-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Offer Yellow Sweet Rice To Goddess Saraswati On Basant Panchami
माता सरस्वती देंगी वरदान, वसंत पंचमी के दिन चढ़ाएं अपने हाथों से बने पीले मीठे चावल का भोग, यहां है इसकी आसान रेसिपी
- Written By: सीमा कुमारी
मां सरस्वती को पीला रंग अति प्रिय है। इस खास मौके पर लोग अपने घर में पीले मीठे चावल बनाते हैं। अगर आप भी इसे बनाना चाहते हैं तो यहां दी गई रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं।

पीले मीठे चावल की आसान रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Basant Panchami:हर साल माघ महीने में बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता है। 2 फरवरी को वसंत पंचमी का त्योहार पूरे देशभर में मनाया जाएगा। यह पर्व ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन ज्ञान की देवी माता सरस्वती की पूजा करने से साधकों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसके अलावा जातकों को ज्ञान, बुद्धि, धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति भी होती है।
ऐसी मान्यता है कि मां सरस्वती को पीला रंग काफी प्रिय है। इसलिए इस दिन न केवल कपड़े बल्कि व्यंजन भी पीले रंग के भी बनाए जाते हैं। हालांकि, आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वसंत पंचमी के दिन आमतौर पर हर घर में बनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपने घर में पीले मीठे चावल बनाते हैं। आप भी अगर इसे बनाना चाहते हैं तो आइए इसकी रेसिपी के बारे में जानते हैं।
पीले मीठे चावल बनाने के लिए आपको चाहिए
सम्बंधित ख़बरें
आज बसंत पंचमी पर बांके बिहारी मंदिर में क्यों उड़ा गुलाल? जानिए कितने दिनों तक रंगा रहेगा ब्रज?
बसंत पंचमी पर तुलसी पर क्यों बांधा जाता है पीला धागा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
भोजशाला विवाद पर आया मुस्लिम पक्ष का बयान, वकार सादिक बोले- भाईचारा कायम रहे…सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर
बसंत पंचमी पर भूलकर भी न छोड़ें मां सरस्वती की ये आरती, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
आधा कप बासमती चावल
आधा कप चीनी
आधा कप घी
8-10 काजू के छोटे टुकड़े
7-8 बादाम कटे हुए
2 चम्मच किशमिश
2 इलायची
4 लौंग
1 कप पानी
1/4 छोटी चम्मच केसर
1/4 छोटा चम्मच नारंगी खाने का रंग
क्या है पीले चावल बनाने का तरीका
1. बासमती चावल को अच्छे से धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें।
2. कटोरी दूध में केसर और पीला रंग डालकर उसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
3. इलाइची के छिलके को उतारकर एक बर्तन में रख लें। और काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
4. एक पैन को गैस पर रखकर गर्म करें। फिर उसमें घी डालकर उसे गर्म करें।
5. घी गर्म हो जाए, तो उसमें तेजपत्ता लौंग और इलाइची डाल दें। अब उसमें चावल डालकर उसे 2 मिनट तक भूने ।
6. 2 मिनट बाद चावल में पानी डालकर उसे पकने के लिए छोड़ दें।
7. जब चावल अच्छी तरह से पक जाए, तो चावल के पानी को छलनी से छान लें।
8. अब चावल को एक बर्तन में ठंडा होने के लिए थोड़ी देर छोड़ दें।
9. दूसरी तरफ एक पैन में घी डालकर उसे गर्म करें।
10. जब घी गर्म हो जाए, तो उसमें काजू को डालकर उसे धीमी आंच पर गुलाबी होने तक फ्राई करें।
11. जब काजू अच्छी तरह से फ्राई हो जाए, तो उसे निकालकर अलग कर लें।
12. अब उसी पैन में पके हुए चावल को डालकर उसमें चीनी भी डाल दें।
13. अब तैयार किए गए केसर वाला रंग को चावल में डाल दें।
14. चावल में चीनी डालते ही चाशनी बननी शुरू हो जाती है। ऐसे में गैस की आंच को तेज करके चावल को चलाते हुए चाशनी को सूखने दें।
फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें-
15. जब चाशनी सूख जाए, तो उसमें पिसा हुआ इलायची, काजू और बादाम डाल दें। अब चावल को गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
16. ठंडा होने के बाद उसे एक साफ बर्तन में निकाल कर मां सरस्वती को प्रसाद के रूप में भोग लगाएं और माता के इस प्रसाद को सभी में बांटें।
Offer yellow sweet rice to goddess saraswati on basant panchami
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














