Hair Spa At Home: पार्लर जाए बिना घर पर करें हेयर स्पा, रूखे और बेजान बालों में लौटेगी चमक
Hair Spa At Home: बार-बार पार्लर जाकर हेयर स्पा कराना बजट से बाहर हो जाता है। ऐसे में घर पर ही नेचुरल तरीके से हेयर स्पा करके बेजान बालों में चमक वापस लाई जा सकती है।
- Written By: रीता राय सागर
हेयर स्पा(फोटो.सोशल मीडिया)
Hair Spa At Home: बालों की डीप कंडीशनिंग करने के लिए और खोई चमक वापस लाने के लिए घर पर ही हेयर स्पा करना अच्छा उपाय है। सूखे और बेजान बालों के लिए नेचुरल हेयर स्पा करना बेहद आसान है।
हर बार सलोन जाकर हेयर स्पा करना खर्चीला होने के साथ-साथ समय भी बहुत लेता है। साथ ही महंगे केमिकल वाले ट्रीटमेंट्स कराना बालों की सेहत के लिए भी नुकसानदेह है। ऐसे में घर पर ही नेचुरल चीजों से अपने बालों को एक नया जीवन दिया जा सकता है।
हेयर स्पा (फोटो.सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Protein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
कैसे करें घर पर हेयर स्पा?
- हेयर स्पा की शुरुआत हमेशा सूखे बालों को सुलझाने से करें। एक चौड़े दांतों वाली कंघी की मदद से बालों को नीचे से ऊपर की ओर धीरे-धीरे सुलझाएं ताकि वे टूटें नहीं। अब अपने बालों को 4 से 6 छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें।
- यदि आपके बाल सूखे हैं, तो नारियल या जैतून का तेल चुनें और अगर स्कैल्प ऑयली है, तो बादाम या जोजोबा तेल का इस्तेमाल करें।
हेयर स्पा (फोटो.सोशल मीडिया)
- अब तेल को हल्का गुनगुना कर लें। अब उंगलियों के पोरों की मदद से इसे स्कैल्प से लेकर बालों के टिप तक अच्छी तरह से लगाएं।
- फिर बालों को स्टीम देना सबसे जरूरी स्टेप में से एक है। इसके लिए एक तौलिये को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और उसे अपने बालों पर अच्छी तरह लपेट लें।
- ऊपर से शॉवर कैप पहन लें ताकि गर्माहट अंदर बनी रहे। 15-20 मिनट की यह स्टीमिंग बालों के क्यूटिकल्स को खोलती है, जिससे तेल बालों की गहराई तक जाकर डैमेज को रिपेयर करता है।
- स्टीम लेने के बाद बालों पर होममेड मास्क लगाएं। रूखे और बेजान बालों के लिए एवोकाडो, शहद और दही का पेस्ट बेस्ट है, जबकि ऑयली बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी का मास्क अच्छा काम करता है।
हेयर स्पा (फोटो.सोशल मीडिया)
- इस मास्क को जड़ों को छोड़कर बालों की लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से बालों को साफ करें। तेल निकालने के लिए दो बार शैम्पू कर सकते हैं, लेकिन बालों को जोर से न रगड़ें।
- फिर कंडीशनर लगाएं और क्यूटिकल्स को लॉक करने के लिए बालों को बिल्कुल ठंडे पानी से साफ करें।
बालों को अच्छी तरह से शैम्पू करने के बाद इन्हें नेचुरल तरीके से सूखने दें। बालों के सूखने के बाद आपको हेयर स्पा का असर बालों पर साफ दिखाई देगा। बाल चमकदार नजर आएंगे। इससे आपके बालों से डैंड्रफ भी कम होती है और नेचुरल शाइन भी बनी रहती है।
बताए हुए स्टेप्स की तरह अगर आप घर पर हेयर स्पा करती हैं, तो बालों की चमक बढ़ती है और डैंड्रफ भी कम होती है।
