई से जी चुराता है या उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता तो बसंत पंचमी के दिन अपने बच्चे के हाथ से हरे रंग के फल अर्पित करवाएं। अगर विद्यार्थी का मन पढ़ाई में नहीं लगता है, तो उन्हें मां सरस्वती के मूल मंत्र ‘ॐ ऎं सरस्वत्यै ऎं नमः’ का जाप करना चाहिए। इसके अलावा माता सरस्वती का एक चित्र बच्चे के स्टडी रूम में स्टडी टेबल के पास लगाएं।
जिन नवजात शिशुओं की पहली ‘बसंत पंचमी’ है उनकी जीभ पर चांदी की सलाई की मदद से शहद से ‘ऊँ ऐं’ मंत्र लिखें। इससे बच्चा बुद्धिमान और मधुर वाणी वाला होगा। यदि किसी बच्चे को वाणी दोष है, तो ‘बसंत पंचमी’ के दिन उसकी जीभ पर चांदी की सलाई या पेन की नोक से केसर की मदद से ‘ऐं’ लिख दें. ऐसी मान्यता है कि इससे बच्चे की जुबान ठीक हो सकती है।
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, बच्चे का बिल्कुल भी पढ़ने में मन नहीं लगता तो उसकी स्टडी टेबल पर ‘मां सरस्वती’ की प्रतिमा या फोटो लगाएं। इसके बाद उनके सामने सफेद या फिर पीले रंग का पेन रख दें। जब भी लिखने का कार्य खत्म हो जाए तो पेन का वापस ‘मां सरस्वती’ के चरणों में ही रख दें। इसके अलावा, बच्चे को सिखाएं कि वह जब भी पढ़ने के लिए बैठे तो पूर्व दिशा की ओर ही मुंह करके बैठे और पढ़ाई शुरू करने से पहले ‘ऊं नमो भगवती सरस्वती वाग्वादिनी ब्राह्मणी ब्रह्मस्वरूपिणी बुद्धिवादिनी मम विद्या देहि-देहि स्वाहा।’ मंत्र का 1, 3, 5,7 या फिर 11 बार यथाशक्ति और भक्ति जप करे। इसके बाद पढ़ना शुरू कर दे। मां का आशीर्वाद मिलेगा।
If your child does not feel like studying then on the day of saraswati puja change is possible with this remedy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Daily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
Jul 19, 2026 | 12:05 AMकजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026 | 11:04 PMसंभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMSwitch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Jul 18, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM














