Cannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
Iconic fashion of Cannes: इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 12 मई से शुरू है। हर वर्ष होने वाले इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में देश-विदेश से आए एक्टर्स अपने जलवों की एंट्री से सुर्खियों में बने रहते है।
- Written By: रीता राय सागर
कान्स फेस्टिवल (सौ.पिंटरेस्ट)
Cannes Festival 2026: एक बार फिर से कान्स का मंच सजकर तैयार हो गया है। फ्रांस के कान्स शहर में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में पूरी दुनिया भर से कुछ चयनित हुई फिल्म और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाती है और बेस्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और कलाकार को सम्मानित किया जाता है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय एक्ट्रेस का रेड कारपेट पर वॉक हर बार चर्चा में रहता है। इस फेस्टिवल में कई कॉस्मेटिक ब्रांड पाटर्नर होते हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेस इन कॉस्मेटिक ब्रांड को ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर रिप्रेजेंट करती है। जब ये एक्ट्रेस रेड कारपेट पर वॉक करती है तो कॉस्मेटिक ब्रांड का भी प्रमोशन होता है। 20 सितंबर 1946 से शुरू हुए इस फैशन मेले में बॉलीवुड एक्ट्रेस का काफी बोलबाला रहा है। आइए जानते है बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक फैशन के बारे में-
ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुकी ऐश्वर्या राय का पर्पल लिप्सिटक 2016 के कान्स में हिट रहा। ऐश ने इस लिप्स्टिक के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर चलकर एक बोल्ड फैशन स्टेटमेंट पेश किया था। ज्यादातर रेड लिपस्टिक लगाने वाली ऐश के इस लिपशेड ने उन्हें सनसनी बना दिया था। एक्ट्रेस के तौर पर यह बेहद बोल्ड मूव था।
सम्बंधित ख़बरें
International Nurses Day 2026: क्या है इस साल के नर्स डे का थीम, हेल्थकेयर में नर्से निभाती है स्ट्रांग पिलर क
अजय देवगन की दृश्यम-3 में फिर दिखेगा सस्पेंस, मेकर्स ने किया फिल्म की कहानी को लेकर ये बड़ा खुलासा
Sirhind Fateh Diwas: अमित शाह और सुखबीर बादल ने बाबा बंदा सिंह बहादुर के शौर्य को किया नमन
Ayurvedic: इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त! जानिए औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे
ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल (सौ. पिंटरेस्ट)
अदिति राव हैदरी
कान्स फेस्टिवल के 78वें एडिशन में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने रेड साड़ी को स्टाइल किया, जिसमें पतली ब्लू कलर की बॉर्डर थी। इस लुक को कंप्लीट करने के ले उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज, स्टेटमेंट नेकलेस और ईयररिंग्स पेयर की थी, लेकिन उके लुक का शोज टॉपर रहा- उनका चटख लाल सिंदूर और लाल बिंदी। भारत में सिंदूर लगाना आम बात है, किंतु कान्स के रेड कर्पेट पर सिंदूर लगाना एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गया। अदिति के इस लुक ने एलीगेंस के साथ-साथ कल्चरल प्राइड को भी कैरी किया।
अदिति राव हैदरी (सौ. पिंटरेस्ट)
ये भी पढ़ें- आज का मौसम: दिल्ली से बिहार तक 85 की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, 19 राज्यों में IMD अलर्ट जारी
आलिया भट्ट
2025 के कान्स फेस्टिवल में जब आलिया भट्ट पहुंची, तो उन्होंने एक साड़ी को स्टाइल किया था। दरअसल यह साड़ी इंटरनेशनल क्लोदिंग ब्रांड गुची (GUCCI) द्वारा डिजाइन की गई थी, जो उनकी पहली साड़ी डिजाइनिंग थी। इस साड़ी में स्वारोस्की के क्रिस्टल जड़े गए थे और साथ ही गुची के आकोनिक GG मोनोग्राम से कढ़ाई किए हुए थे। इसके साथ आलिया ने मिनिमल ज्वेलरी पहनी और साथ में वेबी हेयर स्टाइल को कैरी किया।
आलिया भट्ट (सौ. पिंटरेस्ट)
पारूल गुलाटी
अपने खास ‘बॉस-बेब’ अंदाज में रेड कार्पेट पहुंची पारूल गुलाटी ने अपने ही हेयर ब्रांड का प्रोमोशन कर डाला। उनके इस मूव ने सुनिश्चित किया कि जब वह रेड कार्पेट पर चलें, तो सभी की नजरें उन पर ही हों। उन्होंने मोहित राय और ऋद्धि बंसल द्वारा डिजाइन किए गए काले बालों की स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी थी। यह पोशाक, उनके हेयर एक्सटेंशन ब्रांड निश हेयर को डेडिकेटेड थी। हांलाकि इस ड्रेस का सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन रहा। लेकिन इतना जरूर है कि इसे पसंद करो या नापसंद, आप अनदेखा नहीं कर सकते।
पारूल गुलाटी (सौ. पिंटरेस्ट)
नितांशी गोयल
आमिल खान प्रोडक्शन की फिल्म लापता लेडीज से चर्चा में आई एक्ट्रेस नितांशी गोयल कान्स के रेड कार्पेट पर अपनी ड्रेस नहीं बल्कि अपनी हेयर एक्सेसरीज से लाइम लाइट में छा गई। नितांशी के कस्टम मेड हेयर एक्सेसरीज में मधुबाला, नरगिस, मीना कुमारी, नूतन, वहीदा रहमान, आशा पारेख, व्यजयंतीमाला, हेमा मालिनी, रेखा और श्रीदेवी जैसी दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्रियों के छोटे-छोटे फोटो फ्रेम शामिल थे। उन्होंने पापा डोंट प्रीच की मिनी ड्रेस में शानदार डेब्यू किया था।
नितांशी गोयल (सौ. पिंटरेस्ट)
