PMOS Diet: महंगे सुपरफूड नहीं, रसोई में मौजूद ये 4 चीजें इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज करने में कर सकती हैं मदद
PMOS Nutritional Diet: पीएमओएस और इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज करने के लिए सुपरफूड्स की नहीं, बल्कि रसोई में मौजूद चीजों की जरूरत होती है। जानिए इनके फायदे और डाइट में शामिल करने का सही तरीका।
- Written By: रीता राय सागर
पीएमओएस (फोटो.सोशल मीडिया)
PMOS Diet Indian Foods: पॉलीएंडोक्राइन मेटाबॉलिक ओवेरियन सिंड्रोम (PMOS) को मैनेज करने के लिए हमेशा महंगे सुपरफूड्स या स्पेशल डाइट प्लान की जरूरत नहीं होती है। हेल्दी लाइफ स्टाइल के साथ हमारी रसोई में मौजूद खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल कर इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज किया जा सकता है।
इन चीजों को डाइट में शामिल करके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने, मीठा खाने की इच्छा कम करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
PMOS से जूझ रहे लोगों में इंसुलिन रेजिस्टेंस और इंफ्लेमेशन जैसी समस्याएं आम होती हैं। ऐसे में खानपान में छोटे-छोटे बदलाव भी स्वास्थ्य पर बड़ा असर डाल सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गोल्डन टेंपल जैसा कड़ा प्रसाद, नोट करें प्रसाद की आसान रेसिपी
Vitamin C: विटामिन C की कमी से हैं परेशान? रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
Mental Health: हर समय रहती है घबराहट? मन और शरीर को तुरंत शांत करने के 5 आसान तरीके
4 भारतीय फूड्स जो पीएमओएस कंट्रोल करने में कर सकते हैं मदद
-
भुना हुआ चना
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, छिलके वाला भुना चना पीएमओएस में काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके छिलके में क्रोमियम नामक मिनरल पाया जाता है, जो इंसुलिन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन मीठा खाने की इच्छा को भी कम करता है। हालांकि, यदि आपको गैस, पेट फूलना या अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हैं, तो इसे अपनी पाचन क्षमता के अनुसार ही खाएं।
भुने चने (फोटो.सोशल मीडिया)
-
खरबूजा
खरबूजा उन कुछ फलों में शामिल है, जिनमें प्राकृतिक रूप से मायो-इनोसिटोल पाया जाता है। यह तत्व इंसुलिन सिग्नलिंग और हेल्दी ओव्यूलेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
खरबूजा (फोटो.सोशल मीडिया)
-
मेथी के बीज
मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। इनमें घुलनशील फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो ग्लूकोज के एब्जॉर्बशन की गति को धीमा करता है। इससे भोजन के बाद ब्लड शुगर और इंसुलिन में अचानक होने वाली बढ़ोतरी को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
मेथी दाना (फोटो.सोशल मीडिया)
-
दालचीनी
न्यूट्रिशनिस्ट भी मानते हैं कि अपनी चाय या कॉफी में थोड़ी-सी दालचीनी मिलाना भी फायदेमंद हो सकता है। दालचीनी शरीर की कोशिकाओं में मौजूद इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता को बेहतर बनाने और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होती है।
दालचीनी (फोटो.सोशल मीडिया)
क्या है PMOS?
पॉलीएंडोक्राइन मेटाबॉलिक ओवेरियन सिंड्रोम यानी PMOS एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हर माह महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी समस्याएं होती है। इसके कारण कई महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, ओव्यूलेशन और प्रजनन संबंधी दिक्कतें, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में परेशानी, पिंपल्स, चेहरे व शरीर पर अनचाहे बाल, हेयर फॉल, वेटलॉस या वेट गेन और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति नींद, मानसिक स्वास्थ्य और पूरी दिनचर्या को प्रभावित करती है।
