-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Learn How To Make Crispy Jalebi At Home
जानें घर पर करारी जलेबी बनाने की रेसिपी
- Written By: मृणाल पाठक
अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, तो जलेबी मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन एक बात जो आमतौर पर देखी सुनी जाती है कि लोगों को जलेबी बनाने में एक सबसे बड़ी परेशानी जो होती है, वो ये कि इसकी तै

File Photo
जलेबी के बैटर को 3-4 घंटे के लिए फूलने के लिए रखना होता है। आमतौर पर जलेबी की सभी रेसिपी में ऐसा होता है। लेकिन, जब खाने के शौकीन हैं और पाक पकवान बनाकर लोगों को खिलाना आपको पसंद है, तो परेशानी किस बात की। आप घर पर बड़े आराम से करारी जलेबियां बना सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी –
सामग्री
- मैदा 2 कप
- यीस्ट 1/2 बड़ा चम्मच
- पानी 2 कप
- तलने के लिए घी
चाशनी के लिए
- चीनी 4 कप
- पानी 2 कप
- दूध 1 बड़ा चम्मच
- केसर 8-10 धागे
- कड़ाही
- पैन
- चिमटा
- प्लास्टिक वाली सॉस बॉटल या जलेबी वाला कपड़ा
बनाने की विधि-
जलेबी (Jalebi) बनाने के लिए सबसे पहले यीस्ट में आधी कटोरी गुनगुना पानी डालकर फूलने के लिए छोड़ दें। फिर एक बड़े बर्तन में मैदा डालें। यीस्ट को अच्छी तरह से पानी में घोल लें। मैदे पर यीस्ट का पानी डालें और इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं घोल बनाते जाएं। पूरा डालकर ऐसा घोल बनाइए जो न ज्यादा गाढ़ा और न पतला। फिर इस घोल को कम से कम 4-5 घंटे के लिए ढककर छोड़ दीजिए।
इतने में मैदे के घोल में अच्छी तरह से खमीर/ईस्ट उठ जाएगी। जलेबी बनाने के लिए घोल रेडी है। जलेबी तलने से पहले चाशनी बना लें।इसके लिए कड़ाही में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें। जब इसमें उबाल आ जाए तो इसमें दूध डाल दें। दूध डालने से चाशनी की गंदगी ऊपर आ जाएगी।
इसे चम्मच से निकाल दीजिए। जलेबी के लिए एक तार की चाशनी जरूरत होती है। चाशनी में उबाल के बाद एक चम्मच से उठाकर देखें। अगर इसमें पतली सी तार बन रही है, तो चाशनी रेडी है। इसमें केसर डालकर आंच एकदम धीमी कर दें। गैस के दूसरे चूल्हे पर पैन में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें। जब तक घी गर्म हो रहा है। मैदे के घोल को अच्छी तरह फेंट लें।
सम्बंधित ख़बरें
Anger Control Tips: क्या आपका गुस्सा रिश्तों को कर रहा है खराब? जानिए 30-30-30 फॉर्मूला और 5 असरदार टिप्स
Fruits To Avoid At Night: रात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान
Sweet Corn Soup Recipe: मानसून में घर पर बनाएं क्रीमी और हेल्दी स्वीट कॉर्न सूप, हर घूंट देगा सुकून
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
इस पेस्ट को सॉस बॉटल या फिर जलेबी बनाने वाले बर्तन में डालें। आप चाहें तो दूध की थैली में भी घोल भरकर एक कोने को काटकर जलेबियां तल सकते हैं। जब घी से हल्का सा धुआं उठने लगे तो इसमें कपड़े या बॉटल से घोल डालते हुए जलेबी का आकार दें। पूरे घी में जलेबियां तोड़ लें। दोनों तरफ सुनहरे होने तक सेंकें फिर जलेबियों को चाशनी में डाल दें। इसी प्रोसेस से बाकी के घोल से जलेबियां बना लें।
Learn how to make crispy jalebi at home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














