-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Vitamin B12 Deficiency Symptoms Causes Treatment
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
- Written By: रीता राय सागर
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 शरीर में खून बनाने, दिमाग और नसों को स्वस्थ रखने तथा डीएनए निर्माण जैसे बेहद जरूरी कार्यों में अहम भूमिका निभाता हैं, लेकिन भारतीयों में इसका खतरा बढ़ता जा रहा है।

विटामिन बी12 (फोटो.सोशल मीडिया)
Vitamin B12 Health Benefits: शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे असरदार फॉर्मूला है- पोषक तत्वों से भरपूर आहार को अपनी डेली डाइट में शामिल करना। हालांकि कई तरह के अध्ययनों से पता चलता है कि ज्यादातर भारतीयों को अच्छे पोषण के लिए जरूरी न्यूट्रिशन नहीं मिल पा रहे हैं। लिहाजा भारतीयों में विटामिन बी-12, आयरन और फोलेट जैसे जरूरी तत्वों की कमी तेजी से बढ़ रही हैं।
परिणामस्वरूप शरीर में थकान, कमजोरी, चक्कर आने, हाथ-पैरों में झनझनाहट से लेकर कई गंभीर समस्याएं पैदा हो रही हैं। इस रिपोर्ट के माध्याम से समझेंगे कि विटामिन-बी 12 की कमी शरीर को कैसे प्रभावित करती है और इसका पुरुषों व महिलाओं पर क्या असर होता है?
आंकड़ों के मुताबिक भारतीयों में विटामिन B12 की कमी एक ‘साइलेंट हेल्थ क्राइसिस’ है, जो लगभग 47% से 51% आबादी को प्रभावित करती है।
सम्बंधित ख़बरें
Earphone Side Effects: ईयरफोन कब हो जाता है खतरनाक? पढ़िए और हो जाइए सावधान
घर पर बनाना हो रेस्टोरेंट जैसा जायकेदार वेज फ्राइड राइस, तो इस रेसिपी को करें ट्राई, चौंक जाएंगे खाने वाले
महाराष्ट्र में बिना सर्जरी वजन घटाने का क्रेज, जानें क्या है गैस्ट्रिक बैलून थेरेपी और इसके जबरदस्त फायदे
Rajma Side Effects: किसके लिए राजमा खाना पड़ सकता है बड़ा भारी?तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लीजिए
क्या होता विटामिन B12
विटामिन बी12 एक जरूरी वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है, जिसे कोबालामिन भी कहा जाता है। यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने, नर्व सिस्टम को सही रखने और डीएनए सिंथेसिस में मदद करता है। यह एक आवश्यक माइक्रोन्यूट्रिएंट है, जिसकी कमी शरीर में कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है।
विटामिन बी12 (फोटो.सोशल मीडिया)
हार्ट अटैक का खतरा
विटामिन बी 12 की कमी से शरीर में होमोसिस्टीन नामक अमीनो एसिड का लेवल बढ़ जाता है। यह धमनियों की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाता है, जिससे ब्लड क्लॉट बनने का खतरा बढ़ जाता है। ब्लड क्लॉट का बनना अक्सर हार्ट अटैक की संभावना को बढ़ा देता है।
अगर आप अपनी डाइट में सही मात्रा में बी12 शामिल नहीं करते हैं, तो इसकी कमी से शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है, क्योंकि विटामिन बी 12 रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायक होते हैं। इससे दिल की मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ता है और हार्ट की फंक्शनिंग कमजोर होने लगती है। विटामिन बी12 न्यूरोलॉजिकल हेल्थ के लिए भी बेहद जरूरी है और नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है। इसकी कमी से ऑटोनॉमिक नर्व सिस्टम प्रभावित होता है, जो दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है।
विटामिन बी12 की कमी लगभग 1.5% से 15% आबादी में मौजूद है, एज ग्रुप के हिसाब से इसे इस प्रकार से समझा जा सकता है-
- 3 से 20 वर्ष के बीच के कम से कम 39% व्यक्तियों में इसकी कमी है।
- 4 से 40 वर्ष की आयु के कम से कम 59% व्यक्तियों में कमी का अनुभव होता है।
- 6 वर्ष और उससे अधिक आयु के कम से कम 60% व्यक्तियों में विटामिन बी12 की कमी है।
विटामिन बी12 (फोटो.सोशल मीडिया)
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
- पैरों व हाथों का सुन्न होना
- कमजोर मांसपेशियां
- अवसाद व चिंता
- संतुलन में कमी
- असंयम
- अत्यधिक थकावट या कमजोरी महसूस होना
- मतली, उल्टी या दस्त का अनुभव होना
- दर्दनाक या लाल जीभ जिसमें मुंह के छाले हो सकते हैं
- उदास और उत्तेजित महसूस करना
- वजन में कमी
- नजर की समस्या
- पीली त्वचा का प्रदर्शन
- बोलने या स्वतंत्र रूप से चलने में कठिनाई होना
विवरण याद रखने में परेशानी का अनुभव करना या तेजी से भ्रमित होना विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए मुख्य रूप से दूध, दही, अंडा, मछली, चिकन और मीट खाने की सलाह दी जाती है।
Vitamin b12 deficiency symptoms causes treatment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 17, 2026 | 12:05 AMWeather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMNEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jul 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM














