Sleeping Posture For Health: रात में बाएं करवट सोएं या दाएं, कौन सी पोजिशन है स्वास्थ्य के लिए बेहतर? जानें

What Is Best Sleeping Position: अच्छी नींद न केवल हमारा पूरा दिन बेहतर बनाती है बल्कि यह हमारे ओवर ऑल हेल्थ का बेहद जरूरी हिस्सा है। ऐसे में किस पोजिशन में सोना लाभदायक होता है, आइए जानें।
Which sleeping position is best, Right-left-back
सोने की पोजिशन (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

Ayurveda Best Sleeping Position: सभी की कोई न कोई फेवरेट स्लीपिंग पोजिशन होती है, जिसमें हम सबसे ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है सोने के तरीके से हमारे पूरे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। कुछ स्लीपिंग पोजिशन ऐसे होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, बाईं करवट सोना हमारी सेहत के लिए सबसे अच्छा होता है। आयुर्वेद में इसे वामकुशी कहा गया है। इसके अलावा भी बाईं और सोने के कई अनेक फायदे हैं।

बाईं करवट सोने के फायदे (Left Side Sleeping Benefits)

हमारा दिल हमारे शरीर के बाईं ओर है। इसलिए जब हम बाईं करवट सोते हैं, तो हमारा दिल अच्छे से फंक्शन करता है। इस प्रकार सोने से हमारे दिल पर कम बोझ पड़ता है और फंक्शनिंग आसान हो जाती है।

  • पाचन होता है बेहतर

बाईं करवट सोने से हमारा पाचन तंत्र अच्छे से काम करने में सक्षम हो पाता है। खाना आसानी से पचता है और फूड वेस्ट छोटी आंत से बड़ी आंत में आसानी से मूव कर पाता है। इसलिए अच्छी नींद से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतरीन तरीके से काम करता है और बावेल मूवमेंट को आसान बनाता है।

  • प्रेग्नेंसी में बाईं ओर सोना आरामदायक

अमूमन, गर्भवती स्त्री को सोने में बहुत सारी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं, जिससे उनका स्लीपिंग पैटर्न खराब हो जाता है और उनका मन चिड़चिड़ा सा हो जाता है। प्रेग्नेंट महिला के बाईं ओर सोने से उनकी पीठ पर दबाव कम पड़ता है और साथ ही ब्लड का फ्लो उनके गर्भाशय में अच्छे से हो पाता है। इससे गर्भ के भीतर पल रहे शिशु के विकास में मदद मिलती है। बाईं ओर सोने से सभी पोषक तत्व प्लेसेंटा तक अच्छे से पहुंच पाते हैं, जो शिशु के ग्रोथ में मदद करता है।

प्रेग्नेंट महिला (सौ. सोशल मीडिया)
प्रेग्नेंट महिला (सौ. सोशल मीडिया)
  • खर्राटों से राहत

बाईं ओर सोने से खर्राटे कम आते हैं। बाईं ओर सोने से जीभ और गला न्यूट्रल पोजिशन में होते हैं, जिससे सांस लेने में आसानी होती है। पीठ के बल सोने से खर्राटों की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा बाईं करवट लेकर सोने से पीठ दर्द, गर्दन में अकड़न, डिटॉक्सिफिकेशन, किडनी व लिवर फंक्शनिंग, एसिडिटी और हार्ट बर्न में राहत और ब्रेन फंक्शनिंग बेहतर करने में मदद मिलती है।

क्या दाईं ओर सोना है फायदेमंद (Right Side Sleeping Pros And Cons)

  • जहां एक ओर बाईं ओर सोने के अनगिनत फायदे हैं, तो वहीं दाईं ओर सोने के कुछ फायदे, तो कई नुकसान भी हैं। दाईं ओर सोना कुछ मामलों में ह्दय रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकती है। इस पोजिशन में सोने से हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर कम होता है। जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है, उनके लिए दाईं ओर सोना बेहद नुकसानदेह हो सकता है।
  • बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों में दाईं करवट सोने की प्रवृति बढ़ जाती है। यदि आपको भी दाईं ओर सोने की आदत है, तो घबराइए नहीं बल्कि धीरे-धीरे अपनी आदत में सुधार लाइए और बाईं ओर सोने की कोशिश करें।
खर्राटे (सौ. सोशल मीडिया)
खर्राटे (सौ. सोशल मीडिया)

पीठ के बल सोने के फायदे (Back Sleeping Advantages)

  • रीढ़ की हड्डी का अलाइनमेंट सही रहता है।
  • सिरदर्द व तनाव में राहत।
  • छाती पर कम दबाव।
  • साइनस में आराम मिलता है।
  • नुकसान
  • नींद में सांस लेने में समस्या।
  • खर्राटों को बढ़ाता है।
  • एसिड रिफ्लक्स को बढ़ाता है।
  • बिल्कुल भी आरामदायक नहीं होता है।
पीठ के बल सोना (सौ. सोशल मीडिया)
पीठ के बल सोना (सौ. सोशल मीडिया)

अच्छी नींद के लिए करें निम्न उपाय

  • रात को जब आप बिस्तर पर जाएं, तो बाईं ओर सोने की कोशिश करें।
  • एक नरम तकिया को अपने गर्दन के नीचे रखें और एक तकिया अपने घुटनों के पीछे रखें।
  • अपने कमरे का तापमान 18 डिग्री के आसपास रखें, इससे नींद अच्छी आएगी।
  • सोने के कम से कम 1 घंटे पहले स्क्रीन टाइम बंद कर दें।
  • देर रात को कैफिनेटेड ड्रिंक लेने से बचें।
  • रात को सोने से पहले हल्दी का दूध या कैलेमाइन टी आपका नींद बेहतर बना सकता है।
Navbharat Live
navbharatlive.com