Aam Ki Guthli KI Sabzi: आम को फेंकने से पहले जान लें, आम की गुठली से बनती है लाजवाब सब्जी
Mango Seed Ki Sabzi: आम खाना सभी को पसंद होता है। आम से बनी आइसक्रीम, आम पापड़, चटनी, कुल्फी जैसी अनेक डिश खाई होगी, लेकिन आज हम आम की गुठली से बनने वाली लाजवाब सब्जी की रेसिपी लाएं हैं।
- Written By: रीता राय सागर
Updated On:
Jun 07, 2026 | 01:55 PM
आम के गुठली की सब्जी (फोटो. सोशल मीडिया)
Guthli Ki Sabzi: गर्मियों में आम खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी कुछ अलग तरह से आम खाने का मन होता है, तो हम अक्सर कुछ नई रेसिपी ट्राई करते हैं। कभी पके हुए आम से, तो कभी कच्चे आम से, लेकिन इस बार आम से नहीं उसकी गुठली से कुछ नया बनाएंगे।
आम की गुठली की सब्जी बेहद लजीज और स्वादिष्ट बनती है। गुठली की सब्जी सुनने में अजीब लगती है, लेकिन यह खाने में काफी टेस्टी होती है। आइए जानते हैं आम की गुठली की सब्जी कैसे बनाई जाती है।
गुठली की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
- आम की गुठली- 9 सूखी हुईं
- तेल- 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1.5 चम्मच
- हल्दी- 1/4 चम्मच
- नमक स्वाद अनुसार
- धनिया पाउडर-1/4 चम्मच
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
- राई-1/4 चम्मच
- हींग- 1/4 चम्मच
- जीरा- 1/4 चम्मच
कच्चे आम (फोटो.सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
Deadlift In Gym: सूमो, रेगुलर या रोमानियन? जानिए आपके लिए कौन-सी डेडलिफ्ट है बेहतर
उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा टला, यात्रियों से भरी बस पलटी, 8 लोग घायल
661 करोड़ के फंड घोटाले में बड़ा खुलासा, CBI ने दिल्ली-एनसीआर समेत छह जगहों पर मारे छापे; मिले कई अहम सुराग
हिमाचल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला,अब बदले तरीके से होगी पंचायत प्रधानों की शपथ
सब्जी बनाने के लिए आम की गुठली को ऐसे करें तैयार
- सब्जी बनाने से पहले आम की गुठलियों को पानी से धो लेना है।
- इसके बाद इसे धूप में 1 से 2 दिन अच्छे से सूखा लेंगे। इसे तब तक सुखाना है, जबतक ये सूखकर सख्त न हो जाए।
- जब ये सूख जाए तो इसे अच्छे से तोड़कर अंदर का बीज निकाल लें।
- इसके बीज में लगे छिलके को साफ कर लें। आपको हर एक गुठली के साथ यही करना है।
- जब आप इसे छील लें, तो इसे बारीक टुकड़ों में कांट लें।
- फिर इसे 2 से 3 बार पानी में नमक डालकर फिर से धोना है।
- इसके बाद इसे कुकर में डालकर 1 से 2 सीटी लगा लें, ताकि ये अच्छी तरह से गल जाएं।
- जब ये उबल जाए, तो इसे ठंडे पानी से 1 से 2 बार दोबारा साफ कर लें।
आम की गुठली (फोटो.सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- World Poha Day: इंदौरी से लेकर अवलक्की तक, भारत के 8 सबसे स्वादिष्ट पोहे; जिनका स्वाद एक बार जरूर चखना चाहिए
आम की गुठली की सब्जी बनाने की विधि
- आम की गुठली को तैयार करने के बाद एक पैन लें।
- इसमें थोड़ा सा तेल डालें।
- अब इसमें राई, जीरा, हींग और करी पत्ता ऐड करेंगे।
- फिर इसे अच्छे से पकाएंगे। फिर इसमें बीज को ऐड करके थोड़ी दे तेल में फ्राई करेंगे।
- अब इसमें सारे जरूरी मसालों को ऐड करें। और मसालों को 2 मिनट के लिए भूनेंगे।
- अब इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे ढककर पकाएंगे।
- फिर इसे धनिया के साथ कंप्लीट करेंगे।
- अब तैयार सब्जी को गर्मा गर्म रोटी के साथ सर्व करें।
Mango recipe tasty and easy aam ki guthli ki sabzi bnane ki recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 07, 2026 | 01:24 PM
