Vitamin C: विटामिन C की कमी से हैं परेशान? रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
Vitamin C Rich Juice: अगर शरीर में विटामिन C की कमी है, तो इस हेल्दी जूस को अपनी डाइट में शामिल करें। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, वजन नियंत्रित रखने मददगार हो सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
विटामिन C युक्त जूस (सौ.सोशल मीडिया)
Best Juice For Vitamin C Deficiency: अनहेल्दी लाइफस्टाइल और फूड हैबिट्स का सीधा असर सेहत पर देखने को मिलता है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन C बहुत जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन C के लिए सप्लीमेंट्स खाने से बेहतर होगा कि आप अपनी डाइट में विटामिन C युक्त फल, सब्जियों को शामिल कर सकते है। आइए जानते है विटामिन C की कमी पूरी करने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए?
विटामिन C की कमी के लिए क्या पीना चाहिए?
-
आंवला का जूस
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन C के लिए आप अपनी डाइट में आंवला जूस को शामिल कर सकते है। आयुर्वेद में आंवला को ‘अमृत’ और ‘रसायन’ माना गया है, क्योंकि यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करने की क्षमता रखता है। इसके सेवन से मौसमी बीमारियों के अलावा इम्युनिटी पावर भी बढ़ती है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी आंवला का सेवन करने की सलाह देते है।
-
संतरे का जूस
आप विटामिन C के लिए आंवले के अलावा, संतरे का जूस भी पी सकते है। रोजाना 1 गिलास संतरे का रस पीने से विटामिन C की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाव में सहायक होते हैं। इसके लिए ताजा संतरे का जूस पीएं। बाजार वाले पैक्ड मीठे जूस पीने से फायदा नहीं मिल पाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Falhari Vrat Food: व्रत में बनाएं मन को तृप्त कर देने वाले स्वादिष्ट फलाहारी भोजन, स्वाद और सेहत का डबल फायदा
PMOS Diet: महंगे सुपरफूड नहीं, रसोई में मौजूद ये 4 चीजें इंसुलिन रेजिस्टेंस को मैनेज करने में कर सकती हैं मदद
बार-बार नेल एक्सटेंशन करवाती हैं? ये 10 समस्याएं आपके नाखूनों को कर सकती हैं खराब
रोज़-रोज़ एक जैसी हेयरस्टाइल से हैं परेशान? ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए 10 आसान और एलिगेंट हेयर लुक्स
-
कीवी स्मूदी
कीवी भी विटामिन सी से भरपूर फल है। अगर आप इसमें कुछ ब्लूबेरी मिलाकर स्मूदी बनाते हैं तो इससे काफी हद विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है। कीवी, स्ट्रॉबेरी और दूसरी बेरीज में प्राकृतिक रूप से विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। जब आप इन्हें सादे दही या प्लांट बेस्ड दूध के साथ मिलाकर पीते हैं, तो इसके गुण और बढ़ जाते हैं।
ये भी पढ़ें-Rajgira Benefits: सेहत का सुपरफूड है राजगिरा, जानिए इसके कमाल के फायदे और खाने का सही तरीका
-
नींबू पानी
विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। रोजाना सुबह उठते ही एक गिलास नींबू पानी पीना विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाने का आसान तरीका है। हालांकि सिर्फ नींबू पानी से विटामिन सी की दैनिक कमी पूरी नहीं हो पाती है। इसके साथ आपको दूसरे फल भी शामिल करने चाहिए, जो विटामिन सी से भरपूर होते हैं। अनानास का जूस पीने से भी थोड़ा विटामिन सी मिल जाता है।
-
अमरूद की स्मूदी
फलों में अमरूद को विटामिन से भरपूर माना जाता है। अमरूद को दूध या दही के साथ मिलाकर स्मूदी बनाकर खाने से फायदा मिलेगा। इससे भरपूर फायदा होगा, हां स्मूदी में चीनी और मिलाई गई हो। अमरूद खाने से विटामिन सी, फाइबर, प्रोटीन और कई विटामिन मिलेंगे। दोपहर के समय या एक्सरसाइज के बाद स्मूदी पीना एक अच्छा विकल्प है।
