In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Know The Easy Recipe To Make Sweet Gune During Gangaur Puja
इस बार गणगौर पूजा को बनाएं और भी खास, जानिए मीठे गुने बनाने की आसान रेसिपी
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Mar 26, 2025 | 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार
गणगौर का त्योहार राजस्थान में फेमस होता है इसके अलावा इसे कई राज्यों में धूमधाम से मनाते है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। पूजन के साथ भोग का भी महत्व होता है।

गणगौर पर मीठे गुने बनाने की विधि (सौ. सोशल मीडिया)
विस्तार
Gangaur Vrat 2025: हिंदू धर्म में हर त्योहार और व्रत का महत्व होता है जो हर कोई बड़े उत्साह के साथ मनाते है। गणगौर का त्योहार राजस्थान में फेमस होता है इसके अलावा इसे कई राज्यों में धूमधाम से मनाते है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। पूजन के साथ भोग का भी महत्व होता है। अगर घर में आप गणगौर के भोग के लिए कुछ बना रही है तो इस प्रकार मीठे गुने बना सकते है। चलिए जानते है इसकी आसान रेसिपी और सामग्री के बारे में।
चलिए जानते हैं आसानी से बनने वाले मीठे गुने बनाने की विधि
जानिए मीठे गुने बनाने के लिए क्या चाहिए सामग्री
- गेहूं का आटा – 1 कप
- सूजी (रवा) – ¼ कप
- चीनी – ½ कप
- सौंफ – 1 चम्मच
- घी – 2 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर – ½ चम्मच
- तिल – 1 चम्मच
- बेकिंग सोडा – 1 चुटकी (अगर चाहें)
- पानी – जरूरत के मुताबिक
- तेल या घी – तलने के लिए
सबसे पहले तैयार करें चीनी की चाशनी
- एक पैन में ½ कप पानी डालें और उसमें ½ कप चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- इसे तब तक हिलाते रहें जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
- जब हल्की चाशनी बन जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
इसके बाद गुंथे आटा
- एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, सौंफ, इलायची पाउडर और तिल डालें।
- अब इसमें पिघली हुई चीनी की चाशनी और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- थोड़ा पानी मिलाकर एक सख्त आटा गूंध लें।
- आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए।
आसानी से गुने बनाएं और तलें
- अब इस आटे से छोटे-छोटे गोले बना लें और हल्का सा चपटा कर लें।
- एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और मीडियम आंच पर गुने तल लें।
- इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
एक्स्ट्रा ऑयल अलग करें
- जब गुने अच्छे से तल जाएं, तो इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
- अब आपके मीठे गुने तैयार हैं। इन्हें गर्मागर्म या ठंडा परोसें और गणगौर की पूजा के बाद इस स्वादिष्ट प्रसाद का आनंद लें।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
इन टिप्स को भी रखें याद
- अगर आप ज्यादा कुरकुरे गुने बनाना चाहते हैं, तो थोड़ा घी ज्यादा डालें।
- बेकिंग सोडा डालने से गुने हल्के और फूले हुए बनते हैं, लेकिन यह ऑप्शनल है।
- तिल और सौंफ डालने से गुने का स्वाद और भी बढ़ जाता है, इसे जरूर मिलाएं।
सम्बंधित ख़बरें
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
Sensitive Skincare Tips: सेंसिटिव स्किन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, अपनाएं ये असरदार व जरूरी टिप्स
Know the easy recipe to make sweet gune during gangaur puja
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 26, 2025 | 09:53 AM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
Iran Peace Deal: ईरान और अमेरिका में ईगो की जंग; एक-दूसरे के पहले कदम के इंतजार में लटकी पीस डील
May 30, 2026 | 08:33 AMमिसाइल सिस्टम के एक्सपर्ट, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका, जानें कौन हैं नए वाइस एडमिरल अजय कोचर
May 30, 2026 | 08:29 AMबायपास पर टैंकरों की अवैध मंडी, भूजल दोहन से गहराया जल संकट, रहवासियों ने कलेक्टर को की सामूहिक शिकायत
May 30, 2026 | 08:29 AMभंडारा के बासोरा गांव में ग्रामसभा के दौरान ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
May 30, 2026 | 08:28 AMपेट्रोल की बढ़ी कीमतें देख अच्छे-अच्छों का छूटा पसीना, नागपुर में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों की ‘मौज’ बरकरार
May 30, 2026 | 08:25 AMआज का मौसम: 13 राज्यों में होगा तूफानी आंधी-बारिश का तांडव! 100 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD Alert जारी
May 30, 2026 | 08:23 AMChand Mera Dil: 8वें दिन धीमी पड़ी ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार, वीकेंड से पहले ही लड़खड़ाई अनन्या पांडे की फिल्म
May 30, 2026 | 08:20 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM














