-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Raut Stressed On Unity In Opposition Alliance
भाजपा को हराने विपक्षी एकता जरुरी, संजय राउत ने कही मुंबई को ‘बचाने’ की बात
- Written By: आंचल लोखंडे
Sanjay Raut : सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को विपक्षी एकता पर जोर दिया और महाराष्ट्र में आगामी नगर निकाय चुनावों में भाजपा को हराने की जरूरत बताई।

भाजपा को हराने विपक्षी एकता जरुरी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को विपक्षी एकता पर जोर दिया और महाराष्ट्र में आगामी नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की जरूरत बताई। साथ ही उन्होंने कांग्रेस में मराठी नेतृत्व से मुंबई के लिए ‘‘आसन्न खतरे” को भांपने और शहर को ‘‘बचाने” का आह्वान किया।
इससे पहले कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और पूर्व प्रदेश प्रमुख भाई जगताप ने कहा था कि कांग्रेस मुंबई निकाय चुनावों के लिए न तो शिवसेना (उबाठा) और न ही राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ गठबंधन करेगी।
भाजपा को हराने और मुंबई को ‘‘बचाने” की जरूरत
राउत ने कहा कि अगर उनकी पार्टी को चुनाव पूर्व गठबंधन के बारे में बात करनी पड़ी तो वह कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क करेगी। राज्यसभा सदस्य राउत ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्ष को भाजपा को हराने और मुंबई को ‘‘बचाने” की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
मुंबईकरों को राहत! 10 अगस्त से Metro One की नई सेवा, पीक आवर्स में हर 3 मिनट पर मिलेगी मेट्रो
मुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
‘इंडिया’ गठबंधन और एमवीए का अस्तित्व
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को (मराठी भाषी क्षेत्रों को मिलाकर एक नए राज्य के निर्माण के लिए लड़ाई लड़ने वाली) संयुक्त महाराष्ट्र समिति के इतिहास को समझना होगा, जिसके तहत शहर को बचाने के लिए सभी दल एक साथ आए थे। राउत ने कहा, ‘‘मैं इस पर कोई राय व्यक्त नहीं करूंगा कि कौन क्या कह रहा है। कांग्रेस ‘इंडिया’ गठबंधन और महा विकास आघाडी (एमवीए) में हमारी सहयोगी है। ‘इंडिया’ गठबंधन और एमवीए का अस्तित्व एक पार्टी के कारण नहीं है। इसमें कांग्रेस जैसी अन्य पार्टियां भी हैं।”
राज ठाकरे की एक स्वतंत्र पार्टी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मराठी नेतृत्व को मुंबई के लिए ‘‘आसन्न खतरे” के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) शामिल हैं। राउत ने कहा, ‘‘अगर किसी ने बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) या स्थानीय निकाय चुनावों पर अलग रुख अपनाया है तो यह उनकी अपनी मर्जी है। हम कोई रुख नहीं अपनाएंगे या ऐसा कोई बयान नहीं देंगे जिससे हमारे सहयोगियों को परेशानी हो। राज ठाकरे की एक स्वतंत्र पार्टी है। हमें भाजपा को हराना है और मुंबई को अदाणी (समूह) के जबड़े में जाने से बचाना है।”
ये भी पढ़े: Akola: अकोला पुरोहित संघ का संदेश, स्त्री जाति का सम्मान यम द्वितीया पर जीवित रखें
‘मराठी मानुष’
शिवसेना (उबाठा) नेता ने कहा कि कांग्रेस को समझना चाहिए कि यह लोकतंत्र, संविधान और मुंबई को ‘‘बचाने” की लड़ाई है, अगर विपक्षी दल एकजुट रहें तो ‘मराठी मानुष’ (मराठी भाषी लोग) अनुकूल नजरिया रखेंगे। राउत ने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बनाया गया था।
चुनाव पूर्व गठबंधन
स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए, राउत ने कहा, ‘‘अगर हमें (चुनाव पूर्व गठबंधन पर) कुछ भी कहना है तो हम राहुल गांधी, (कांग्रेस अध्यक्ष) मल्लिकार्जुन खरगे, (कांग्रेस महासचिव) के सी वेणुगोपाल, (कांग्रेस के महाराष्ट्र के प्रभारी) रमेश चेन्निथला से बात करेंगे।” गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को राउत ने महा विकास आघाड़ी में मनसे को शामिल करने की ओर इशारा करते हुए कहा था कि उन्होंने वेणुगोपाल सहित कांग्रेस नेतृत्व के साथ ‘‘कुछ मुद्दों” पर चर्चा की है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sanjay raut stressed on unity in opposition alliance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Aug 09, 2026 | 06:37 PMMeta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
Aug 09, 2026 | 06:36 PMNoida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMMathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Aug 09, 2026 | 06:09 PMआरक्षण पर मोहन भागवत के बयान से भड़कीं मायावती, कहा- छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो SC-ST के खिलाफ होगा कदम
Aug 09, 2026 | 06:07 PMग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Aug 09, 2026 | 06:06 PMBhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
Aug 09, 2026 | 06:04 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














