-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Pregnancy Fitness Samantha Ruth Prabhu Trx Workout Safe During Pregnancy
Pregnancy Fitness: प्रेग्नेंसी में सामंथा रुथ प्रभु करती है TRX वर्कआउट, होने वाली मांओं के लिए कितना सुरक्षित
- Written By: रीता राय सागर
Pregnancy Care: प्रेग्नेंसी के दौरान एक्टिव रहना मां और शिशु दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। प्रेग्नेंसी में TRX वर्कआउट कितना सुरक्षित है और किन सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी है।

समांथा प्रभु (फोटो.सोशल मीडिया)
TRX Workout During Pregnancy: अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपनी फिटनेस रूटीन की एक झलक साझा की। हालांकि वो प्रेग्नेंट है, इसलिए उनकी फिटनेस रूटीन थोड़ी अलग है। समांथा ने अपने फिटनेस में TRX का जिक्र किया, जिसकी मदद से वो वर्कआउट करती हैं।
इसके बाद से कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या गर्भावस्था के दौरान इस तरह की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सुरक्षित होती है? फिटनेस एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक्सपर्ट की देखभाल और डॉक्टर की सलाह से की गई एक्सरसाइज गर्भावस्था के दौरान भी सेफ है, लेकिन किसी अन्य को किसी और को देखकर इसे फॉलो नहीं करना चाहिए, क्यों कि हर महिला की स्थिति अलग होती है।
क्या है TRX वर्कआउट?
TRX एक सस्पेंशन ट्रेनिंग तकनीक है, जिसमें स्ट्रैप्स की मदद से शरीर के वजन का उपयोग कर एक्सरसाइज की जाती है। इससे पीठ, कंधे, बाजू, कोर और बॉडी स्टेबिलिटी पर काम होता है। समांथा अपने वर्कआउट में TRX हाई रो करते हुए दिखाई दीं, जो अपर बॉडी को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज मानी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
क्या प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करना सुरक्षित है?
फिटनेस एक्सपर्ट और डाइटिशियन के अनुसार, गर्भावस्था का मतलब हमेशा पूरी तरह आराम करना नहीं होता। यदि प्रेग्नेंसी सामान्य है और डॉक्टर की सलाह के बाद सुरक्षित तरीके से की गई फिजिकल एक्टिविटी मां और शिशु दोनों के लिए लाभदायक हो सकती है।
प्रेग्नेंसी में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के फायदे
गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई बदलाव होते हैं। पेट का आकार बढ़ने से शरीर का संतुलन बदलता है और कमर तथा पेल्विक फ्लोर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में नियंत्रित और सुरक्षित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूरी होता है।
समांथा प्रभु (फोटो.सोशल मीडिया)
प्रेग्नेंसी के एक्सरसाइज के फायदे
- पीठ, कंधे और पैरों की मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं।
- पॉश्चर बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
- स्टैमिना और संतुलन में सुधार हो सकता है।
- गर्भावस्था के दौरान होने वाली कुछ सामान्य असहजता कम हो सकती है।
- शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है।
किन बातों का रखें ध्यान?
प्रेग्नेंसी में वर्कआउट का उद्देश्य वजन घटाना नहीं, बल्कि शरीर को सक्रिय और मजबूत बनाए रखना होता है। किसी भी एक्सरसाइज से पहले इन बातों का ध्यान रखें-
- डॉक्टर या प्रशिक्षित फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
- शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें।
- पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।
- प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फोलेट, विटामिन D और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लें।
- पर्याप्त आराम और रिकवरी भी उतनी ही जरूरी है।
किन एक्सरसाइज को माना जाता है सुरक्षित?
एक्सपर्ट की सलाह में प्रेग्नेंसी के दौरान हल्की वॉक, प्रीनेटल योग, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और नियंत्रित रेजिस्टेंस मूवमेंट्स किए जा सकते हैं। हालांकि हर महिला की गर्भावस्था अलग होती है, इसलिए किसी दूसरे की फिटनेस रूटीन को बिना विशेषज्ञ की सलाह के अपनाना सही नहीं होता।
Pregnancy fitness samantha ruth prabhu trx workout safe during pregnancy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














