Baked Gujiya Recipe: बिना तेल के बनाएं हेल्दी बेक्ड गुजिया, खजूर और ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग देगी स्वाद के साथ
Healthy Gujiya Recipe: मिठाइयों के बिना त्योहार का मजा अधूरा रह जाता है। आने वाले त्योहार में पारंपरिक गुजिया को नए तरीके से बनाएंगे, जिसमें स्वाद और सेहत दोनों का मेल है।
- Written By: रीता राय सागर
गुजिया (फोटो.सोशल मीडिया)
Gujiya Recipe: होली हो या दीवाली, त्योहारों में गुजिया न बने, तो फेस्टिवल अधूरा सा लगता है। आजकल की मॉडर्न लाइफ स्टाइल में हर व्यक्ति हेल्थ कॉन्शियस हो रहा है, ऐसे में हम मैदा, मावा, चीनी और डीप फ्राई से बनने वाली पारंपरिक गुजिया की जगह ड्राई फ्रूट वाली बेक्ड गुजिया की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। अगर आप भी त्योहारों का स्वाद बिना सेहत से समझौता किए लेना चाहते हैं, तो इस बार बेक्ड गुजिया जरूर ट्राई करें।
इस रेसिपी की सबसे खास बात इसकी हेल्दी स्टफिंग है। इसमें चीनी की जगह खजूर को नेचुरल मिठास के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही बादाम, काजू और ड्राई कोकनट का मिश्रण इसे स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी बनाता है। बेक करने से गुजिया बाहर से कुरकुरी बनती है और इसमें तेल की जरूरत भी नहीं पड़ती।
गुजिया बनाने के लिए सामग्री
बाहरी परत के लिए
- 2 कप गेहूं का आटा या मैदा
- 2 बड़े चम्मच घी
- जरूरत अनुसार गुनगुना पानी
स्टफिंग के लिए
- 1 कप बीज निकाले हुए बारीक कटे खजूर
- ¼ कप कटे हुए बादाम
- ¼ कप कटे हुए काजू
- 2 बड़े चम्मच डेसिकेटेड कोकोनट
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 छोटा चम्मच घी
सम्बंधित ख़बरें
Rakhi Makeup: मेकअप के लिए नहीं है ज्यादा समय, तो आलिया का 10 मिनट का रूटीन अपनाएं, मिनटों में पाएं फ्रेश लुक
National Vanilla Ice Cream Day: क्यों मनाया जाता है वनीला आइसक्रीम डे? जानें इसका इतिहास और पसंद करने की वजह
ट्रेंड में हैं Japanese Mehendi Designs, राखी और सावन में अपने हाथों को दें जापानी आर्ट का एलिगेंट और यूनिक टच
नानी-दादी की किचन से गायब हो गई हैं कच्चे आम की ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज, बचपन का स्वाद फिर हो जाएगा ताजा
गुजिया बनाने की विधि
- सबसे पहले आटे या मैदे में घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें और 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब एक पैन में एक छोटा चम्मच घी गर्म करें। इसमें कटे हुए खजूर डालकर हल्का नरम होने तक चलाएं। इसके बाद बादाम, काजू, डेसिकेटेड कोकोनट और इलायची पाउडर डालकर 2-3 मिनट तक भून लें। स्टफिंग तैयार होने पर इसे ठंडा होने दें।
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पतली पूड़ी बेलें। बीच में एक से डेढ़ चम्मच स्टफिंग रखें और किनारों पर हल्का पानी लगाकर गुजिया का आकार दें। किनारों को अच्छी तरह दबाकर सील करें, ताकि बेकिंग के दौरान स्टफिंग बाहर न निकले।
- ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर पहले से गर्म कर लें। बेकिंग ट्रे पर गुजिया रखें और ऊपर से हल्का घी या दूध ब्रश करें। इन्हें 20-25 मिनट तक या सुनहरा होने तक बेक करें। बीच में एक बार पलट दें, ताकि दोनों तरफ से समान रूप से कुरकुरी हो जाएं।
बेक्ड गुजिया में पारंपरिक गुजिया के मुकाबले बहुत कम तेल का उपयोग होता है। खजूर प्राकृतिक मिठास के साथ फाइबर देता है, जबकि बादाम और काजू प्रोटीन, हेल्दी फैट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। शाम की चाय के साथ या लो-फैट दूध अथवा बादाम के दूध के साथ इसका स्वाद और भी बेहतरीन लगता है।
