Jhalmuri Street Food Recipe: कैसे बनाएं बंगाल स्पेशल झालमुड़ी? यहां जानिए इसकी बड़ी आसान रेसिपी
Jhalmuri Kaise Banate Hain: झालमुड़ी बंगाल का मशहूर चटपटा स्ट्रीट फूड है, जिसे मुरमुरा और मसालों से झटपट तैयार किया जाता है। ऐसे में आइए जानते है झालमुड़ी बनाने की आसान रेसिपी।
- Written By: सीमा कुमारी
झालमुड़ी ( सौ.सोशल मीडिया)
Jhalmuri Snack Recipe: सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री मोदी जी का झालमुड़ी वाला एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले एक रैली में पीएम मोदी ने सड़क किनारे रुककर झालमुड़ी का स्वाद चखा। उनका ऐसा करते ही यह डिश सोशल मीडिया में चर्चा में विषय बन गया है। ऐसे में इस डिश को खाने की इच्छा लोगों में बढ़ गई है।
पश्चिम बंगाल का फेमस स्ट्रीट फूड्स ‘झालमुड़ी’
झालमुड़ी बंगाल के फेमस स्ट्रीट फूड्स में एक है। यह एक हल्की, मसालेदार और जल्दी बनने वाली डिश है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है।
झालमुड़ी को खासतौर पर बंगाल के कोलकाता की गलियों में खूब पसंद किया जाता है। इसमें मुरमुरे, मसाले और ताजी सब्जियों का ऐसा कॉम्बिनेशन होता है जो स्वाद के साथ हेल्दी भी होता है। अच्छी बात यह है कि आप इसे घर पर बहुत आसानी से बना सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
Breastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
Screen Time: बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट, स्क्रीन टाइम का असर आपकी सोच से कहीं ज्यादा
झालमुड़ी बनाने की सामग्री
- 2 कप मुरमुरे
- 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा टमाटर कटा हुआ
- 1 उबला आलू छोटे टुकड़ों में
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी
- 1 छोटा खीरा कटा हुआ
- 1 मुट्ठी मूंगफली
- 1 चम्मच सरसों का तेल
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच चाट मसाला
- नमक स्वाद अनुसार
- हरा धनिया कटा हुआ थोड़ा सा
- सेव थोड़े से
झालमुड़ी बनाने का आसान तरीका
झालमुड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मुरमुरे डालें। अब इसमें प्याज, टमाटर, उबला आलू, खीरा और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद मूंगफली डालें ताकि हल्का क्रंच आए।
फिर इसके बाद अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें। ऊपर से सरसों का तेल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आखिर में सेव और हरा धनिया डालकर तुरंत सर्व करें।
इन बातों का रखें ध्यान
झालमुड़ी को हमेशा सर्व करने से ठीक पहले बनाएं ताकि मुरमुरे नरम न हों। सरसों का तेल जरूर डालें, इससे इसका असली स्वाद आता है। अगर आप ज्यादा मसालेदार पसंद करते हैं तो थोड़ा और चाट मसाला या हरी मिर्च डाल कर इसका आनंद लें सकते है।
यह भी पढ़ें:-बूंदी का रायता खाकर हो चुके हैं बोर? इस समर सीजन ट्राई करें ये 7 यूनिक रेसिपीज; खाने का स्वाद होगा दोगुना
झालमुड़ी खाने के मुख्य स्वास्थ्य लाभ
- पाचन में सुधार और कब्ज से राहत: इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
- वजन प्रबंधन: झालमुड़ी में कैलोरी काफी कम होती है, जिससे यह वजन कम करने वालों के लिए एक अच्छा स्नैक विकल्प है।
- हड्डियों की मजबूती: इसमें कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
- इम्यूनिटी बढ़ाना: इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल: कम सोडियम होने के कारण, यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकता है।
