Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kajal Aggarwal New Film: पेस्टिसाइड और कैंसर के कनेक्शन पर बनी फिल्म, ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर हुआ वायरल

The India Story Movie: एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की आने वाली फिल्म 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन' का दमदार टीजर रिलीज हो गया है, जो खेती में पेस्टीसाइड के खतरनाक इस्तेमाल पर सवाल उठाता है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 26, 2026 | 05:08 PM

काजल अग्रवाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

The India Story Movie Teaser Out: खेती को देश की रीढ़ माना जाता है, लेकिन जब इसी खेती से उपजे खाद्य चीजें इंसानी जिंदगी के लिए काल बन जाएं, तो पूरा सिस्टम कटघरे में खड़ा हो जाता है। इसी बेहद संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर आधारित फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

क्रॉनिक द्वारा जारी किया गया यह टीजर सीधे तौर पर हमारे खाने-पीने और उसमें मिल रहे रसायनों के जानलेवा असर को दिखाता है। फिल्म में अभिनेत्री काजल अग्रवाल एक बेहद मजबूत वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो अदालत में इस व्यवस्था के खिलाफ लड़ती हैं।

क्या हमारी थाली में वाकई धीमा जहर परोसा जा रहा है

‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन’ टीजर की शुरुआत एक बेहद तनावपूर्ण माहौल से होती है, जहां सड़कों पर किसानों और आम लोगों का भारी विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। यह विरोध किसी और के खिलाफ नहीं बल्कि बार एसोसिएशन की वकील बनी काजल अग्रवाल के खिलाफ है।

सम्बंधित ख़बरें

4000 करोड़ की मेगा फिल्म ‘रामायणम्’ पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- जिम्मेदारी बहुत बड़ी है

‘बाहुबली 3’ पर लगी मुहर! 9 साल बाद लौटेगी माहिष्मती की कहानी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की बढ़ाई धड़कनें

Maa Inti Bangaaram BO Collection: ‘मां इंती बंगारम’ ने किया शानदार प्रदर्शन, 7वें दिन बरकरार रहा क्रेज

Cocktail 2 BO Collection: ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में आई भारी गिरावट, ‘वेलकम टू द जंगल’ की एंट्री से बढ़ी टेंशन


उग्र भीड़ उनके पोस्टरों पर कालिख पोत रही है और रजिस्ट्री की मांग कर रही है। फिल्म की कहानी जैसे ही आगे बढ़ती है, कोर्टरूम का एक बेहद भावुक और झकझोर देने वाला दृश्य सामने आता है। यहां एक्टर श्रेयस तलपड़े योगेश पांडे का किरदार जो अपनी 7 साल की मासूम बेटी के लिए न्याय मांगता दिखता है। योगेश का दावा है कि उसकी बेटी की मौत भले ही कैंसर से हुई, लेकिन तकनीकी तौर पर यह एक सोची-समझी हत्या है।

न्याय की लड़ाई में आम आदमी की बेबसी

काजल अग्रवाल की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन’ टीजर में एक्टर श्रेयस तलपड़े की पर्सनल लाइफ के उस दर्द को भी बारीकी से दिखाया गया है, जिससे एक आम इंसान रोज गुजरता है। अपनी बीमार बेटी के इलाज के लिए वह अस्पताल की लंबी लाइनों में खड़ा होता है और हर जगह मदद की उम्मीद में भटकता है।

ये भी पढ़ें: ‘बाहुबली 3’ पर लगी मुहर! 9 साल बाद लौटेगी माहिष्मती की कहानी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की बढ़ाई धड़कनें

बेटी की मौत के बाद जब वह पुलिस स्टेशन पहुंचता है, तो वहां उसकी फरियाद सुनने के बजाय उसका अपमान कर देते है। फिल्म का एक डायलॉग इस पूरी हकीकत को बयां करता है कि हरित क्रांति के नाम पर जहर का जो तूफान उठा है, उसकी कीमत बहुत भारी है।

सागर बी. शिंदे द्वारा लिखित और निर्मित यह फिल्म सागर के डायरेक्शन में बनी है। जी स्टूडियोज और नाटकजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज के बैनर तले तैयार फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइजन’ 24 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर कई भाषाओं में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

The india story movie slow poison teaser released kajal aggarwal fights against pesticides in courtroom

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 05:08 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Entertainment
  • Kajal Aggarwal
  • New Movie

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.