-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- All About Face Serum For Glowing And Young Skin
Face Serum: जवां और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो सीरम खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी इंग्रेडिएंट्स
- Written By: रीता राय सागर
Serum For Face: स्किन को जवां बनाए रखने के लिए हम हर मुमकिन कोशिश करते हैं। स्किन केयर से लेकर डाइट तक। कभी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का चयन करते हैं, तो कभी स्किन ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं।

फेश सीरम (फोटो.सोशल मीडिया)
Face Serum For Glowing Skin: जब भी स्किन केयर की बात आती है, तो फेश क्लींजर, मॉइश्चराइजर और स्क्रब को ही शामिल किया जाता है, लेकिन फेस सीरम ज्यादा प्रचलित नहीं होने के कारण इसके फायदों से अनजान रह जाते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फेस सीरम स्किन के लिए किसी मैजिक से कम नहीं होता है। फेश सीरम के रोजाना इस्तेमाल से स्किन ज्यादा यंग व जवां नजर आती है। ऐसे में आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि फेस सीरम क्या है और आप किन इंग्रेडिएंट्स से बने फेस सीरम का इस्तेमाल करके अपने स्किन को फायदा पहुंचा सकती हैं।
क्या होता है फेस सीरम
फेश सरीम एक वाटर बेस्ड व बहुत ही लाइट वेट कंसनट्रेटेड लिक्विड होता है। लाइटवेट होने के कारण यह स्किन में आसानी से एब्जॉर्ब हो जाता है। साथ ही इसमें इतने ज्यादा एक्टिव इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट, यंग व त्वचा संबंधी समस्याओं पर फोकस करता है। सीरम का काम असल में त्वचा में कसाव लाना, चमक व मॉइश्चराइज करके यंग बनाना है।
कैसा होना चाहिए आपका सीरम
-
विटामिन सी युक्त सीरम
अगर बात हो विटामिन सी की तो ये न सिर्फ शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम करता है , बल्कि ये स्किन की भी इम्युनिटी को बूस्ट करने में काफी मददगार है। साथ ही इसकी एंटी एजिंग प्रोपर्टीज स्किन को हमेशा यंग बनाए रखती है। विटामिन सी त्वचा में मेलानिन प्रोडक्शन को रोकने का भी काम करता है। जिससे त्वचा की रंगत सामान्य हो जाती है, साथ ही डार्क स्पॉट्स , सन स्पॉट्स , मुंहासों के कारण होने वाले दाग धब्बों को कम करने व मेलास्मा के कारण होने वाली हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने का काम करता है।
वैसे तो विटामिन सी हर किसी की स्किन के लिए बेस्ट है, लेकिन अगर आप एंटी एजिंग, झुर्रियों व फाइन लाइन्स की समस्या का समाधान ढूंढ रहे हैं, तो इसके लिए विटामिन सी सीरम बेस्ट है।
सम्बंधित ख़बरें
Diabetes Control Tips: हाई ब्लड शुगर से राहत दिला सकती हैं ये 5 नेचुरल चीजें, जानें कैसे करें शुगर मैनेज
Monsoon Grocery List: बारिश में घर में जरूर रखें ये 5 चीजें, लेकिन इन 5 फूड आइटम को ज्यादा स्टोर करना पड़ सकता
PV Sindhu Bedtime Drink: सोने से पहले यह हेल्दी ड्रिंक कभी नहीं छोड़तीं पीवी सिंधु, जानें इसके फायदे
हर 5 में से 1 भारतीय महिला हो रही है PMOS का शिकार, आखिर क्यों तेजी से बढ़ रही है यह हार्मोनल समस्या
विटामिन सी सीरम (फोटो.सोशल मीडिया)
-
ह्यलुरोनिक एसिड
स्किन की अगर नमी खत्म होने लगती है, तो स्किन बेजान व स्किन का सारा चार्म खत्म होने लगता है। लेकिन ह्यलुरोनिक एसिड स्किन को हाइड्रेट करने का काम करता है, स्किन के मॉइश्चर को स्किन में लॉक करने का काम करता है। ये स्किन को रिपेयर करने में भी मदद करता है, साथ ही ये डैमेज टिश्यू तक ब्लड फ्लो को पहुंचाता है।
