गर्मागर्म चाय के साथ शाम में बनाएं पोषक तत्वों से भरपूर मखाना चाट, जानें रेसिपी

अगर आप किसी हेल्दी नाश्ते की तलाश कर रहे है तो, मखाना चाट बना सकते है। यह पौष्टिक नाश्ता आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा। इसे आप दो लोगों के लिए बड़े ही आसान तरीके से बना सकते है।
मखाना चाट बनाने की रेसिपी
मखाना चाट (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

बारिश का मौसम चल रहा है इस मौसम में अक्सर ठंडी हवा के साथ मौसम बेहग सुहाना हो जाता है। सुबह के नाश्ते के बाद शाम की बात की जाए तो, गर्मागर्म चाय के साथ नाश्ते को लेना पसंद करते है। चाय के साथ पकौड़ियां बनाकर बारिश का लुत्फ उठाते है। अगर आप किसी हेल्दी नाश्ते की तलाश कर रहे है तो, मखाना चाट बना सकते है। यह पौष्टिक नाश्ता आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा। इसे आप दो लोगों के लिए बड़े ही आसान तरीके से बना सकते है। जानते है मखाना चाट बनाने का आसान तरीका

जानिए लाजवाब मखाना चाट बनाने का तरीका

आप यहां पर लाजवाब मखाना चाट बना सकते है इसके लिए आज हम सामग्रियों के साथ ही इस डिश को बनाने की आसान विधि बता रहे है जो इस प्रकार है..

क्या चाहिए सामग्री :

मखाना: 2 कप

बारीक कटा हुआ प्याज: 1 छोटा

बारीक कटा हुआ टमाटर: 1 छोटा

बारीक कटी हुई हरी मिर्च: 1 (अपने स्वाद अनुसार)

बारीक कटा हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच

मूंगफली: 1/4 कप (भूनी हुई)

भुना चना या बेसन की सेव: 2 बड़े चम्मच (ऑप्शनल)

नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच

चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच

काला नमक: 1/2 छोटा चम्मच (या स्वाद अनुसार)

लाल मिर्च पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)

घी या तेल: 1 छोटा चम्मच (मखाना भूनने के लिए)

बनाने की विधि

आप बताई हुई सामग्रियों के साथ इस डिश को बना सकते है...

  • सबसे पहले एक कड़ाही या पैन में 1 छोटा चम्मच घी या तेल गरम करें। इसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए क्रिस्पी होने तक भून लें। मखानों को इतना भूनें कि वे आसानी से टूट जाएं। भूनने के बाद इन्हें एक बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने दें।
  • इसके बाद भुने हुए मखानों को एक बड़े कटोरे में डालें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और भूनी हुई मूंगफली डालें।
  • अब ऊपर से नींबू का रस, चाट मसाला, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) डालें।
  • सभी सामग्री को हल्के हाथों से अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाले और सब्जियां मखानों पर अच्छी तरह लिपट जाएं।
  • आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी मखाना चाट तैयार है। इसे तुरंत गरमागरम चाय के साथ परोसें। आप चाहें तो ऊपर से थोड़ी बेसन की सेव या भुना चना डालकर भी परोस सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाएगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com