- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Maa Katyayani Puja Navratri Day 6 Jaggery Halwa Bhog Recipe Benefits
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को चढ़ाएं ये खास भोग! जानें बनाने की सबसे सरल और सात्विक रेसिपी
Navratri Special Halwa: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए सात्विक भोग चढ़ाना शुभ माना जाता है। गुड़ का हलवा मां को प्रिय है।
- Written By: प्रीति शर्मा

मां कात्यायनी को गुड़ का हलवा भोग लगाते भक्त (सौ. एआई)
Navratri Day 6 Bhog: नवरात्रि का छठा दिन शक्ति की देवी मां कात्यायनी को समर्पित है। सुनहरे रंग और चार भुजाओं वाली देवी का यह स्वरूप शत्रुओं का नाश करने वाला माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी को गुड़ और शहद से बनी चीजें अत्यंत प्रिय हैं। आज के दिन भक्त उन्हें गुड़ का हलवा अर्पित कर मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन भक्त लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनकर मां कात्यायनी की आराधना करते हैं। महर्षि कात्यायन की पुत्री होने के कारण इनका नाम कात्यायनी पड़ा। देवी का यह स्वरूप न केवल साहस का प्रतीक है बल्कि कुंवारी कन्याओं के लिए मनचाहा वर दिलाने वाला भी माना जाता है। ब्रज की गोपियों ने भगवान कृष्ण को पाने के लिए इन्हीं की उपासना की थी।
क्यों चढ़ाया जाता है गुड़ का भोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां कात्यायनी बृहस्पति (गुरु) ग्रह को नियंत्रित करती हैं। गुड़ का भोग लगाने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है जिससे करियर और वैवाहिक जीवन की बाधाएं समाप्त होती हैं। गुड़ की मिठास और शुद्धता जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इस खास अवसर पर आप गुड़ से तैयार किया गया हलवा झटपट बना सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रेगनेंसी में बार-बार चक्कर आना हो सकता है खतरनाक! जानिए एनीमिया के शुरुआती संकेत, मिनटों में ऐसे करें पहचान
नवरात्र में व्रत टूट गया या हो गई बड़ी भूल? तुरंत करें ये उपाय, नहीं लगेगा दोष
गर्मियों में फटी एड़ियां और जिद्दी टैनिंग होगी साफ! घर पर सिर्फ 15 मिनट करें ये आसान पेडिक्योर
आज स्कंद षष्ठी के दिन लें ये महाउपाय, दांपत्य जीवन से लेकर हर समस्या का मिल जाएगा समाधान
आवश्यक सामग्री
- सूजी (रवा)- 1 कप
- गुड़ (बारीक कटा हुआ)- 1 कप
- शुद्ध देसी घी- आधा कप
- पानी- 3 कप
- हरी इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स- काजू, बादाम और किशमिश
यह भी पढ़ें:- साड़ी में दिखेगा जीरो फिगर! बेली फैट छुपाने के लिए ट्राई करें ये 5 कॉर्सेट ब्लाउज, कमर दिखेगी एकदम पतली
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में 3 कप पानी और गुड़ डालकर गर्म करें। जब गुड़ पूरी तरह घुल जाए, तो इसमें इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें। इस मिश्रण को छान लें ताकि अशुद्धियां निकल जाएं।
- एक कड़ाही में घी गर्म करें। अब इसमें सूजी डालें और मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि वह गोल्डन ब्राउन न हो जाए और अच्छी खुशबू न आने लगे।
- सूजी भुनने के दौरान ही कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें ताकि वे भी घी में हल्के रोस्ट हो जाएं।
- अब आंच धीमी करें और गुड़ वाला पानी धीरे-धीरे सूजी में डालें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें।
- हलवे को तब तक पकाएं जब तक सूजी सारा पानी सोख न ले और घी किनारों से अलग न होने लगे। ऊपर से एक चम्मच घी और डालें जिससे हलवे में शानदार चमक आएगी।
पूजा के बाद गुड़ के हलवे को माता रानी को अर्पित करें और फिर प्रसाद के रूप में परिवार में बांटें। विशेषज्ञों का मानना है कि सच्चे मन से की गई यह भेंट साधक को आरोग्य और यश की प्राप्ति कराती है।
Maa katyayani puja navratri day 6 jaggery halwa bhog recipe benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोने-चांदी का बुरा दौर जारी, बाजार खुलते ही ₹9000 से अधिक सस्ता हुआ सिल्वर, गोल्ड में भी ₹2400 की गिरावट
Mar 24, 2026 | 09:58 AMएमडी ड्रग्स और कफ सीरप रैकेट का भंडाफोड़, संभाजीनगर में मकोका के तहत कार्रवाई; कई आरोपी गिरफ्तार
Mar 24, 2026 | 09:57 AMनाशिक कांड पर राज ठाकरे का हमला, बोले- सरकार को पहले क्यों नहीं लगी भनक?
Mar 24, 2026 | 09:42 AMप्रेगनेंसी में बार-बार चक्कर आना हो सकता है खतरनाक! जानिए एनीमिया के शुरुआती संकेत, मिनटों में ऐसे करें पहचान
Mar 24, 2026 | 09:36 AMमुंबई में 16 घंटे जलापूर्ति प्रभावित, BMC की पाइपलाइन मरम्मत से खार-सांताक्रूज प्रभावित
Mar 24, 2026 | 09:32 AMनवरात्र में व्रत टूट गया या हो गई बड़ी भूल? तुरंत करें ये उपाय, नहीं लगेगा दोष
Mar 24, 2026 | 09:31 AMमुंबई के सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत, 12,200 घरों में 50% आवास देने का फैसला
Mar 24, 2026 | 09:22 AMवीडियो गैलरी

दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM
शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM












