- Hindi News »
- Lifestyle »
- Identify Your Friendship With These 7 Signs Whether It Is True Or False
इन 7 संकेतों से पहचानें आपकी दोस्ती सच्ची है या झूठी, नहीं रहेगा कोई पछतावा
Friendship Day 2025: दोस्ती दिवस के मौके पर आप भी पहचानें कि, आपके दोस्त सच में आपके साथ सच्चे है या फिर झूठी दोस्ती निभा रहे है। इसके लिए आप 7 संकेतों के जरिए पहचान सकते है।
- Written By: दीपिका पाल

इन संकेतों से सच्ची दोस्ती को पहचानें (सौ.सोशल मीडिया)
Friendship Day 2025: दोस्ती, दुनिया का प्यारा सा रिश्ता होता है। माता-पिता और परिवार के बाद एक यही रिश्ता होता है दोस्ती का जो हर कदम पर साथ निभाता है। हर किसी की जिंदगी दोस्तों के बिना अधूरी होती है कभी पूरी नहीं होती है। दोस्त हमारे बचपन से लेकर पचपन तक साथ निभाते है। कई बार ऐसा होता है कि, दोस्ती दगाबाजी का जरिया भी बन जाती है जिसका पता हमें बुरे दौर में ही होता है। आपकी जिदंगी में 10 झूठे दोस्तों से अच्छा एक सच्चा दोस्त या साथी होना बेहद जरूरी है जो बिना किसी वजह से ही आपकी जिंदगी में रहना पसंद करता है छोड़कर जाना नहीं।
दोस्ती की अहमियत बताने के लिए हर साल की तरह इस साल 3 अगस्त 2025 को फ्रेंडशिप डे मनाया जाने वाला है। इस दोस्ती दिवस के मौके पर आप भी पहचानें कि, आपके दोस्त सच में आपके साथ सच्चे है या फिर झूठी दोस्ती निभा रहे है। इसके लिए आप बताए जा रहे 7 संकेतों के जरिए जान सकते है दोस्ती का रिश्ता आपके दोस्त के साथ कैसा है…
सम्बंधित ख़बरें
Y2K Fashion Return: साल 2000 के मिलेनियल फैशन ट्रेंड, जो है Gen-z का नया स्टाइल स्टेटमेंट
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
Viral Beauty Trend Of Social Media: सोशल मीडिया के वायरल देशी ब्यूटी ट्रेंड, जो वाकई में असरदार है
Air Cooler Cooling Tips: आपका कूलर भी दे रहा है गर्म हवा, इन 3 बदलावों से बनाइए घर को कूल-कूल
इन 7 संकेतों से जानें दोस्ती का मतलब
अपनी दोस्ती को बेहतर तरीके से जानने के लिए आप यहां पर बताएं जा रहे 7 संकेतों के बारे में जान सकते है जो दोस्ती का सही मतलब बताते है…
1- आप जैसे हो वैसे अपनाते है
दोस्ती में अक्सर यह नहीं देखा जाता है कि आपके दोस्त कैसे है। सच्चा दोस्त जो होता है वह आपको बदलने की कोशिश नहीं करता है। वह अच्छाइयों के साथ आपकी कमियों को भी अपनाते है इसके लिए सुनाते नहीं है। दोस्ती में रहने वाले लोग आपको हमेशा जज नहीं करते है वह आपको जैसे आप है वैसे ही अपनाते है और पसंद औऱ नापसंद को भी बदलने की बात नहीं कहते है।
2- इमोशनली नहीं करें ब्लैकमेल
आपका सच्चा दोस्त वह होता है जो आपकी सीमाओं को समझता है कि, क्या मेरे दोस्त को पसंद है औऱ क्या नहीं। किसी बात के लिए इमोशनली ब्लैकमेल नहीं करता है बल्कि समझदारी से दोस्ती का सच्चा रिश्ता निभाता है।
3- कामयाबी पर जलन ना हो
अक्सर ऐसा होता है कि, कुछ दोस्त आपकी कामयाबी को लेकर बुराई करते है वह आपके सच्चे दोस्त नहीं होते है उनसे दूरी बनाना ही बेहतर है। जबकि सच्चा दोस्त, आपकी जिंदगी की सफलताओं, नए रिश्ते को लेकर हमेशा खुश होते है औऱ प्रोत्साहित करते है कि, तुम डिजर्व करते थे। अगर आपका दोस्त आपकी खुशी में झूम उठता है वह आपका सच्चा सारथी होता है।
4- मुश्किल के वक्त होते है खड़े
सच्चे दोस्त आपके मुश्किल के वक्त में आपको छोड़ते नहीं है हमेशा सबसे पहले खड़े रहते है। मुश्किल के वक्त में आपको भी उस दोस्त की याद आती है जो साथ निभाता है और आप झटपट से कॉल करके अपने दिल का हाल बयां कर देते है।
5- बिना बात किए भी जुड़ा रहे रिश्ता
कई बार ऐसा होता है कि, महीनों दोस्तों की आपस में बात नहीं होती है लेकिन जब बात होती है तो कई घंटे निकल जाते है पता ही नहीं चलता है। बिना बात किए रहने से दोस्ती का रिश्ता कम नहीं होता है वहीं आपके सच्चे दोस्त होते है। जब आप कॉल करते है और दोस्त आपसे बात करें समय निकाले तो समझ लीजिए वह आपको भूला नहीं और ना ही भूलेगा।
ये भी पढ़ें–अगस्त के पहले रविवार को ही क्यों मनाया जाता है ‘इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे, जानिए
6- जिससे बात करने पर पॉजिटीविटी आए
एक सच्चे दोस्त के साथ रहने पर खुशी और पॉजिटीविटी बनी रहती है। टॉक्सिक माहौल में भी सकारात्मकता का माहौल बना रहता है उस दोस्त का साथ आप कभी नहीं छोड़ सकते है। कुछ दोस्त आपकी एनर्जी ले लेते हैं और कुछ लोग आपको एनर्जी देते हैं। आपको उनमें से एनर्जी देने वाले दोस्तों की पहचान करनी है।
7- बुराई को अपने तक रखें
कई बार ऐसा होता है कि, कुछ दोस्त आपकी कमियों को अन्य लोगों के सामने बताता है। सच्चे दोस्ती में ऐसा नहीं होता है जो आपका सच्चा दोस्त होता है वह पीठ पीछे बुराई करने की बजाय अपने तक हर बात को रखता है। आपका दोस्त आपसे सीधे बातकर उस गलती को सुधारने में मदद करता है। दोस्ती की यह इमानदारी रिश्ते को मजबूत बनाती है।
Identify your friendship with these 7 signs whether it is true or false
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
May 25, 2026 | 09:57 PMभोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














