-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Jhalmuri Trending In Google Break 22 Years Record After Pm Modi Bengal Rally
ट्रेंड सेट करने में माहिर PM Modi, गूगल पर ‘झालमुड़ी’ हो रहा सबसे ज्यादा सर्च, तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड
- Written By: सजल रघुवंशी
Narendra Modi Jhalmuri Break: पीएम मोदी का 'झालमुड़ी ब्रेक' बना गूगल का सबसे बड़ा ट्रेंड। सोशल मीडिया पर वीडियो को मिले 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज।

झालमुड़ी गूगल ट्रेंड (सोर्स-डिजाइन इमेज)
Jhalmuri Trending In Google: नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री तो हैं ही, साथ में वह एक अच्छे ‘ट्रेंडसेटर’ भी हैं। यह बात हम नहीं बल्कि यह बात तो गूगल सर्च का ट्रैफिक कह रहा है। दरअसल, कल बंगाल में चुनावी रैली करने गए पीएम मोदी ने झालमुड़ी का स्वाद चखा। जिसके बाद पिछले 22 सालों में गूगल सर्च पर झालमुड़ी के लिए ट्रैफिक सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट सरकारी सूत्रों के हवाले से यह दावा कर रहा है कि पीएम मोदी के झालमुड़ी वाले वीडियो को फेसबुक पर लगभग 9 करोड़ (90 मिलियन) बार देखा जा चुका है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
गूगल ट्रेंड्स पर टॉप में झालमुड़ी
पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक साधारण सा ‘झालमुड़ी ब्रेक‘ अब एक नेशनल ट्रेंड बन चुका है। गूगल ट्रेंड्स के आंकड़े गवाह हैं कि कल जैसे ही पीएम ने सड़क किनारे रुककर इस बंगाली स्नैक का आनंद लिया, वैसे ही ‘Jhalmuri’ की सर्च में अचानक जबरदस्त उछाल (Spike) देखा गया। बता दें कि 2004 से अब तक के इतिहास में ‘झालमुड़ी’ के लिए सर्च इंटरेस्ट अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। जो दिखाता है कि पीएम मोदी की एक छोटी सी गतिविधि कैसे किसी लोकल फूड को ग्लोबल लेवल पर ट्रेंड करा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल आज करेंगे विशाल रोड शो, आशुतोष तिवारी के लिए मांगेंगे वोट
Explainer: नीट पेपर लीक से युवाओं में गुस्सा, क्या 2027 के यूपी चुनाव में बिगड़ेगा BJP का खेल? समझिए पूरा गणित
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
PM मोदी ने मन की बात में की भारतीय बेटियों की तारीफ, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर कही बड़ी बात
चुनावी रण के बीच पीएम ने लिया झालमुड़ी ब्रेक
रविवार को झाड़ग्राम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी अचानक सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान पर रुक गए। पीएम मोदी ने झालमुड़ी बनवाई और दुकान के बाहर खड़े होकर उसका आनंद लिया। पीएम मोदी ने अपने झालमुड़ी ब्रेक का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस ब्रेक की चर्चाएं तेज हो गई।
Jhalmuri break in Jhargram! pic.twitter.com/LJNjEojAW4 — Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: ‘बढ़िया बनाइए…’, PM Modi ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद, देखें VIDEO
प्रधानमंत्री ने की झालमुड़ी की तारीफ
दुकानदार विक्रम शॉ ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रधानमंत्री उनकी दुकान पर आएंगे। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि देश के प्रधानमंत्री मेरी दुकान पर झालमुड़ी खाने आए। उन्होंने बताया कि पीएम यहां आए और सबसे पहले मेरा नाम पूछा और हालचाल जाना। फिर मुझसे झालमुड़ी बनाने को कहा। जब मैंने झालमुड़ी बनाकर दी, तो उन्होंने उसकी कीमत पूछी। मैंने पैसे लेने से मना किया लेकिन उनके जोर देने पर पैसे ले लिए। शॉ ने बताया कि पीएम मोदी ने उनकी झालमुड़ी की तारीफ भी की।
Jhalmuri trending in google break 22 years record after pm modi bengal rally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
असम में बाढ़ का तांडव, 68 लोगों की मौत और 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; NDRF का रेस्क्यू जारी
Jul 27, 2026 | 09:02 AMठाणे के तीन हाथ नाका को जाम से मिलेगी मुक्ति: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन
Jul 27, 2026 | 08:59 AMदतिया उपचुनाव: CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल आज करेंगे विशाल रोड शो, आशुतोष तिवारी के लिए मांगेंगे वोट
Jul 27, 2026 | 08:56 AMClone Hybrid Rice: चीन ने बनाया क्लोन हाइब्रिड चावल, दुनिया की खेती बदलने का दावा, किसानों और उपभोक्ता पर असर
Jul 27, 2026 | 08:45 AMबर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!
Jul 27, 2026 | 08:44 AMCWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Jul 27, 2026 | 08:35 AMखाकी व फर्जी पत्रकार की मिलीभगत बेनकाब: व्यवसायी से 1 करोड़ की लूट मामले में, फरार पुलिसकर्मियों की तलाश जारी
Jul 27, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM













