Gum Problems: क्या आपके मसूड़ों से भी आता है खून? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, एक्सपर्ट ने बताए इसके बड़े कारण
Gum Problems Bleeding: मसूड़ों से खून आना खराब ओरल हाइजीन, विटामिन की कमी, मसूड़ों की बीमारी या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। जानिए एक्सपर्ट के अनुसार इसके प्रमुख कारण और बचाव के उपाय।
- Written By: सीमा कुमारी
ओरल हाइजीन टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Warning Signs Of Gum Problems: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों का पर्याप्त मात्रा में होना बेहद जरूरी है। खासकर विटामिन-C और विटामिन-K की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। मसूड़ों से खून आना भी ऐसा ही एक संकेत है, जिसे अक्सर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि दांत या मसूड़ों से खून आना मामूली बात नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम वजह मसूड़ों में सूजन यानी जिंजिवाइटिस मानी जाती है, जो दांतों पर प्लाक और बैक्टीरिया जमा होने की वजह से होती है।
-
दांतों की सफाई में लापरवाही पड़ सकती है भारी
विशेषज्ञों के मुताबिक, दांतों की ठीक से सफाई न करना मसूड़ों से खून आने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। दांतों पर गंदगी और बैक्टीरिया जमा होने से मसूड़े कमजोर पड़ जाते हैं, जिससे ब्रश करते समय या कुछ सख्त चीज खाने पर खून आने लगता है। अगर आपके मसूड़े संवेदनशील हैं, तो सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Clothes Care Tips : बारिश में कपड़ों से आने लगी है सीलन और बदबू? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
India Mental Health Data: चेन्नई-बेंगलुरु में तेजी से बढ़ रहा है मानसिक तनाव, दक्षिण भारतीय ले रहे अधिक टेंशन
कटहल के बीज फेंकने की भूल न करें! ये छोटे-से बीज बढ़ा सकते हैं ताकत, इम्यूनिटी और चेहरे का निखार
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 विशेष: लोगों को नहीं आ रही है चैन की नींद, इन इलाकों के लिए खतरे की घंटी
-
विटामिन की कमी भी हो सकती है जिम्मेदार
शरीर में विटामिन-C और विटामिन-K की कमी होने पर भी मसूड़ों से खून आने की समस्या हो सकती है। ये दोनों पोषक तत्व मसूड़ों और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है।
-
जोर-जोर से ब्रश करना पहुंचा सकता है नुकसान
कई लोग सोचते हैं कि दांतों को ज्यादा रगड़कर साफ करने से वे ज्यादा चमकदार बनेंगे, लेकिन यह आदत मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बहुत ज्यादा दबाव डालकर ब्रश करना या गलत ब्रश का इस्तेमाल करने से मसूड़ों में चोट लग सकती है और खून आने की समस्या शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें–Clothes Care Tips : बारिश में कपड़ों से आने लगी है सीलन और बदबू? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
-
कुछ बीमारियां और दवाइयां भी हो सकती हैं वजह
मसूड़ों से खून आने के पीछे कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं। डायबिटीज, प्लेटलेट्स की कमी या ब्लड थिनर दवाओं का सेवन करने वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।
इसलिए अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।अगर आपके मसूड़ों से लगातार खून आता है, मुंह से बदबू आती है या सूजन बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय रहते डेंटिस्ट से जांच कराने पर मसूड़ों की बीमारी और दांतों को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