अगर आपकी स्किन ड्राई है, ह्यलुरोनिक एसिड इसे नरीश करने में भी मददगार है। ये स्किन सेल्स में वाटर को बाइड करके उसे स्मूद , हाइड्रेट और फ्रेश फील करवाने का काम करता है और जब स्किन हाइड्रेट रहती है तो स्किन पर एजिंग के निशान भी नहीं दिखाई देते हैं।
-
रेटिनोल
रेटिनोल का सीधा संबंध कोलेजिन प्रोडक्शन में तेजी लाना है। इस सीरम में रेटिनोल स्टार इंग्रेडिएंट्स के रूप में काम करता है। ये झुर्रियों, फाइन लाइन्स व एक्ने मार्क्स को हल्का करके स्किन के ग्लो व उसकी स्मूदनेस को बनाए रखने का काम करता है। ये नार्मल से ड्राई स्किन सभी तरह की स्किन टाइप पर सूट करता है। साथ ही ये पोर्स को अनब्लॉक करके एक्ने से लड़ने में बहुत ही असरदार होता है। इसी के साथ ये एजिंग के साइन को कम करके स्किन के टेक्सचर व टोन को इम्प्रूव करने का काम करता है।
फेश सीरम (फोटो.सोशल मीडिया)
-
हेक्सीलयेरीसोरकिनोल
इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एस्ट्रिंजेंट , ब्राइटनिंग और इवन स्किन टोन प्रॉपर्टीज होती हैं। इसकी स्किन ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज स्किन की रंगत को इम्प्रूव करके चेहरे को निखारने का काम करती है। इसकी एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज प्रर्यावरण में मौजूद फ्री रेडिकल्स से स्किन की सुरक्षा करती है। अगर आपकी स्किन डल है यानि आपको हाइपरपिग्मेंटेड स्किन डिसऑर्डर है तो आप इस इंग्रीडिएंट से बने सीरम का इस्तेमाल करके अपने स्किन टेक्स्चर को इंप्रूव कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Glowing Skin : चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएगा पछताना
-
एंटी इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज
इन सबके अलावा इस बात खा ध्यान रखना भी जरूरी है कि यदि आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको ऐसे सीरम का चयन करना होगा, जिसमें एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज हो। जिससे स्किन में जलन, रेडनेस , ब्रेकआउट्स की समस्या न हो। इसके लिए आपके द्वारा चयनित किए गए सीरम में एलोवीरा , ग्रीन टी , विटामिन बी 3 , कैमोमाइन जैसे इंग्रेडिएंट्स होने चाहिए।
All about face serum for glowing and young skin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला, देश में 5000 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर क्षमता होगी विकसित
Jul 31, 2026 | 06:49 PMनर्मदापुरम: बोरियों में मूंग की जगह मिट्टी मिलने का खुलासा, मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Jul 31, 2026 | 06:47 PMयवतमाल में बाढ़ के बहाव में बही अर्टिगा कार, मां और दो मासूम बेटियों की मौत! रातभर पेड़ पकड़कर फंसा रहा पति
Jul 31, 2026 | 06:43 PMमहबूबा मुफ्ती का पाकिस्तान से मोह भंग! Pok में पाक फौज के जुल्म देख भड़की, बोली- बंद हो कश्मीरियों पर अत्याचार
Jul 31, 2026 | 06:36 PMलीडर ऑफ अपोजिशन नहीं, लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा बन गए हैं राहुल गांधी… शिवसेना प्रवक्ता शायना NC का बड़ा हमला
Jul 31, 2026 | 06:32 PMसफारी में खुल गई किस्मत! बाघिन के साथ खेलते दिखे शावक, वायरल वीडियो देख रोमांचित हुए लोग
Jul 31, 2026 | 06:24 PMहिम्मत है तो मंत्रालय की कैंटीन का लाइसेंस रद्द करके दिखाओ, FDA के पक्षपात पर बॉम्बे हाईकोर्ट की कड़ी फटकार
Jul 31, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM














