गुरुवार के दिन क्यों पहनते हैं पीले रंग के कपड़े, जानिए क्या है इसकी वजह

Guruwar ke Upay, Lifestyle News
गुरुवार के उपाय (सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हर दिन किसी ना किसी भगवान और ईष्ट के लिए खास होता है और समर्पित होता है। ऐसे में आज गुरुवार (Guruwar ke Upay) को भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन को किए गए उपाय हर व्यक्ति के जीवन में तरक्की लाने का काम करते है। गुरुवार के दिन को विशेष बनाने का प्रयास किया जाता है।

जानिए क्या पीले रंग का महत्व

गुरूवार का दिन भगवान विष्णु के लिए समर्पित माना जाता है। गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है, माना जाता है पीला रंग गुरुवार और श्री हरि विष्णु भगवान का शुभ रंग माना जाता है। शास्त्रों में भगवान विष्णु जी को ग्रहों का देवता माना गया है।

पीले रंग का क्या होता है महत्व

यहां पर बात करें तो, गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से लोग बहुत ज्यादा आकर्षित होते है वहीं पर इस रंग से निकलने वाली तरंगों से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे हम अधिक आकर्षक नजर आते हैं इसके साथ ही पीला रंग पहन कर व्यक्ति खुश रहता है। इस दिन पीले रंग के महत्व की बात की जाए तो, पीले रंग को पॉजीटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है।किसी भी धार्मिक कार्य में अगर आप पीले रंग के कपड़े पहनते हैं तो शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com