-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Morning Nose Congestion Reasons Ayurvedic Treatment Chronic Rhinitis
सुबह उठते ही बंद नाक को न समझें मामूली सर्दी! जान लीजिए इसके पीछे छिपे 6 बड़े कारण
- Written By: प्रीति शर्मा
Sinus Relief Tips: सुबह उठते ही नाक बंद होना कई लोगों के लिए आम समस्या बन गई है जिसे अक्सर लोग सर्दी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसके पीछे एलर्जी, साइनस या मौसम में बदलाव जैसे कई कारण हो सकते हैं।

बंद नाक की समस्या से परेशान व्यक्ति (सौ. एआई)
Morning Congestion Causes: अक्सर कई लोगों की सुबह की शुरुआत ताजगी के बजाय बंद नाक, लगातार छींकों और सिर के भारीपन से होती है। अधिकांश लोग इसे सामान्य सर्दी या मौसम का बदलाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मामूली दिखने वाली समस्या असल में पुराना नजला (Chronic Rhinitis) हो सकती है। यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह स्थिति बिगड़कर साइनस या नाक की हड्डी बढ़ने जैसी गंभीर परेशानियों का रूप ले सकती है।
क्यों बढ़ती है जकड़न
आयुर्वेद में पुराने नजले को मुख्य रूप से शरीर में कफ दोष के असंतुलन से जोड़कर देखा जाता है। जब शरीर में कफ की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है, तो यह श्वसन मार्ग और सिर के हिस्सों में जमा होने लगता है। रात के समय सोते हुए यह कफ जम जाता है जिसका अहसास सुबह उठते ही नाक बंद होने और भारीपन के रूप में होता है।
इन कारणों को न करें नजरअंदाज
- नींद की कमी शरीर के प्राकृतिक चक्र को बिगाड़ती है और कफ दोष को बढ़ाती है।
- फ्रिज का ठंडा पानी, आइसक्रीम या ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन नजले को ट्रिगर करता है।
- बार-बार संक्रमण होना इस बात का संकेत है कि आपका शरीर बाहरी एलर्जी से लड़ने में सक्षम नहीं है।
- हवा में मौजूद बारीक कण नाक की झिल्ली में सूजन पैदा कर देते हैं।
- रात के समय दही, चावल या भारी भोजन करने से शरीर में कफ का निर्माण तेज हो जाता है।
- कई बार पेट का एसिड रात में गले तक आकर नाक के मार्ग में जकड़न पैदा करता है।
यह भी पढ़ें:- LPG vs Induction: किस पर बना खाना है ज्यादा हेल्दी? जानें सेहत के लिए कुकिंग का सबसे सुरक्षित तरीका
घर बैठे कैसे पाएं राहत
आयुर्वेद में पुराने नजले का बहुत ही सरल और प्रभावी समाधान छिपा है। छोटे-छोटे बदलाव आपकी सुबह को सुखद बना सकते हैं।
- सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं। यह कफ को पिघलाकर बाहर निकालने में मदद करता है।
- हफ्ते में कम से कम दो बार भाप लें। इससे सांस लेने की नली साफ होती है और सूजन कम होती है।
- अदरक, तुलसी और काली मिर्च की चाय का सेवन फेफड़ों को डिटॉक्स करता है।
- रात को सोते समय नाक में गुनगुने तेल (जैसे अणु तेल या सरसों तेल) की एक-एक बूंद डालना बेहद लाभकारी है।
- रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
यदि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है या नाक से खून आने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत किसी विशेषज्ञ की सलाह लें। प्राणायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करना इस बीमारी को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
मानसून में हेयर ड्रायर बन सकता है बालों का दुश्मन! भीगे बालों को सुखाने का सही तरीका जान लीजिए
Monsoon Skin Care : मानसून में रैशेज, खुजली और फंगल इन्फेक्शन से बचना है? जानिए एक्सपर्ट्स की जरूरी सलाह
Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Morning nose congestion reasons ayurvedic treatment chronic rhinitis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














