उसल पोहा- इंदौरी पोहे में तड़के और गार्निशिंग का मुख्य काम है। इसमें राई, जीरा, सौंफ, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च और प्याज का तड़का लगाया जाता है। अंत में इसे गार्निश करने के लिए अनार के बीज, कुरकुरे सेव नुक्ति, मूंगफली, जीरावन और ताजा धनिया पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। तैयार है मीठा, मसालेदार, तीखा और स्वादिष्ट इंदौरी पोहा।