Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

4000 करोड़ की मेगा फिल्म ‘रामायणम्’ पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- जिम्मेदारी बहुत बड़ी है

Deepika Chikhalia Reaction On Ramayan: रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की आने वाली भव्य फिल्म ‘रामायण’और उसके अहम कलाकारों पर अपनी बेबाक राय दी है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 26, 2026 | 04:04 PM

दीपिका चिखलिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Deepika Chikhalia On Ramayanam: हिंदी सिनेमा पर जब भी रामायण की बात होती है, तो मानस पटल पर रामानंद सागर के उस दौर की यादें ताजा हो जाती हैं जिसने देश में एक नया इतिहास रच दिया था। आज के दौर में जब भव्य बजट और आधुनिक तकनीक के साथ इस अमर गाथा को दोबारा बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी चल रही है, तो दर्शकों के मन में क्रेज बढ़ा रखा हैं।

इसी बीच, छोटे पर्दे की रामायण में मां सीता की भूमिका को जीवित करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। डायरेक्टर नितेश तिवारी की आने वाली मेगा-बजट फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया ने सिनेमा जगत और फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।

4000 करोड़ के महाबजट की रामायण पर क्या बोलीं दीपिका

इस समय पूरी फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है। खबरों के अनुसार इस भव्य सिनेमाई प्रोजेक्ट का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये आंका जा रहा है। जब इस विषय पर पुरानी रामायण की ‘सीता’ यानी दीपिका चिखलिया से बात की तो उन्होंने बेहद सकारात्मक रुख अपनाया।

सम्बंधित ख़बरें

‘बाहुबली 3’ पर लगी मुहर! 9 साल बाद लौटेगी माहिष्मती की कहानी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की बढ़ाई धड़कनें

Maa Inti Bangaaram BO Collection: ‘मां इंती बंगारम’ ने किया शानदार प्रदर्शन, 7वें दिन बरकरार रहा क्रेज

Cocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में आई भारी गिरावट, ‘वेलकम टू द जंगल’ की एंट्री से बढ़ी टेंशन

7 करोड़ की कारें, लाखों के जूते…खुद की कमाई से बने करोड़पति! अर्जुन कपूर की शाही जिंदगी किसी राजा से कम नहीं

दीपिका ने साफ तौर पर कहा कि ‘किसी भी पौराणिक या धार्मिक कहानी को सिनेमा के बड़े पर्दे पर उतारना कभी भी आसान काम नहीं होता है। इसके लिए न केवल भारी-भरकम पूंजी की जरूरत होती है, बल्कि पूरी टीम पर एक बहुत बड़ी नैतिक जिम्मेदारी भी होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई प्रस्तुति दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

ये भी पढ़ें: ‘बाहुबली 3’ पर लगी मुहर! 9 साल बाद लौटेगी माहिष्मती की कहानी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की बढ़ाई धड़कनें

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी पर जताया भरोसा

नई फिल्म रामायण में बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर भगवान श्री राम के किरदार में नजर आने वाले हैं, जबकि साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता का भूमिका निभा रही हैं। इन दोनों कलाकारों की योग्यता पर बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने काफी भरोसा जताया। उन्होंने दोनों के पुराने काम की सराहना करते हुए कहा कि वे दोनों बेहद सुलझे हुए और बेमिसाल कलाकार हैं।

एक्ट्रेस दीपिका के अनुसार साई पल्लवी के एक्टिंग में एक खास तरह की सादगी और गहराई देखने को मिलती है जो सीता के रोल के लिए बहुत जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेता रणबीर कपूर अपनी हर भूमिका में पूरी तरह ढल जाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये दोनों स्टार अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय करेंगे।

Deepika chikhalia on ramayanam says it is not easy to bring ramayana on big screen

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 04:04 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Deepika Chikhalia
  • Entertainment
  • Ramayan Serial
  • Ramayana Movie
  • Ranbir Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.