- Hindi News »
- Lifestyle »
- How To Control High Blood Pressure Naturally Health Tips
High BP Control: ब्लड प्रेशर रहेगा हमेशा नॉर्मल! रोज की इन 5 छोटी आदतों में छिपा है सेहत का राज
BP Control Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी तनाव और खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। रोज की कुछ छोटी लेकिन सही आदतें अपनाकर ब्लड प्रेशर को काफी हद तक नियंत्रिति कर सकते है।
- Written By: प्रीति शर्मा

ब्लड प्रेशर चेक करता डॉक्टर (सौ. फ्रीपिक)
Natural Ways to Control BP: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित जीवनशैली ने हमें कई बीमारियों के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। इनमें सबसे आम लेकिन सबसे खतरनाक समस्या है ब्लड प्रेशर। नेशनल हेल्थ मिशन के आंकड़ों के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण शुरुआत में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते लेकिन यह अंदर ही अंदर शरीर को खोखला कर देता है। यदि समय रहते इसे नियंत्रित न किया जाए तो यह हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियों का कारण बन सकता है।
क्यों खतरनाक है बीपी की अनदेखी
उच्च रक्तचाप धमनियों पर अत्यधिक दबाव डालता है जिससे वे समय के साथ कमजोर या सख्त हो जाती हैं। केवल दवाएं ही काफी नहीं हैं बल्कि जीवनशैली में बदलाव भी अनिवार्य हैं। वहीं लो ब्लड प्रेशर को धीमा जहर माना जाता है जो शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित कर सकता है।
दवा और डॉक्टरी परामर्श
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सबसे जरूरी है समय पर दवा का सेवन। डॉक्टर द्वारा सुझाई गई डोज को कभी भी खुद से बंद न करें। दवाओं का नियमित सेवन रक्त के प्रवाह को संतुलित रखने में प्राथमिक भूमिका निभाता है।
सम्बंधित ख़बरें
संतरे के छिलके का यह उबटन मिनटों में चमका देगा आपकी स्किन, टैनिंग होगी पल भर में छू-मंतर
National Freedom of Information Day: एक जिद से शुरू हुआ आंदोलन; पढ़ें आज के दिन का दिलचस्प इतिहास
National Panday Day 2026: दिन भर में 12 घंटे सिर्फ खाना! जानें पांडा की वो 7 बातें जो आपको कर देंगी हैरान
Sun Tan Removal: टैनिंग दूर करने के लिए टमाटर में मिलाकर लगाएं ये 2 चीज, चेहरे पर आएगा चांद जैसा निखार
नियमित मॉनिटरिंग है सुरक्षा चक्र
बीपी की स्थिति पर नजर रखने के लिए रोजाना जांच जरूरी है। सुबह और शाम डिजिटल मशीन या हेल्थ सेंटर पर ब्लड प्रेशर मापें। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन सी चीजें आपके बीपी को ट्रिगर कर रही हैं और आप डॉक्टर को सटीक जानकारी दे पाएंगे।
यह भी पढ़ें:- सुबह उठते ही बंद नाक को न समझें मामूली सर्दी! जान लीजिए इसके पीछे छिपे 6 बड़े कारण
नमक के सेवन पर लगाएं लगाम
ज्यादा नमक हाई बीपी का सबसे बड़ा दुश्मन है। रोजाना 5 ग्राम (लगभग एक चम्मच) से ज्यादा नमक न खाएं। पैकेट बंद फूड, अचार, चिप्स और बाहर के जंक फूड से तौबा करें। नमक कम करने से रक्तचाप में तत्काल गिरावट देखी जा सकती है।
हाइड्रेटेड रहें और भरपूर पानी पिएं
पानी न केवल प्यास बुझाता है बल्कि शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में भी मदद करता है। दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। डिहाइड्रेशन से खून गाढ़ा हो सकता है जिससे बीपी का स्तर प्रभावित होता है।
शारीरिक सक्रियता और व्यायाम
रोजाना 30-45 मिनट की ब्रिस्क वॉक, साइकिलिंग या योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमित व्यायाम से वजन नियंत्रित रहता है और हृदय की कार्यक्षमता बढ़ती है जिससे ब्लड प्रेशर प्राकृतिक रूप से सामान्य बना रहता है।
इन बातों का भी रखें ख्याल
तनाव को कम करने के लिए ध्यान लगाएं, धूम्रपान और शराब से पूरी तरह दूरी बनाएं और अपनी डाइट में ताजे फल और हरी सब्जियों को प्राथमिकता दें। जागरूकता ही इस बीमारी का सबसे बड़ा इलाज है।
How to control high blood pressure naturally health tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर मनपा: स्थायी समिति सभापति के लिए आज वोटिंग, लकी ड्रॉ या क्रॉस वोटिंग से होगा फैसला?
Mar 16, 2026 | 08:09 AM‘T20 World Cup का सफर एक…’, BCCI के नमन अवॉर्ड्स के दौरान संजू सैमसन ने कही बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 08:01 AMMeToo आरोपों के बीच वैरामुथु को सम्मान, सिंगर चिन्मयी ने कमल हासन की सराहना पर जताई आपत्ति
Mar 16, 2026 | 07:57 AMईरान के हमले के फिर दहला दुबई, ड्रोन अटैक के बाद एयरपोर्ट पूरी तरह बंद, सामने आया डराने वाला VIDEO
Mar 16, 2026 | 07:51 AMपश्चिम बंगाल को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को तत्काल हटाया
Mar 16, 2026 | 07:49 AMसंतरे के छिलके का यह उबटन मिनटों में चमका देगा आपकी स्किन, टैनिंग होगी पल भर में छू-मंतर
Mar 16, 2026 | 07:47 AMमुंबई में रिटायर्ड आरबीआई कर्मचारी से साइबर ठगी, CBI अधिकारी बनकर आरोपी ने ठगे 1.10 लाख रुपये
Mar 16, 2026 | 07:43 AMवीडियो गैलरी

पटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?
Mar 15, 2026 | 10:12 PM
कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद डॉगी की तरह भौंकने लगा लड़का, लापरवाही ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:06 PM
5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, बंगाल में दो तो असम-केरल में एक चरण में वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल
Mar 15, 2026 | 10:01 PM
बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM
LPG की किल्लत पर मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- रोजगार से लेकर महंगाई तक हर मामले में फेल रही BJP
Mar 15, 2026 | 02:08 PM
सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर केंद्र पर भड़के सौरभ भारद्वाज, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Mar 15, 2026 | 01:56 PM













