Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या आप भी सिरदर्द और थकान को समझते हैं मामूली? युवाओं में बढ़ते हाई बीपी के ये हैं शुरुआती संकेत

Hypertension Symptoms: आजकल बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और गलत खानपान की वजह से युवाओं में हाई बीपी समस्या तेजी से बढ़ रही है। अक्सर सिरदर्द या लगातार थकान को लोग मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Feb 25, 2026 | 06:42 AM

बीपी की जांच कराती लड़की (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Close
Follow Us:

High BP in Youth Reasons: कभी 40 के बाद होने वाली हाई ब्लड प्रेशर की समस्या अब 20-30 साल के युवाओं को अपनी चपेट में ले रही है। इसे साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि यह बिना किसी बड़े लक्षण के शरीर के अंगों को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है। वक्त रहते सतर्क होना जरूरी है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती लाइफस्टाइल ने युवाओं को बीमारियों के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। घंटों लैपटॉप के सामने बैठना, शारीरिक मेहनत की कमी और देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल नींद के चक्र को बिगाड़ रहा है। जब शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिलता तो इसका सीधा असर ब्लड प्रेशर पर पड़ता है।

खराब डाइट और तनाव का कॉम्बिनेशन

जंक फूड, पैकेट बंद खाना और नमक की अधिक मात्रा शरीर में फैट और पानी को रोकने लगती है जिससे नसों पर दबाव बढ़ जाता है। इसके साथ ही करियर और भविष्य की चिंता युवाओं में मानसिक तनाव पैदा कर रही है। आयुर्वेद के अनुसार मन की अशांति नसों को सिकोड़ देती है जिससे खून के प्रवाह में अधिक ताकत लगती है और बीपी बढ़ जाता है। मोटापा और धूम्रपान जैसी आदतें इस आग में घी का काम कर रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Skin Care: झाइयों कम कर देगा एलोवेरा का ये सीक्रेट नुस्खा, बस मिलानी होगी ये एक चीज!

गड़चिरोली ने स्वास्थ्य सेवाओं में मारी बाजी, ‘महाआरोग्य सम्मान 2026’ से नवाजा गया जिला

होली खेलने से पहले आजमाएं ये देसी जुगाड़, पानी में गिरने के बाद भी एकदम सेफ रहेगा फोन!

चेहरे को दूध जैसा सफेद और चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका, सिर्फ 1 हफ्ते में नजर आने लगेगा फर्क!

यह भी पढ़ें:- Skin Care: झाइयों कम कर देगा एलोवेरा का ये सीक्रेट नुस्खा, बस मिलानी होगी ये एक चीज!

इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

हाई बीपी के लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते लेकिन यदि आपको सुबह उठते ही सिर भारी लगता है बिना वजह थकान होती है आंखों के सामने धुंधलापन छाता है या घबराहट महसूस होती है तो यह खतरे की घंटी है। इसे नजरअंदाज करने पर हार्ट फेलियर, स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी जानलेवा स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

बचाव के आसान तरीके

  • खाने में ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें। नमक और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलें, योग या एक्सरसाइज करें।
  • 7 से 9 घंटे की गहरी नींद लें और सोने से एक घंटा पहले मोबाइल से दूरी बना लें।
  • धूम्रपान और शराब का सेवन पूरी तरह बंद या सीमित करें।

हाई ब्लड प्रेशर अब केवल बढ़ती उम्र की बीमारी नहीं रही। यदि आप युवा हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आज से ही अपनी आदतों में सुधार करें। याद रखें सावधानी ही इस साइलेंट किलर का सबसे बड़ा इलाज है।

High bp symptoms in youth headache fatigue warning signs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2026 | 06:42 AM

Topics:  

  • Health News
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.