छठ पूजा करने वाले को भूलकर भी नहीं पहनने चाहिए इस रंग के कपड़े, जानिए शुभ रंग

Chhath Puja: छठ महापर्व की पूजा केवल नियम और अनुष्ठान तक ही सीमित नहीं है। इसमें व्रती की शुद्धता, आस्था और अनुशासन का भी विशेष महत्व है। जानिए व्रती को कौन से रंग के कपड़े से परहेज करना चाहिए?
छठ पूजा करने वाले को भूलकर भी नहीं पहनने चाहिए इस रंग के कपड़े, जानिए शुभ रंग
कौन से रंग के कपड़े व्रती को नहीं पहनने चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhath Puja Colors to Avoid  2025: दीपावली का त्यौहार समाप्त होते ही छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो जाती है। इस वर्ष यह महापर्व 25 अकटूबर से शुरू होने जा रही है। आपको बता दें, छठ पर्व मुख्यत: यूपी और बिहार में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा पर्व है। यह पर्व अपनी शुद्धता के लिए लोगों के बीच और ज्यादा प्रचलित है।

चार दिनों का यह पर्व सबसे कठिन वर्तों में से एक है। इस पर्व की शुरूआत नहाय खाय वाले दिन से होती है। इसके अगले दिन खरना मनाया जाता है, जिसमें व्रती छठी मैया के लिए बनाए गए प्रसाद को ग्रहण कर 36 घंटे के व्रत की शुरूआत करती हैं।

छठ महापर्व की पूजा केवल नियम और अनुष्ठान तक ही सीमित नहीं है। इसमें व्रती की शुद्धता, आस्था और अनुशासन का भी विशेष महत्व है। इसके तहत व्रती (उपवासी) को पहनने वाले कपड़ों का रंग भी पूजा की पवित्रता और शुभता के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते है कौन से रंग के कपड़े व्रती को नहीं पहनने चाहिए।

कौन से रंग के कपड़े व्रती को नहीं पहनने चाहिए:

काला रंग

छठ पर्व के दौरान काले रंग के कपड़े व्रती को नहीं पहनने चाहिए। काला रंग व्रति की पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा में बाधा डाल सकता है। इसे हिन्दू धर्म में अशुभ माना जाता है।

नीला और ग्रे

कहते है छठ पर्व के दौरान काले रंग के कपड़े पहनने के अलावा, नीला और ग्रे रंग के कपड़े व्रती को नहीं पहनने चाहिए। ये रंग उदासी और नकारात्मकता को दर्शाते हैं।

छठ महापर्व में पहने ये खास रंग

लाल रंग

हिंदू धर्म में पूजा के दौरान लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। यह सुहागिनों का रंग है और महिलाओं के लिए काफी खास होता है। छठ पर्व में आप लाल रंग के परिधान पहन सकते हैं।

हरा रंग

हरे रंग को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। छठ पूजा के दिन हरे रंग का आउटफिट पहने जा सकते हैं। महिलाएं सावन में भी हरे रंग के कपड़े पहनती हैं। हरे रंग की साड़ी या फिर हरे रंग का सूट कैरी कर पर्व का माहौल बना सकती है। पुरुष भी हरे रंग का कुर्ता पहन प्रकृति का आभार मान सकते हैं।

पीला रंग

पीले रंग को पूजा का खास रंग माना जाता हैं। छठ पूजा के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ होगा। पीले रंग की साड़ी, सूट और लहंगा महिलाओं के पास जरूर होते हैं। पूजा के समय पीला रंग पहनकर पर्व के दौरान आप खिल सकते हैं।

नारंगी रंग

लाल, पीला और हरा के अलावा नारंगी रंग को भी पूजा पाठ के लिए शुभ माना जाता है। नारंगी या भगवा रंग को हिंदू धर्म से जुड़ा हुआ रंग माना जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com