Rani Chatterjee News: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सभी त्योहारों का सम्मान करती हैं और अब एक्ट्रेस ने मां दुर्गा का रौद्र रूप लेकर फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं, जो काफी वायरल हो रही है।
रानी चटर्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
Rani Chatterjee Navratri Look: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपनी अदाकारी और पॉपुलैरिटी के जरिए अलग पहचान बनाई है। उनकी फिल्में पारिवारिक होती हैं और हर उम्र के दर्शक उन्हें पूरी तरह एन्जॉय कर सकते हैं। त्योहारों का सम्मान करने वाली रानी चटर्जी ने इस नवरात्रि पर अपने रौद्र रूप में फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।
दरअसल, रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर अपने नए पोस्ट में खुद को मां दुर्गा के अवतार में दिखाया। इस लुक में उन्होंने माथे पर लाल सिंदूर, हाथ में त्रिशूल और खुला बालों का स्टाइल अपनाया है, जैसे मां दुर्गा राक्षसों का संहार करने आई हों। उनके लाल बिंदी और मोटे काजल ने लुक को और इंटेंस और आकर्षक बना दिया है। एक्ट्रेस ने इस फोटो के साथ लिखा, “नवरात्रि की शुभकामनाएं, माता रानी का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे।”
रानी चटर्जी के दुर्गा अवतार पर फैंस ने लुटाया प्यार
फैंस ने भी रानी चटर्जी के इस अवतार पर खूब प्यार लुटाया। कुछ यूजर्स ने लिखा, “वाह दीदी, आप बहुत क्यूट लग रही हैं, आपको किसी की नजर न लगे।” वहीं अन्य फैंस ने कमेंट किया, “ऐसा लग रहा है कि खुद देवी मां धरती पर उतर आई हैं।” सोशल मीडिया पर रानी के पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी और पॉजिटिव रिएक्शन की भरमार रही।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी की कई फिल्में लगातार रिलीज हो रही हैं। उनकी फिल्म ‘चुगलखोर बहुरिया’ 13 सितंबर को टीवी पर रिलीज हो चुकी है और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। इसके अलावा उनकी यूट्यूब फिल्म ‘सास बहू चली स्वर्गलोक’ को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को नौ दिन पहले रिलीज किया गया था और इसे अब तक 11 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
फिल्म ‘सास बहू चली स्वर्गलोक’ फुल ऑन कॉमेडी से भरी है और पूरे परिवार के लिए एंटरटेनमेंट पैकेज पेश करती है। फिल्म की कास्ट में प्रशांत सिंह, राजेश तोमर, संजना पांडेय, गोपाल चव्हाण, नवीन चंद्रा, लाडो मधेसिया, विद्या सिंह, आलोक कुमार, प्रीति राज और सोनाली मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। ऐसे में अब रानी चटर्जी का ये अवतार न केवल फैंस को मंत्रमुग्ध कर रहा है, बल्कि उन्हें अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए और भी उत्साहित कर रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rani chatterjee maa durga avatar navratri share photos