Hair Care Tips: बढ़ती गर्मी में ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल, हमेशा दिखेंगे चमचमाते, काले और घने
Summer Haircare Tips: गर्मी के मौसम में त्वचा की तरह बालों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। इन टिप्स को फॉलो करके आपके बाल समर सीजन में भी हेल्दी बने रहेंगे।
- Written By: रीता राय सागर
हेयरकेयर रूटीन (सौ. सोशल मीडिया)
Natural Hair Care Routine: गर्मी में तेज धूप के कारण पसीना अधिक आता है। इससे स्कैल्प में नमी बढ़ जाती है और त्वचा के छिद्र अधिक खुल जाते हैं। जिससे स्कैल्प की त्वचा की जड़ें कमजोर पड़ जाती है और बाल टूटने लगते हैं।
ऐसे में थोड़ी सी एक्स्ट्रा केयर से बालों को हेल्दी बनाया जा सकता है। इसके लिए किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं होती है, बल्कि नेचुरल चीजों से ही बालों की हर प्रॉब्लम से छुटाकारा मिल सकता है।
गर्मियों में बालों के लिए उपयोग में लाए जाने वाले आयुर्वेदिक हर्ब्स
भृंगराज
भृंगराज को बालों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हर्ब्स का राजा कहा जाता है। गर्मियों के मौसम में यह बालों के लिए बेहतरीन है। इसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्कैल्प की नमी और ठंडक देती है। साथ ही नए बालों को भी प्रोमोट करती है। रात को सोने से पहले बालों में गुनगुने भृंगराज तेल की मालिश करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
बारिश शुरू, प्लास्टिक बाजार गुलजार; किसानों की पहली पसंद बना तिरपाल, नागपुर में 50% तक बढ़े दाम
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
आंवला फॉर हेयर केयर (सौ. पिंटरेस्ट)
आंवला
आंवला में सबसे अधिक विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। गर्मी में बालों की नेचुरल चमक और मजबूती खो जाती है। ऐसे में आंवला बालों को धूप से बचाता है और कोलेजिन को बूस्ट करता है, जिससे नए बाल आते है। आंवला बालों में एक्स्ट्रा ऑयल प्रोडक्शन को भी कम करता है। आंवला के तेल से बालों की मालिश की जा सकती है या फिर इसे हेयर मास्क की तरह बालों में लगाने से भी फायदा मिलता है।
ब्राम्ही
यदि गर्मी की वजह से आप तनाव में रहती हैं, तो ब्राम्ही आपके लिए कारगर है। इसकी कूलिंग प्रॉपर्टी से स्कैल्प को ठंडक मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ब्राम्ही बालों को एक प्रोटेक्टिव लेयर प्रदान करता है, जिससे ड्राईनेस व दोमुंहे बालों से छुटकारा मिलता है।
एलोवेरा जेल फॉर हेयर (सौ. पिंटरेस्ट)
एलोवेरा
एलोवेरा चेहरे के साथ-साथ बालों के लिए भी रामबाण है। इसके जेल को बालों में लगाने से बालों की जड़ों में मौजूद डेड स्किन सेल्स साफ हो जाते हैं। एलोवेरा में नेचुरल प्रोटियोलिटिक एंजाइम होते हैं, जिससे बालों को कंडीशन मिलता है और बाल सिल्की और चमकदार होते है।
ये भी पढ़ें- Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
नीम का तेल
नीम
नीम प्रकृति का वरदान है। गर्मियों में बालों की जड़ों में खुजली, बंद पोर्स और इंफेक्शन की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए नहाने व बाल धोने के पानी में नीम की पत्तियों को डालकर इस्तेमाल करना चाहिए। नीम में नेचुरल एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है। डैंड्रफ के लिए नीम के तेल को बालों में लगाने से लाभ मिलता है। नीम के पेस्ट को हेयर मास्क की तरह भी उपयोग में लाया जाता है।
