- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Make This Special Type Of Cold Raita Every Day In The Summer Season
गर्मी के मौसम में रोज बनाइए ये खास प्रकार के ठंडे-ठंडे रायते, टेस्ट ही नहीं हेल्थ के लिए भी हैं एकदम परफेक्ट
गर्मी के मौसम में दही का सेवन ज्यादा किया जाता है। दही की लस्सी पीना तो हर कोई पसंद करते है लेकिन जब रायते की बात आती है तो सबके मुंह में पानी आ जाता है। आज हम आपको सिंपल रायते से अलग 5 प्रकार के खास रायते को बनाने की रेसिपी बता रहे हैं जो काफी आसान है।
- Written By: दीपिका पाल
गर्मी में बनाएं ये खास प्रकार के रायते (सौ. सोशल मीडिया)

Summer Special Raita: गर्मी का मौसम जारी है इस मौसम में तापमान में इजाफा होता जा रहा है। हर कोई गर्मी से बचने और सेहत को बेहतर बनाएं रखने के उपाय खोज रहे है। इस मौसम में दही का सेवन ज्यादा किया जाता है। दही की लस्सी पीना तो हर कोई पसंद करते है लेकिन जब रायते की बात आती है तो सबके मुंह में पानी आ जाता है। आज हम आपको सिंपल रायते से अलग 5 प्रकार के खास रायते को बनाने की रेसिपी बता रहे हैं जो काफी आसान है।

1. खीरे का रायता- गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए खीरे का सेवन किया जाता है। दही के साथ खीरे को मिलाकर आप जायकेदार रायता बना सकते है जो स्वाद और सेहत के लिए परफेक्ट है। प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और फाइबर से भरपूर खीरे के साथ रायता बनाने के लिए आप खीरे को कद्दूकस कर उसका पानी निचोड़ लें. इसमें दही के साथ जीरा, काला नमक, हरी मिर्च धनिया आदि मिला दें। जीरे के तड़के के साथ आसान बना लें।
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Thecha Soya Recipe: प्रोटीन और स्वाद का खजाना है ठेचा सोया रेसिपी, ये है बनाने का आसान तरीका
Women Health: गर्मियों में बढ़ जाता है पीरियड्स पेन, इन 10 उपायों से मिलेगी राहत
Summer Cooling Tips: AC-कूलर नहीं, चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो अपनाइए सद्गुरु के बताए देसी टिप्स

2. कद्दू का रायता- गर्मी के मौसम में कद्दू को भी सब्जी के तौर पर खाया जाता है लेकिन इसका रायता भी बनता है। कद्दू का टेस्टी सा रायता बनाने के लिए आप पहले दही को अच्छी तरह से फेंटकर इसमें भुना जीरा, काली मिर्च, काला नमक और मिर्च जैसे मसाले मिला लें। फिर स्टीम किया हुआ कद्दू मिक्स करके मिलाएं। आपका कद्दू रायता तैयार हो जाता है।

3. बूंदी रायता- गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा पसंदीदा रायता यह होता है। इसे स्वाद के साथ सेहत के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। इस टेस्टी रायते को बनाने के लिए आप दही में काला और सादा नमक स्वाद अनुसार डाल कर अच्छे से मिक्स करें। इसके अलावा पिसा हुआ भुना जीरा डालें चाहें तो काली मिर्च डालें। बूंदी को ऊपर से सर्व करें आपका रायता बनकर तैयार होता है।

4. पुदीना रायता - गर्मी के मौसम में आप ठंडी तासीर वाला पुदीना का इस्तेमाल रायता बनाने में कर सकते है। आसान तरीके से पुदीना रायता बनाने के लिए दही में पुदीना, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और थोड़ी सी शक्कर मिला लेते हैं। आपका पुदीना रायता बनकर तैयार हो जाता है।

5. फ्रूट रायता- दही के साथ वैसे कई तरह के रायते तैयार किए जा सकते है। अगर आप स्वाद से भरपूर और हेल्दी रायते की तलाश में है तो फ्रूट रायता बनाएं।इसे बनाने के लिए अपनी पसंद के 3-4 फल लें इनके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।अब दही लें और इसमें पीसी शकर मिक्स करें,एक चुटकी नमक मिलाएं और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप छोटी इलायची का पाउडर और फ्रूट मिक्स कर लें। इसे फ्रीज में थोड़ी देर के लिए रखें और सर्व करें आपको जायकेदार रायता मिलेगा।
Make this special type of cold raita every day in the summer season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लंबित मांगों पर सरकार से नाराज कर्मचारी, नागपुर यूनिवर्सिटी का आंदोलन तेज; 5वें दिन भी गूंजे विरोध के स्वर
May 19, 2026 | 12:35 PMNEET Paper Leak: दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग, बसपा ने अकोला में ज्ञापन सौंपकर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
May 19, 2026 | 12:33 PMExplainer: क्या है DME तकनीक? जिससे भारत में खत्म हो जाएगी LPG की समस्या, साथ ही होगा अरबों का मुनाफा
May 19, 2026 | 12:33 PMRG Kar Case Update: आरजी कर मामले में आज दोपहर अहम सुनवाई, हाई कोर्ट की नई बेंच के सामने पेश होंगी दलील
May 19, 2026 | 12:21 PMPM Modi Visit: नॉर्डिक समिट के बाद इटली जाएंगे पीएम मोदी, पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ होगी अहम वार्ता
May 19, 2026 | 12:19 PMमहाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मई की सैलरी में आएगा DA एरियर्स का पैसा, GR जारी
May 19, 2026 | 12:17 PMनागपुर के रामदासपेठ में हिट एंड रन केस: वृद्ध को रौंदने वाला मर्सिडीज चालक आखिरकार गिरफ्तार
May 19, 2026 | 12:16 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM


















