Skin Care: झाइयों कम कर देगा एलोवेरा का ये सीक्रेट नुस्खा, बस मिलानी होगी ये एक चीज!
Pigmentation Home Remedy: आजकल धूप, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे पर झाइयों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में एलोवेरा का सही इस्तेमाल त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
एलोवेरा का इस्तेमाल करती महिला (सौ. एआई)
Aloe Vera Remedy For Pigmentation: खराब खान-पान और तेज धूप की वजह से आजकल कम उम्र में ही चेहरे पर झाइयां (Pigmentation) और काले धब्बे नजर आने लगते हैं। बाजार के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स कई बार त्वचा को और खराब कर देते हैं। ऐसे में एलोवेरा का एक खास सीक्रेट नुस्खा आपकी रंगत बदल सकता है।
एलोवेरा जेल अपनी हीलिंग प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब इसे विटामिन-E के साथ मिलाया जाता है तो यह एक शक्तिशाली एंटी-पिगमेंटेशन एजेंट बन जाता है। विटामिन-E त्वचा की गहराई में जाकर डैमेज सेल्स को रिपेयर करता है जबकि एलोवेरा त्वचा को ठंडक देकर मेलेनिन के उत्पादन को नियंत्रित करता है जिससे झाइयां धीरे-धीरे हल्की होने लगती हैं।
कैसे तैयार करें यह मास्क
इस नुस्खे को बनाना बेहद आसान है। आपको चाहिए 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और 1 विटामिन-E कैप्सूल का ऑयल। इन दोनों को तब तक मिलाएं जब तक कि यह सफेद रंग के क्रीमी मिश्रण में न बदल जाए।
सम्बंधित ख़बरें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
यह भी पढ़ें:- चेहरे को दूध जैसा सफेद और चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका, सिर्फ 1 हफ्ते में नजर आने लगेगा फर्क!
इस्तेमाल करने का सही तरीका
- सबसे पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी या कच्चे दूध से साफ करें ताकि पोर्स खुल जाएं।
- तैयार किए गए मिश्रण को प्रभावित हिस्से (झाइयों वाली जगह) पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में 5 मिनट तक मसाज करें।
- सबसे बेहतर रिजल्ट के लिए इसे रात भर लगा रहने दें। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है तो 30 मिनट बाद धो लें।
- सुबह उठकर चेहरे को ताजे पानी से धोएं। ध्यान रहे धोने के तुरंत बाद साबुन का इस्तेमाल न करें।
जल्दी दिखेगा फर्क
इस नुस्खे का नियमित इस्तेमाल करने पर से ही आपको त्वचा की रंगत में सुधार दिखने लगेगा। एलोवेरा में मौजूद एलोइन नामक तत्व प्राकृतिक रूप से त्वचा को गोरा बनाने में मदद करता है। झाइयों के साथ-साथ यह आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स को भी कम करने में असरदार है।
किसी भी नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर करें। इसके अलावा दिन के समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें क्योंकि सूरज की यूवी किरणें झाइयों को और गहरा कर सकती हैं।
